एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र और गुजरात स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी बधाई, जानें क्या लिखा मैसेज

Foundation Day of Maharashtra-Gujarat: महाराष्ट्र और गुजरात अलग-अलग साल एक मई के दिन ही राज्य के रूप में अस्तित्व में आए थे. दोनों के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई दी.

PM On Foundation Day of Maharashtra-Gujarat: देशभर में आज 1 मई को महाराष्ट्र और गुजरात का स्थापना दिवस मनाया जा रहा है. ​इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दोनों राज्यों के नागरिकों को बधाई दी और उनकी समृद्धि और प्रगति की कामना की.

प्रधानमंत्री ने ट्वीट में लिखा, महाराष्ट्र दिवस की शुभकामनाएं. राज्य की एक महान संस्कृति है और यहां के लोग मेहनती हैं. उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में राष्ट्रीय प्रगति को समृद्ध किया है. मैं आने वाले सालों में महाराष्ट्र की निरंतर प्रगति के लिए प्रार्थना करता हूं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के लोगों को भी स्थापना दिवस की बधाई दी. उन्होंने ट्वीट किया कि गुजरात स्थापना दिवस की शुभकामनाएं. गुजरात ने अपनी सर्वांगीण प्रगति के साथ-साथ अपनी अनूठी संस्कृति के कारण एक पहचान बनाई है. मैं प्रार्थना करता हूं कि राज्य आने वाले समय में विकास की नई ऊंचाइयों को छूता रहे. अपने गृह राज्य के नागरिकों को प्रधानमंत्री ने गुजराती भाषा में भी बधाई दी.

दोनों राज्य बंबई प्रांत के थे हिस्सा
अलग-अलग साल एक मई के दिन ही महाराष्ट्र और गुजरात अलग-अलग राज्य के रूप में अस्तित्व में आए थे. इससे पहले, दोनों राज्य बंबई प्रांत का हिस्सा थे. दोनों राज्यों के स्थापना दिवस पर आज करीब 30 राज्यों के राजभवन कार्यक्रम आयोजित होंगे. जानकारी के मुताबिक राजभवन में मेजबानी राज्य में रहने वाले महाराष्ट्र और गुजरात मूल के लोग करेंगे. साथ ही दोनों राज्यों की संस्कृति की झलक और व्यंजन पेश किए जाएंगे. उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पंजाब, असम और उत्तराखंड समेत विभिन्न राज्यों के राजभवन में 1 मई को कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.

यह भी पढ़ें

फिर हुई पीएम मोदी की सुरक्षा में बड़ी चूक, मैसूर में रोडशो के दौरान महिला ने फूलों के साथ मोबाइल भी फेंका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LIVE: स्वतंत्रता दिवस पर PM मोदी ने दी बधाई, लाल किले पर फहराएंगे तिरंगा
LIVE: स्वतंत्रता दिवस पर PM मोदी ने दी बधाई, लाल किले पर फहराएंगे तिरंगा
80वें स्वतंत्रता दिवस पर PM मोदी देश को दी बधाई, CM योगी समेत बाकी नेताओं ने भी दी शुभकामनाएं
80वें स्वतंत्रता दिवस पर PM मोदी देश को दी बधाई, CM योगी समेत बाकी नेताओं ने भी दी शुभकामनाएं
नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget