एक्सप्लोरर

PM Modi Diwali: जमीन से आसमान तक पैनी नजर, सीमा पर जवानों के साथ पीएम मोदी की दिवाली, यहां जाने पूरी डिटेल

PM Modi Diwali On Border: 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी की दिवाली हर साल सीमा पर सैनिकों के साथ बिती है. वह मिठाई खिलाते हैं और सैन्य बलों का उत्साह बढ़ाते हैं.

PM Modi Diwali On Border: हर साल की तरह इस साल भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारतीय सीमा पर सैनिकों के साथ दीवाली मनाएंगे. हालांकि इंडियन आर्मी या प्रधानमंत्री दफ्तर (PMO) की ओर से इस बारे में आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन सूत्रों ने बताया है कि छंब सेक्टर में सेना के 191 ब्रिगेड के साथ पीएम की दिवाली होगी.

जम्मू में नियंत्रण रेखा के साथ सटे छंब सेक्टर में भारतीय सेना के जवानों ने पीएम मोदी के स्वागत और दीपावली मनाने की तैयारी पूरी की है. संबंधित सैन्य यूनिट के सूत्रों ने बताया है कि पीएम मोदी को स्पेशल मिठाई खिलाने की तैयारी जवानों ने की है.

PM के दौरे को लेकर केंद्र कर रही सुरक्षा कड़ी

सीमा पर प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर सुरक्षा की चाकचौबंद व्यवस्था की गई है. प्रधानमंत्री ज्यौड़ियां के रक्ख मुट्ठी क्षेत्र में सेना के जवानों के साथ दिवाली मनाने के लिए पहुंचने वाले हैं, जिसे लेकर आसपास के लोगों में भी भारी उत्साह है. दीपावली मनाने के बाद दिल्ली लौटने से पहले पीएम मोदी एक सैनिक सम्मेलन को भी संबोधित करेंगे.

सूत्रों ने बताया है कि पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे को केंद्र कर खुफिया एजेंसियों की टीम दो दिन पहले ही पहुंच चुकी है. क्षेत्र में प्रधानमंत्री के दौरे को केंद्र कर सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था सुनिश्चित की गई है. मुखबिरों की इनपुट के मुताबिक जमीन से लेकर आसमान तक पैनी नजर रखी जा रही है. इसमें भारतीय वायुसेना के जवानों की भी तैनाती की गई है.

सैनिकों के साथ दिवाली मनाते रहे हैं पीएम मोदी
2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद पीएम मोदी हर साल सैनिकों के साथ ही दिवाली मनाते रहे हैं. वर्ष 2014 में सियाचिन ग्लेशियर में, वर्ष 2015 में पंजाब के अमृतसर में, वर्ष 2016 में हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में पीएम ने सैनिकों के साथ दीवाली मनाई थी. इसके बाद वर्ष 2017 में कश्मीर के गुरेज में, वर्ष 2018 में प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड के केदारनाथ में और वर्ष 2019 में जम्मू संभाग के राजौरी में सेना के जवानों के साथ दिवाली मनाई थी.

2020 में पीएम मोदी ने दिवाली राजस्थान के जैसलमेर में मनाई थी, वर्ष 2021 में राजौरी जिला के नौशहरा और वर्ष 2022 में करगिल में सैनिकों के साथ पीएम नरेंद्र मोदी की दिवाली मनी है. हर साल सैन्य बलों के बीच पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सैनिकों का उत्साह वर्धन करते रहे हैं.

 ये भी पढ़ें:पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की बधाई, बोले- इस त्योहार आपके घर खुशियां और समृद्धि आए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Assam Election: 'माफियाओं और गिरोहों के चंगुल में...', असम में हिमंता बिस्वा सरमा पर भड़कीं प्रियंका गांधी, कहा- एक ही परिवार...
'माफियाओं और गिरोहों के चंगुल में...', CM हिमंता पर भड़कीं प्रियंका गांधी, कहा- एक ही परिवार...
ममता और पीएम मोदी सगे भाई-बहन, ओवैसी का बड़ा हमला, बोले- हम सिर्फ अल्लाह से…
ममता और पीएम मोदी सगे भाई-बहन, ओवैसी का बड़ा हमला, बोले- हम सिर्फ अल्लाह से…
Explained: तेल, गैस... अब कंडोम की किल्लत! भारत में 8,000 करोड़ रुपए के कारोबार पर संकट, कैसे बिस्तर तक पहुंची US-ईरान जंग?
तेल, गैस और अब कंडोम की किल्लत! कैसे भारत में 8,000 करोड़ रुपए के कारोबार पर मंडरा रहा खतरा?
कुवैत में मारे गए 20 भारतीयों के शव पहुंचे भारत, जंग के बीच कैसे हुई इनकी मौत, जानें
कुवैत में मारे गए 20 भारतीयों के शव पहुंचे भारत, जंग के बीच कैसे हुई इनकी मौत, जानें

वीडियोज

धुरंधर: द रिवेंज | LTF ऑफिसर ऋषभ वर्मा, संजय दत्त संग काम और आदित्य धर की पीक डिटेलिंग पर खास बातचीत
Iran Israel War Update: लेबनान में मारा गया ईरानी कुद्स फोर्स का बड़ा कमांडर | Trump Surrender
Iran Israel War Update: महायुद्ध का 'सरेंडर' मोड..ये है Trump का 'एग्जिट प्लान' | Trump on Iran War
Iran Israel War Ending: अब लंबा नहीं चलेगा युद्ध, खत्म होने की कगार पर लड़ाई! | Iran US Israel
Trump Surrender: महायुद्ध का मैदान छोड़.. भागने को मजबूर ट्रंप? | Iran Israel War Update | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
युद्ध के बीच ईरान में सत्ता संघर्ष, IRGC ने अपने हाथों में लिया पूरा कंट्रोल, पेजेशकियान की पावर पर संकट?
युद्ध के बीच ईरान में सत्ता संघर्ष, IRGC ने अपने हाथों में लिया पूरा कंट्रोल, पेजेशकियान की पावर पर संकट?
दतिया से कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती भ्रष्टाचार के मामले में दोषी करार, कल सजा का ऐलान
दतिया से कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती भ्रष्टाचार के मामले में दोषी करार, कल सजा का ऐलान
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी बढ़ोत्तरी, 11 रुपए लीटर तक बढ़ गए दाम
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी बढ़ोत्तरी, 11 रुपए लीटर तक बढ़ गए दाम
इंग्लैंड को छोड़ जिम्बाब्वे से खेलेंगे सैम कर्रन और उनके भाई टॉम कर्रन? जानें वायरल दावे की सच्चाई
इंग्लैंड को छोड़ जिम्बाब्वे से खेलेंगे सैम कर्रन और उनके भाई टॉम कर्रन? जानें सच्चाई
ओटीटी पर सनी देओल की सक्सेसफुल फिल्म 'बॉर्डर 2' छोड़ टीवी शोज देख रहे लोग, देखें टॉप 10 की लिस्ट
ओटीटी पर सनी देओल की सक्सेसफुल फिल्म 'बॉर्डर 2' छोड़ टीवी शोज देख रहे लोग, देखें टॉप 10 की लिस्ट
HS फूलका का BJP में जाना: 2027 पंजाब चुनाव से पहले सिख राजनीति, नैरेटिव और समीकरणों का बड़ा रीसेट?
HS फूलका का BJP में जाना: 2027 पंजाब चुनाव से पहले सिख राजनीति, नैरेटिव और समीकरणों का बड़ा रीसेट?
Viral Video : पहाड़ों पर घूमने गई थीं पापा की परियां, आपस में ही करने लगीं मार-कुटाई, देखें वायरल वीडियो
पहाड़ों पर घूमने गई थीं पापा की परियां, आपस में ही करने लगीं मार-कुटाई, देखें वायरल वीडियो
इन फूलों की रहती है भारी डिमांड, किसानों के लिए है तगड़े मुनाफे का सौदा
इन फूलों की रहती है भारी डिमांड, किसानों के लिए है तगड़े मुनाफे का सौदा
Embed widget