एक्सप्लोरर

साउथ कोरिया के राष्ट्रपति चुनाव में ली जे-म्युंग ने मारी बाजी, PM मोदी ने बधाई संग दिया बड़ा मैसेज

South Korea President Election: दक्षिण कोरिया में विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता ली जे-म्युंग ने राष्ट्रपति चुनाव जीत लिया है.

South Korea President Election: दक्षिण कोरिया में विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार ली जे-म्युंग ने राष्ट्रपति चुनाव में जीत हासिल कर ली है. बुधवार (4 जून, 2025) (कोरियाई समयानुसार), तड़के उनकी जीत की औपचारिक घोषणा से पहले ही प्रमुख प्रतिद्वंद्वी किम मून सू ने हार स्वीकार की और ली को बधाई दी.

इस चुनाव का परिणाम उस राजनीतिक उथल-पुथल के बाद आया है, जिसे पूर्व रूढ़िवादी राष्ट्रपति यून सुक योल द्वारा लगाए गए अस्थायी मार्शल लॉ ने जन्म दिया था. इस कदम की आलोचना के चलते यून को पद से हटा दिया गया था.

पीएम मोदी ने भी दी जीत की बधाई 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दक्षिण कोरिया के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति को जीत की बधाई देते हुए एक्स पर लिखा,  ली जे-म्यांग को दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति चुने जाने पर बधाई. भारत-आरओके विशेष रणनीतिक साझेदारी को और अधिक विस्तारित और मजबूत करने के लिए मिलकर काम करने की आशा है.

जनता में गुस्सा बना जीत की वजह
लगभग 95% मतों की गिनती के अनुसार, ली को 48.86% वोट मिले जबकि किम को 41.98%. इससे पहले के एग्ज़िट पोल में ली को 51.7% और किम को 39.3% वोट मिलने का अनुमान था. विशेषज्ञों का मानना है कि यून के शासन से नाराज जनता ने विपक्ष को समर्थन देकर बदलाव का संकेत दिया है.

अमेरिकी सहयोग पर भरोसा, चीन-उत्तर कोरिया के साथ संतुलन की चुनौती
हालांकि ली पर पहले चीन और उत्तर कोरिया की ओर झुकाव का आरोप लगता रहा है, लेकिन उन्होंने बार-बार अमेरिका के साथ गठबंधन को दक्षिण कोरिया की विदेश नीति की "नींव" बताया है.

नई सरकार के सामने डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ नीति और उत्तर कोरिया के परमाणु कार्यक्रम जैसी बाहरी चुनौतियां रहेंगी, जिन पर तुरंत कोई बड़ा असर डालना संभव नहीं माना जा रहा.

राष्ट्रपति पद की तत्काल शपथ
दक्षिण कोरिया की परंपरा से हटते हुए, ली जे-म्युंग बुधवार को ही तत्काल राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे. आम तौर पर वहां दो महीने का ट्रांज़िशन पीरियड होता है, लेकिन इस बार वह लागू नहीं होगा. ली ने अपने संबोधन में कहा, “आइए इस क्षण से एक नई शुरुआत करें... जिन लोगों ने हमें समर्थन नहीं भी दिया, वे भी हमारे देशवासी हैं.”

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget