एक्सप्लोरर

PM Modi in Germany: 'भारत की वैक्सीन ने बचाई करोड़ों लोगों की जान', जर्मनी में भारतीयों को संबोधित करते हुए बोले पीएम मोदी

PM Modi in Germany: पीएम ने संबोदन के दौरान कहा, 'आपके इस प्यार, उत्साह और उमंग से जो लोग हिंदुस्तान में देख रहे हैं उनका सीना भी गर्व से भर गया होगा.'

PM Modi in Germany: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी G-7 के 48वें शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए जर्मनी के म्यूनिख में हैं, वहां वे भारतीय समुदाय को संबोधित कर रहे हैं. संबोधन के दौरान पीएम ने कहा कि मैं आप सभी में भारत की संस्कृति, एकता और बंधुत्व के भाव का दर्शन कर रहा हूं. आपका ये स्नेह मैं कभी भूल नहीं पाऊंगा. आपके इस प्यार, उत्साह और उमंग से जो लोग हिंदुस्तान में देख रहे हैं उनका सीना भी गर्व से भर गया होगा. आज का दिन एक और वजह से जाना जाता है. जो डेमोक्रेसी हमारा गौरव है, जो डेमोक्रेसी हर भारतीय के DNA में है, आज से सैंतालीस साल पहले इसी समय उस डेमोक्रेसी को बंधक बनाने, डेमोक्रेसी को कुचलने का प्रयास किया गया था. 

पीएम ने आगे कहा कि भारत के लोगों ने लोकतंत्र को कुचलने की सारी साजिशों का जवाब, लोकतांत्रिक तरीके से ही दिया है. हम भारतीय कहीं भी रहें, अपनी डेमोक्रेसी पर गर्व करते हैं. हर हिंदुस्तानी गर्व से कहता है, भारत मदर ऑफ डेमोक्रेसी है. आज भारत के हर गांव तक बिजली पहुंच चुकी है. आज भारत का लगभग हर गांव, सड़क मार्ग से जुड़ चुका है. आज भारत के 99 प्रतिशत से ज्यादा लोगों के पास क्लीन कुकिंग के लिए गैस कनेक्शन है. आज भारत का हर परिवार बैंकिंग व्यवस्था से जुड़ा हुआ है. 

80 करोड़ गरीबों के लिए मुफ्त अनाज सुनिश्चित

पीएम ने आगे कहा, 'आज भारत के हर गरीब को 5 लाख रुपए के मुफ्त इलाज की सुविधा उपलब्ध है. कोरोना के इस समय में भारत पिछले दो साल से 80 करोड़ गरीबों के लिए मुफ्त अनाज सुनिश्चित कर रहा है. इतना ही नहीं, आज भारत में औसतन हर 10 दिन में एक यूनिकॉर्न बन रहा है.' आज भारत में हर महीने औसतन 5 हजार पेटेंट फाइल होते हैं. आज भारत हर महीनें औसतन 500 से अधिक आधुनिक रेलवे कोच बना रहा है. आज भारत हर महीने औसतन 18 लाख घरों को पाइप वॉटर सप्लाई से जोड़ रहा है. 

PM ने कहा कि आज 21वीं सदी का भारत चौथी औद्योगिक क्रांति में, इंडस्ट्री 4.0 में पीछे रहने वालों में नहीं बल्कि इस औद्योगिक क्रांति का नेतृत्व करने वालों में से एक है. Information Technology में, Digital Technology में भारत अपना परचम लहरा रहा है. दुनिया में हो रहे realtime डिजिटल पेमेंट्स में से 40 प्रतिशत ट्रांजेक्शन भारत में हो रहे हैं. आज भारत डेटा कंजम्प्शन में नए रिकॉर्ड बना रहा है. भारत उन देशों में है जहां डेटा सबसे सस्ता है. आज का भारत “होता है, चलता है, ऐसे ही चलेगा” वाली मानसिकता से बाहर निकल चुका है. आज भारत ‘करना है’ ‘करना ही है’ और ‘समय पर करना है’ का संकल्प रखता है. 

हम सभी भारतीय इस साल अपनी आजादी के 75 वर्ष का पर्व मना रहे है, अमृत महोत्सव मना रहे हैं. आजादी के 75वें वर्ष में भारत अभूतपूर्व Inclusiveness और इससे प्रोत्साहित होने वाली करोड़ो Aspirations का गवाह बन रहा है. भारत आज अभूतपूर्व संभावनाओं से भरा है.

ये भी पढ़ें:

Maharashtra में राजनीतिक संकट के बीच अस्पताल से डिस्चार्ज हुए राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, कोरोना संक्रमण के बाद हुए थे भर्ती 

Bypolls Results 2022: रामपुर उपचुनाव की हार पर आई आजम खान की पहली प्रतिक्रिया, जानिए क्या कहा

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session Day 9 Live: राज्यसभा से विपक्ष का वॉकआउट, जेपी नड्डा बोले- ये गैर-जिम्मेदाराना रवैया
Live: राज्यसभा से विपक्ष का वॉकआउट, जेपी नड्डा बोले- ये गैर-जिम्मेदाराना रवैया
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, कपिल सिब्बल बोले- 'गृहमंत्री शाह ने...'
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, कपिल सिब्बल बोले- 'गृहमंत्री शाह ने...'
'पेलेट गन पर पूरी रोक नहीं लगा सकते, वहां कुछ उपद्रवी...', SC ने केंद्र को दिया नोटिस
'पेलेट गन पर पूरी रोक नहीं लगा सकते, वहां कुछ उपद्रवी...', SC ने केंद्र को दिया नोटिस
'छात्र न्याय के हकदार', राहुल गांधी की मांग- SC की निगरानी में बने हाई लेवल कमेटी
'छात्र न्याय के हकदार', राहुल गांधी की मांग- SC की निगरानी में बने हाई लेवल कमेटी

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, कपिल सिब्बल बोले- 'गृहमंत्री शाह ने...'
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, कपिल सिब्बल बोले- 'गृहमंत्री शाह ने...'
दिल्ली की महिलाओं को मिलेंगे 2500 महीना, क्या-क्या होंगी शर्तें?
दिल्ली की महिलाओं को मिलेंगे 2500 महीना, क्या-क्या होंगी शर्तें?
22 राज्यों में तूफानी बारिश, यूपी-बिहार, दिल्ली समेत देश के लिए अलर्ट
22 राज्यों में तूफानी बारिश, यूपी-बिहार, दिल्ली समेत देश के लिए अलर्ट
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल, 'रावण' बन छाए यश
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल
'मुझे भारतीय रेलवे पर गर्व, इसी तरह...', मोदी सरकार को लेकर क्या बोले वांगचुक
'मुझे भारतीय रेलवे पर गर्व, इसी तरह...', मोदी सरकार को लेकर क्या बोले वांगचुक
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
'मेटल के टुकड़े...', सुप्रीम कोर्ट में जिसने किया पेलेट गन से घायल होने का दावा, आ गई उसकी मेडिकल रिपोर्ट
'मेटल के टुकड़े...', सुप्रीम कोर्ट में जिसने किया पेलेट गन से घायल होने का दावा, आ गई उसकी मेडिकल रिपोर्ट
Embed widget