एक्सप्लोरर

फिर हुई पीएम मोदी की सुरक्षा में बड़ी चूक, मैसूर में रोडशो के दौरान महिला ने फूलों के साथ मोबाइल भी फेंका

PM Modi Security Lapse: मैसुरु में प्रधानमंत्री का रोड शो के दौरान उनके काफिले की तरफ मोबाइल फेंके जाने से हड़कंप मच गया. पुलिस ने फेंकने वाले को तुरंत हिरासत में ले लिया.

PM Modi Security Lapse: कर्नाटक के मैसूर में एक बार फिर पीएम मोदी की सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई है. यहां प्रधानमंत्री का रोड शो चल रहा था, तभी उनकी गाड़ी की तरफ एक महिला ने अपना मोबाइल फेंक दिया. पुलिस ने तुरंत महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की.

पूछताछ के दौरान महिला ने बताया कि वह बीजेपी की कार्यकर्ता है और ऐसा गलती से हुआ. महिला ने बताया कि वह प्रधानमंत्री की तरफ फूल फेंक रही थी लेकिन उसे ध्यान नहीं रहा और गलती से मोबाइल भी फूल के साथ चला गया. 

कोई गलत इरादा नहीं- पुलिस

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी), कानून व्यवस्था, आलोक कुमार ने कहा कि फोन भारतीय जनता पार्टी की एक कार्यकर्ता का था और पीएम मोदी विशेष सुरक्षा समूह (एसपीजी) की सुरक्षा में थे.

उन्होंने बताया "जिस महिला ने पीएम के वाहन पर फोन फेंका, उसका कोई गलत इरादा नहीं था और उत्साह में ऐसा किया गया था. प्रधानमंत्री एसपीजी की सुरक्षा में थे. फोन एक भाजपा कार्यकर्ता का है. हमने उसका पता लगा लिया है, और एसपीजी से उसको फोन सौंप दिया गया है."

महिला का बयान होगा दर्ज

रविवार (30 अप्रैल) को पीएम मोदी कर्नाटक चुनाव के तहत मैसूर में रोड शो कर रहे थे. इस दौरान केआर सर्कल के पास उनकी गाड़ी की तरफ मोबाइल फोन फेंके जाने की घटना हुई. हालांकि, यह फोन गाड़ी के बोनट से टकराकर नीचे गिर गया. प्रधानमंत्री की सुरक्षा में तैनात एसपीजी के जवानों की नजर फोन पर पड़ी और उन्होंने उस ओर इशारा किया.

एडीजी लॉ एंड ऑर्डर आलोक कुमार ने बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी के रोड शो के दौरान फोन फेंकने वाले  को सोमवार सुबह बयान दर्ज करने के लिए बुलाया गया है. 

प्रचार के लिए मैदान में पीएम

प्रधानमंत्री कर्नाटक में चुनाव प्रचार के आखिरी चरण में बीजेपी के लिए प्रचार करने के लिए मैदान में उतरे हैं, जिसमें वह कई चुनावी रैलियां और रोड शो कर रहे हैं. कर्नाटक में 10 मई को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है. 13 मई को वोटों की गिनती की जाएगी.

यह भी पढ़ें

Karnataka Election 2023: 'कांग्रेस को वोट देना मतलब विकास पर ब्रेक', कर्नाटक के बेलूर में विपक्ष पर बरसे पीएम मोदी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SC के पूर्व जस्टिस ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
SC के पूर्व जस्टिस ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
CJP के 11 नेता हुए रिहा, अभिजीत दीपके बोले- 'आजाद होते ही उन्होंने...'
CJP के 11 नेता हुए रिहा, अभिजीत दीपके बोले- 'आजाद होते ही उन्होंने...'
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
चुनाव आयोग के फैसले पर कल 'सुप्रीम' सुनवाई, राहुल गांधी ने लगाई है याचिका
चुनाव आयोग के फैसले पर कल 'सुप्रीम' सुनवाई, राहुल गांधी ने लगाई है याचिका

वीडियोज

CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget