एक्सप्लोरर

अमर सिंह के निधन पर पीएम मोदी ने जताया शोक, कहा- वह अपनी दोस्ती के लिए जाने जाते थे

राज्यसभा सांसद अमर सिंह ने सिंगापुर के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली. वह कई दिनों से बीमार चल रहे थे और उनका किडनी ट्रांसप्लांट भी हुआ था.

नई दिल्ली: राज्यसभा सांसद अमर सिंह का 64 वर्ष की उम्र में सिंगापुर के एक अस्पताल में आज निधन हो गया. वह कई दिनों से बीमार चल रहे थे और उनका किडनी ट्रांसप्लांट भी हुआ था. पीएम मोदी ने उनके निधन पर शोक जताते हुए उन्हें एक ऊर्जावान नेता बताया जिसने देश के राजनीतिक उतार चढ़ावों को करीब से देखा.

पीएम मोदी ने ट्वीट किया, “अमर सिंह जी ऊर्जावान नेता थे और उन्होंने पिछले कुछ दशकों में देश की राजनीति के अहम उतार-चढ़ाव काफी करीब से देखे. वह अपने जीवन में दोस्ती के लिए जाने जाते थे. उनके निधन की खबर सुनने से दुखी हूं. उनके परिवारजनों और दोस्तों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं.

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया, “वरिष्ठ नेता एवं सांसद श्री अमर सिंह के निधन के समाचार से दुःख की अनुभूति हुई है. सार्वजनिक जीवन के दौरान उनकी सभी दलों में मित्रता थी. स्वभाव से विनोदी और हमेशा ऊर्जावान रहने वाले अमर सिंहजी को ईश्वर अपने श्रीचरणों में स्थान दें. उनके शोकाकुल परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं.” वहीं यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक जताते हुए ट्वीट किया, "अपनी विशिष्ट कार्यशैली से भारतीय राजनीति पर अमिट प्रभाव डालने वाले मृदुभाषी राजनेता, सांसद श्री अमर सिंह जी का निधन दुःखद है. उनके परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं. प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें. ॐ शांति!"

यूपी की राजनीति में करीब दो दशक का सफर

5 जुलाई 2016 को अमर सिंह ने राज्यसभा की सदस्यता ली थी. उनका उत्तर प्रदेश की सियासत में तकरीबन दो दशकों का सफर रहा. एक दौर था जब वे समाजवादी पार्टी के सबसे असरदार नेता थे. उन्हें मुलायम सिंह यादव का बेहद करीबी माना जाता था. वे पार्टी के महासचिव भी बने. लेकिन समाजवादी पार्टी की कमान अखिलेश यादव के हाथों में जाने के बाद उन्हें एसपी से किनारा करना पड़ा.

6 जनवरी 2010 को उन्होंने समाजवादी पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था. एसपी से अलग होने के बाद वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी का समर्थन करने लगे थे. 27 जनवरी 1956 को आजमगढ़ के राजपूत परिवार में उनका जन्म हुआ था.

यह भी पढ़ें:

राम मंदिर भूमि पूजन के लिए मेहमानों की लिस्ट में बदलाव, 200 की जगह अब 170 लोगों को बुलाया जा रहा है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
सुप्रीम कोर्ट ने जज बनने के लिए 3 साल वकालत की शर्त की खत्म, अब कितना समय लगेगा?
सुप्रीम कोर्ट ने जज बनने के लिए 3 साल वकालत की शर्त की खत्म, अब कितना समय लगेगा?
‘जरा सोचिए कि…’, पैलेट गन पर एफआईआर के बाद राहुल गांधी का जानें पहला रिएक्शन
‘जरा सोचिए कि…’, पैलेट गन पर एफआईआर के बाद राहुल गांधी का जानें पहला रिएक्शन
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेना पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेना पड़ी प्रेस रिलीज

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget