एक्सप्लोरर

तेलंगाना में पीएम मोदी ने किया सिलक्यारा सुरंग में फंसे श्रमिकों का जिक्र, कहा- प्रार्थना में उनके रेस्क्यू ऑपरेशन को भी दें जगह

पीएम मोदी देव तीपावली के मौके पर हैदराबाद में कोटि दीपोत्सवम् के कार्यक्रम में शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने सिलक्यारा सुरंग में फंसे हुए मजदूरों का जिक्र किया.

तेलंगाना विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार प्रचार में जुटे हुए हैं. इस बीच पीएम मोदी देव तीपावली के मौके पर हैदराबाद में कोटि दीपोत्सवम् के कार्यक्रम में शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने सिलक्यारा सुरंग में फंसे हुए मजदूरों के रेस्क्यू ऑपरेशन का भी जिक्र किया. 

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज जब हम देवी-देवताओं से प्रार्थना कर रहे हैं, मानवता के कल्याण की बात कर रहे हैं तो हमें अपनी प्रार्थना में उन श्रमिक भाईयों को भी स्थान देना है, जो बीते करीब दो सप्ताह से उत्तराखंड की एक टनल में फंसे हुए हैं.

'मजदूरों को बाहर निकालने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही'
उन्होंने कहा कि सरकार और तमाम एजेंसियां मिलकर उन्हें संकट से बाहर निकालने में कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ रही हैं, लेकिन इस राहत और बचाव अभियान को हमें बहुत सतर्कता से ही पूरा करना है. 

'विकास की नई गाथा लिख रहा भारत'
प्रधानमंत्री ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि दीया सबको जोड़ता है, सबको रास्ता दिखाता है. इसलिए जब 100 वर्ष का सबसे बड़ा संकट आया, तो हम भारतीयों ने मिलकर दीप जलाया.हमने ऐसा दीप जलाया कि आज भारत विजयी होकर, विकास की नई गाथा लिख रहा है.

उन्होंने कहा कि किसी पर्व पर जब हम कुछ भी स्वदेशी खरीदते हैं, तो हम न जाने कितने परिवारों के घर में समृद्धि का दीप जलाने का काम करते हैं.

बीजेपी से दोस्ती करना चाहते थे केसीआर  
इससे पहले प्रधानमंत्री ने तेलंगाना के महबूबाबाद में चुनावी रैली को संबोधित किया था. इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर पर निशाना साधा. पीएम मोदी ने कहा,  ''केसीआर को बीजेपी की बढ़ती हुई ताकत का एहसास बहुत पहले हो गया था. वह लबें समय से इस कोशिश में थे कि किसी तरह बीजेपी से दोस्ती कर लें."

पीएम ने बताया कि जब वो एक बार दिल्ली आए थे तो मुझसे मिलकर भी केसीआर ने ये ही रिक्वेस्ट की थी, लेकिन बीजेपी तेलंगाना के लोगों की इच्छा के खिलफ कोई भी काम नहीं कर सकती.'

यह भी पढ़ें- सुरंग में फंसे मजदूरों को बचाने के लिए तीन प्लान तैयार, वर्टिकल ड्रिलिंग जारी, जानें उठाए जा रहे कौन से कदम?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
Parliament Monsoon Session LIVE: 'युवाओं पर AK-47 चलाने की क्या जरूरत थी', प्रियंका गांधी ने पूछा सवाल
LIVE: 'युवाओं पर AK-47 चलाने की क्या जरूरत थी', प्रियंका गांधी ने पूछा सवाल
अहमदाबाद प्लेन क्रैश जांच की कब आएगी फाइनल रिपोर्ट? आया बड़ा अपडेट
अहमदाबाद प्लेन क्रैश जांच की कब आएगी फाइनल रिपोर्ट? आया बड़ा अपडेट

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
'गटर छाप' पर विक्रमादित्य सिंह बोले- PM तो फ्रेंड्स कहते हैं
'गटर छाप' पर विक्रमादित्य सिंह बोले- PM तो फ्रेंड्स कहते हैं
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PoK में बर्बरता पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा, कहा - 'पूरा J&K...'
PoK में बर्बरता पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा, कहा - 'पूरा J&K...'
पहली बारिश से एक्सप्रेसवे फेल, क्यों बिगड़ रहा खेल?
पहली बारिश से एक्सप्रेसवे फेल, क्यों बिगड़ रहा खेल?
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
Embed widget