एक्सप्लोरर

'ट्रेन भर-भरकर आई लाशें', पॉडकास्ट में पीएम मोदी बोले- दिल पर पत्थर रखकर दिया पाकिस्तान

PM Modi Podcast: लेक्स फ्रिडमैन के पॉडकास्ट में पीएम मोदी ने पाकिस्तान से भारत के रिश्ते कैसे बेहतर हों इस पर बात की. भारत शांति के लिए प्रतिबद्ध है, लेकिन पाकिस्तान की जड़ में आतंकवाद है.

PM Modi Podcast: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मशहूर पॉडकास्टर और एआई रिसर्चर लेक्स फ्रिडमैन को अब तक अपना सबसे लंबा इंटरव्यू दिया. इस दौरान पीएम मोदी भारत की विदेश नीति और खासकर पाकिस्तान के रिश्तों पर प्रकाश डाला. पीएम मोदी ने बताया कि कैसे बंटवारे के बाद पाकिस्तान से ट्रेन भर-भरकर लोगों की लाशें भारत लाई जा रही थी. पीएम ने आतंकवाद के मुद्दे पर भी पाकिस्तान पर जमकर निशाना साधा.

भारत-पाकिस्तान के रिश्तों पर पूछे गए सवाल पर पीएम मोदी ने कहा कि 1947 से पहले सब लोक कंधे से कंधा मिलाकर आजादी की लड़ाई लड़ रहे थे. उन्होंने कहा, "आजादी के बाद भारत की नीति बनाने वालों ने विभाजन को स्वीकार किया. भारत के लोगों ने दिल पर पत्थर रखकर बड़े ही पीड़ा के साथ विभाजन को स्वीकार किया, लेकिन इसका परिणाण भी उसी समय आया."

'पाकिस्तान से ट्रेनें भर-भरकर आई लाशें'

पीएम मोदी ने कहा, "विभाजन के बाद लाखों लोगों का कत्लेआम चला. पाकिस्तान से ट्रेनें भर-भरकर लोगों की लाशें आने लगी. ये काफी डरावना दृश्य था. उन्हें ये लगना चाहिए था कि हमें अपना अलग देश मिल गया तो अब भारत का धन्यवाद करें और सुख से जीएं, इसके बजाय उन्होंने लगातार भारत से संघर्ष का रास्ता चुना. ये कोई विचार नहीं है कि लोगों को मारो-काटो... आतंकवादियों को भेजो. दुनिया में कहीं पर भी आतंकी घटना घटती है, उसके तार पाकिस्तान से जुड़ते हैं." 

ओसामा बिन लादेन का जिक्र कर पाकिस्तान पर बरसे पीएम

पीएम मोदी ने कहा, "अमेरिकी में 9/11 जैसी बड़ी आतंकी घटना घटी. उसका मुख्य सूत्रधार ओसामा बिन लादेन आखिर में पाकिस्तान से ही मिला. वो वहीं शरण लेकर बैठा था. दुनिया अब समझ चुकी है कि आतंकवादी मानसिकता सिर्फ भारत के लिए ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के लिए परेशानी का कारण बन चुका है. हम पाकिस्तान से कई बार कह चुके हैं कि आप आतंकवाद का रास्ता छोड़ दीजिए, इससे किसी का भला नहीं होगा."

बेहतर रिश्ते को लेकर भारत ने की पहल- पीएम मोदी

पाकिस्तान के साथ बेहतर रिश्ते को लेकर भारत ने क्या पहल की? इस सवाल के जवाब में पीएम मोदी ने कहा, "दोनों देशों में शांति स्थापति हो इसके लिए मैं खुद लाहौर चला गया था. मेरे प्रधानमंत्री बनने के बाद शपथ ग्रहण समारोह में पाकिस्तान को विशेष रूप से आमंत्रित किया था, ताकि एक शुभ शुरुआत हो, लेकिन हर बार अच्छे प्रयासों का परिणाम नकारात्मक निकला. हम आशा करते हैं कि पाकिस्तान को सद्बुद्धि मिलेगी और सुख-शांति की राह पर जाएंगे. इन सब चीजों से वहां की आवाम भी दुखी होगी. वहां के लोग भी नहीं चाहते होंगे कि इस तरह के जीवन जीयें, जहां रोज मार-काट चल रहा हो, बच्चे मर रहे हों."

ये भी पढ़ें : ट्रंप पर जताया भरोसा, पाकिस्तान को लताड़! पीएम मोदी ने पॉडकास्ट में शी जिनपिंग पर कह दी बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी
गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी
'बेहद निंदनीय', 'वंदे मातरम् प्रस्ताव ' पर BJP ने कांग्रेस को घेरा
'बेहद निंदनीय', 'वंदे मातरम् प्रस्ताव ' पर BJP ने कांग्रेस को घेरा
तमिलनाडु-बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे शाह, जानें क्या है एजेंडा
तमिलनाडु-बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे शाह, जानें क्या है एजेंडा
'लीगल कॉकरोच आ रहे हैं', बार काउंसिल के चेयरमैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का कॉल
'लीगल कॉकरोच आ रहे हैं', बार काउंसिल के चेयरमैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का कॉल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget