एक्सप्लोरर

PM Modi in Gujarat: पीएम मोदी आज गुजरात को देंगे 21 हजार करोड़ की सौगात, कई परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन और शिलान्यास

PM Modi Gujarat Visit: पीएम नरेंद्र मोदी आज गुजरात के दौरे के अंतिम दिन 21 हजार करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. इस दौरान पीएम मोदी गुजरात गौरव अभियान में हिस्सा लेंगे.

PM Modi Gujarat Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) 17 और 18 जून तक अपने दो दिवसीय गुजरात (Gujrat) दौरे पर हैं. आज दौरे के अंतिम दिन पीएम नरेंद्र मोदी गुजरात को बड़ी सौगात देने जा रहे हैं. इस दौरान पीएम मोदी 21,000 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे.

प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार पीएम मोदी आज सुबह लगभग 9:15 बजे प्रधान मंत्री पावागढ़ पहाड़ी पर श्री कालिका माता के पुनर्विकसित मंदिर का उद्घाटन करेंगे. फिर लगभग 11:30 बजे पीएम मोदी विरासत वन की यात्रा भी करेंगे.

गुजरात गौरव अभियान में लेंगे हिस्सा

PMO के अनुसार जानकारी दी गई है कि प्रधानमंत्री आज दोपहर 12:30 बजे वडोदरा में गुजरात गौरव अभियान में हिस्सा लेंगे और इस दौरान गुजरात को बड़ी सौगात देते हुए 21,000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे.

16 हजार करोड़ की रेलवे परियोजना का लोकार्पण और शिलान्यास

जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी आज गुजरात गौरव अभियान के दौरान 16,000 करोड़ रुपये से अधिक की कई रेलवे परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे. जिस दौरान डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के 357 किलोमीटर लंबे न्यू पालनपुर-मदार सेक्शन को देश को समर्पित किया जाएगा.

इसके अलावा पीएम मोदी, 81 किलोमीटर लंबे पालनपुर-मीठा खंड का विद्युतीकरण के अलावा सोमनाथ, सूरत, उधना और साबरमती स्टेशनों के पुनर्विकास कार्यों और 166 किलोमीटर लंबे अहमदाबाद-बोटाड खंड के गेज ट्रांसफर की आधारशिला रखेंगे. 

प्रधान मंत्री आवास योजना के तहत दिए जाएंगे घर

गुजरात में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पीएम मोदी कुल 1.38 लाख घर गरीबों में समर्पित करेंगे. जिसमें लगभग 1,800 करोड़ रुपये के घर शहरी क्षेत्रों में और 1,530 करोड़ रुपये से अधिक के घर ग्रामीण क्षेत्रों में शामिल किए गए हैं. वहीं 310 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनने वाले तकरीबन 3000 घरों का मुहूर्त भी किया जाएगा.

मुख्यमंत्री मातृशक्ति योजना पर होगा 800 करोड़ का खर्च

गुजरात में मां और उसके बच्चे के स्वास्थ्य सुधार पर ध्यान देने के लिए 'मुख्यमंत्री मातृशक्ति योजना' शुरू की जाएगी. जिस पर सरकार 800 करोड़ खर्च करने जा रही है. इसके साथ ही इस योजना के जरिए गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को आंगनबाडी केन्द्रों से हर महीने 2 किलो चना, 1 किलो अरहर की दाल और 1 किलो खाद्य तेल मुफ्त दिया जाएगा.

गुजरात केंद्रीय विश्वविद्यालय की आधारशिला

हर साल 2500 से अधिक छात्रों को हाई एजुकेशन देने के उद्देश्य से पीएम मोदी(Prime Minister Narendra Modi) वडोदरा (Vadodara) शहर से लगभग 20 किमी दूर एक गुजरात केंद्रीय विश्वविद्यालय (Gujarat Central University) की आधारशिला रखेंगे. जिसके निर्माण में लगभग 425 करोड़ रुपये की लागत आएगी. गुजरात (Gujrat) में 'पोशन सुधा योजना' (Poshan Sudha Yojana) के तहत पीएम मोदी लगभग 120 करोड़ रुपये का वितरण करेंगे.

इसे भी पढ़ेंः
Agnipath Protest: 'अग्निपथ पर अग्निकांड', अबतक 2 की मौत, बिहार में डिप्टी सीएम और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष के घर पर अटैक...एक क्लिक में जानें सब

Agnipath Scheme: जानिए कब बना 'अग्निपथ स्कीम' का प्लान, इस स्टडी पर तैयार हुआ खाका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget