एक्सप्लोरर

Bengal Violence: बंगाल हिंसा पर पीएम मोदी ने राज्यपाल धनखड़ से की बात, कानून व्यवस्था पर जताई चिंता

Bengal Violence: बंगाल में चुनाव परिणाम 2021 आने के 24 घंटे के भीतर बीजेपी के कई कार्यकर्ताओं की हत्या कर दी गई है. कई कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हैं. पार्टी के कई कार्यकर्ताओं के घर और दुकान तक जला दिए गए हैं.

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद से लगातार आगजनी, लूटपाट और बीजेपी कार्यकर्ताओं की हत्याओं की खबरें आ रही हैं. इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यपाल जगदीप धनखड़ को फोन करके कानून और व्यवस्था की स्थिति पर चिंता और दुख जताया है. ये जानकारी राज्यपाल धनखड़ ने ट्वीट कर दी है.

राज्यपाल धनखड़ ने कहा, "पीएम मोदी ने फोन किया. उन्होंने बंगाल में कानून व्यवस्था की स्थिति पर अपनी गंभीर पीड़ा और चिंता व्यक्त की. सीएम ममता बनर्जी से मैं गंभीर चिंताओं को साझा करता हूं. राज्य में हिंसा बर्बरता, आगजनी, लूट और हत्याएं जारी हैं. इस पर नियंत्रण बहुत ही जरूरी है."

बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बंगाल सरकार से इस मामले पर रिपोर्ट तलब की है. आज ही बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बंगाल जा रहे हैं और पीड़ित कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे. बीजेपी के मुताबिक, ममता बनर्जी की तृणमूल सरकार के शासन में अब तक 140 से अधिक बीजेपी कार्यकर्ताओं की हत्या हो चुकी है. बावजूद इसके राज्य प्रशासन आंखें मूंदे बैठा है. चुनाव परिणाम के 24 घंटे के अंदर बीजेपी के कई कार्यकर्ताओं की नृशंस हत्या की खबर है. कई बीजेपी कार्यकर्ताओं के घर और दुकान जला दिए गए हैं.

5 मई को पूरे देश में धरना
चुनाव नतीजे आने के बाद हमले और हत्या की घटनाओं को देख राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पश्चिम बंगाल जाकर बीजेपी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने का निर्णय लिया है. वह आज और पांच मई को दो दिनों तक बंगाल में रहकर हिंसा के शिकार परिवारों से मिलेंगे और संवेदना व्यक्त करेंगे. बीजेपी ने बंगाल में राजनीतिक हिंसा के खिलाफ 5 मई को देशव्यापी धरना-प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है.

ये भी पढ़ें-

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कर्नाटक सरकार को हाई कोर्ट से बड़ा झटका, SC/ST आरक्षण बढ़ाने का फैसला रद्द
कर्नाटक सरकार को हाई कोर्ट से बड़ा झटका, SC/ST आरक्षण बढ़ाने का फैसला रद्द
राहुल गांधी की याचिका में 14 खामियां, फीस में ₹220 की कमी... SC में सुनवाई पर लेटेस्ट अपडेट्स
राहुल गांधी की याचिका में 14 खामियां, फीस में ₹220 की कमी... SC में सुनवाई पर लेटेस्ट अपडेट्स
केरलम कांग्रेस के CJI पर विवादित पोस्ट को लेकर सियासत, भड़के किरेन रिजिजू
केरलम कांग्रेस के CJI पर विवादित पोस्ट को लेकर सियासत, भड़के किरेन रिजिजू
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन

वीडियोज

विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!
Gyanesh Kumar के खिलाफ विपक्ष का तांडव!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget