एक्सप्लोरर

Morbi Bridge Collapse: मोरबी हादसा: पीएम मोदी ने की हाई लेवल मीटिंग, गुजरात के सीएम भी रहे मौजूद

Gujarat Bridge Collapse: इस हादसे के बाद सोमवार को पुलिस ने ओरेवा ग्रुप के चार कर्मियों समेत नौ लोगों को गिरफ्तार किया है.

Morbi Bridge Collapse Meeting: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मोरबी हादसे पर ताजा स्थिति की समीक्षा के लिए सोमवार (31 अक्टूबर) को उच्च स्तरीय बैठक की. प्रधानमंत्री ने ये सुनिश्चित करने पर जोर दिया कि प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता मिले. बैठक में प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) को बचाव और राहत कार्यों की जानकारी दी गई. पीएम 1 नवंबर को मोरबी में घटनास्थल का दौरा करेंगे.
 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजभवन, गांधीनगर में ये बैठक की. हादसे से जुड़े सभी पहलुओं पर इस बैठक में चर्चा की गई. इस उच्च स्तरीय बैठक में सीएम भूपेंद्र पटेल, गृह राज्यमंत्री हर्ष संघवी, गुजरात के मुख्य सचिव और डीजीपी सहित राज्य के गृह विभाग और गुजरात राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सहित अन्य शीर्ष अधिकारियों ने भाग लिया.

हादसे में अब तक 134 लोगों की मौत

गुजरात के मोरबी जिले में माच्छू नदी पर स्थित झूलता पुल रविवार (30 अक्टूबर) को गिर गया था. इस हादसे में अब तक 134 लोगों की मौत हो गई है. इस हादसे के बाद सोमवार को पुलिस ने केस दर्ज करते हुए ओरेवा ग्रुप के चार कर्मियों समेत नौ लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. ब्रिटिश काल के दौरान बने इस पुल के रखरखाव और संचालन का ठेका ओरेवा समूह को मिला था. 

पुलिस ने लिया एक्शन

राजकोट रेंज के आईजी अशोक यादव ने सोमवार को कहा कि गिरफ्तार किए गए नौ लोगों में से दो लोग मैनेजर हैं, जबकि पुल के टिकट बुकिंग क्लर्क हैं. दोषियों को नहीं बख्शा जाएगा. उन्होंने कहा कि अन्य पांच आरोपियों में ओरेवा समूह की ओर से काम पर रखे गए दो मरम्मत ठेकेदार और पुल पर सुरक्षाकर्मियों के रूप में काम करने वाले तीन लोग शामिल हैं. 

पीड़ितों के लिए मुआवजे का एलान

पुलिस के अनुसार आईपीसी की धारा 304 (गैर इरादतन हत्या की सजा) और 308 (गैर इरादतन हत्या का प्रयास) के तहत मामला दर्ज किया गया है. हादसे में मारे गए और घायल लोगों के लिए केंद्र और राज्य सरकार की ओर से मुआवजे की भी घोषणा की गई है. पीएम मोदी (PM Modi) ने मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये मुआवजा देने का एलान किया. जबकि राज्य सरकार ने मृतकों के परिवार को 4 लाख और घायलों को 50 हजार रुपये देने की घोषणा की है.

ये भी पढ़ें- 

Morbi Bridge Collapse: 'घड़ी-बल्ब बनाने वाली कंपनी को पुल का ठेका दिया, नतीजा सामने है', कांग्रेस नेता का बीजेपी पर तंज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget