एक्सप्लोरर

PM Modi States Visit: छत्तीसगढ़, राजस्थान, यूपी और तेलंगाना का दौरा करेंगे पीएम मोदी, कई प्रोजेक्ट्स का करेंगे उद्घाटन

PM Visit Schedule: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 7-8 जुलाई को चार राज्यों का दौरा करेंगे. इनमें से तीन राज्यों में इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं.

PM Modi Visit Schedule: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 7 और 8 जुलाई को चार राज्यों में दौरा प्रस्तावित है. पीएम मोदी 7-8 जुलाई को छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना और राजस्थान का दौरा करेंगे. 36 घंटों के दरमियान पीएम मोदी करीब दर्जनभर कार्यक्रमों में शामिल होंगे. 

चार राज्यों के अपने दौरे के दौरान पीएम मोदी लगभग 50 हजार करोड़ रुपये मूल्य की करीब 50 परियोजनाओं की सौगात भी देंगे. गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश को छोड़कर बाकी तीन राज्यों में इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं, इसलिए पीएम मोदी का यह प्रस्तावित दौरा बीजेपी के लिए काफी अहमियत रखता है.

इन पांच बड़े शहरों में पीएम मोदी के कार्यक्रम

चार राज्यों के पांच बड़े शहरों- रायपुर (छत्तीसगढ़), गोरखपुर (उत्तर प्रदेश), वाराणसी (उत्तर प्रदेश), वारंगल (तेलंगाना), बीकानेर (राजस्थान) में पीएम मोदी दर्जनभर कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे, जहां उनकी ओर से परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास किया जाएगा.

पीएम मोदी का 7 जुलाई का शेड्यूल

7 जुलाई को पीएम मोदी सबसे पहले दिल्ली से रायपुर जाएंगे, जहां वह कई परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे. इनमें रायपुर-विशाखापट्टनम कॉरिडोर के विभिन्न छह लेन सेक्शन की आधारशिला रखना भी शामिल है. इसके बाद वह एक जनसभा करेंगे.

इसके बाद पीएम मोदी गोरखपूर जाएंगे, जहां वह गीता प्रेस के कार्यक्रम में शामिल होंगे. उसके बाद वह 3 वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे. वह गोरखपुर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास की आधारशिला भी रखेंगे.

गोरखपुर के बाद पीएम मोदी अपने निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी जाएंगे. यहां कई प्रमुख परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने के अलावा, वह पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन से सोन नगर तक फ्रेट कॉरिडोर (माल ढुलाई गलियारा) वाली नई लाइन का लोकार्पण करेंगे. वह एनएच-56 (वाराणसी-जौनपुर) के चौरीकरण का लोकार्पण करेंगे. पीएम मोदी मणिकर्णिका घाट और हरिश्चंद्र घाट के नवीनीकरण का शिलान्यास भी करेंगे.

पीएम मोदी का 8 जुलाई का कार्यक्रम

8 जुलाई को पीएम मोदी वाराणसी से तेलंगाना के वारंगल पहुंचेंगे, जहां वह नागपुर-विजयवाड़ा कॉरिडोर के प्रमुख सेक्शन समेत विभिन्न परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे. वह एनएच-563 वाले करीमनगर-वारंगल सेक्शन को चार लेन किए जाने की आधारशिला भी रखेंगे. इसके बाद वह वारंगल में एक जनसभा करेंगे.

पीएम मोदी वारंगल से बीकानेर जाएंगे. यहां भी वह कई परियोजनाओं और शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे. वह अमृतसर-जामनगर एक्सप्रेसवे के कई सेक्शन का लोकार्पण करेंगे. वह ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर फेज- 1 के लिए अंतर-राज्यीय ट्रांसमिशन लाइन का भी लोकार्पण करेंगे. वह बीकानेर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास की आधारशिला रखेंगे और इसके बाद एक जनसभा को संबोधित करेंगे.

यह भी पढ़ें- NCP में दो फाड़ के बाद कांग्रेस और उद्धव ठाकरे ने शरद पवार को लेकर साफ कर दिया रुख, अब ये है प्लान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
DMK और NCP (SP) के विरोध के बीच FCRA बिल पर बढ़ा सस्पेंस, BAC बैठक पर नजरें
DMK और NCP (SP) के विरोध के बीच FCRA बिल पर बढ़ा सस्पेंस, BAC बैठक पर नजरें
'इलाज का हर किसी को अधिकार', सुप्रीम कोर्ट ने अभिषेक बनर्जी को दी बड़ी राहत
'इलाज का हर किसी को अधिकार', सुप्रीम कोर्ट ने अभिषेक बनर्जी को दी बड़ी राहत
Parliament Monsoon Session LIVE: 'सरकार छात्र आंदोलन पर चर्चा के लिए तैयार', लोकसभा में बोले रिजिजू
LIVE: 'सरकार छात्र आंदोलन पर चर्चा के लिए तैयार', लोकसभा में बोले रिजिजू

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
जहीर खान की सेलेक्टर्स को 2 टूक, कहा- मोहम्मद शमी जरूर खेले वर्ल्ड कप
जहीर खान की सेलेक्टर्स को 2 टूक, कहा- मोहम्मद शमी जरूर खेले वर्ल्ड कप
AR Rahmaan के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
ए आर रहमान के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
Relationship Possessiveness: रिश्ता होते ही क्यों पजेसिव हो जाती हैं लड़कियां, समझिए इसका साइंस
रिश्ता होते ही क्यों पजेसिव हो जाती हैं लड़कियां, समझिए इसका साइंस
How to Control Brinjal Pests: बैंगन में कीड़े लग रहे हैं? घर पर ही बनाएं इसकी दवा
बैंगन में कीड़े लग रहे हैं? घर पर ही बनाएं इसकी दवा
Embed widget