एक्सप्लोरर

बंगाल हिंसा पर बोले संबित पात्रा- हमारे कार्यकर्ता हर घड़ी फोन कर जान बचाने की गुहार लगा रहे हैं

चुनाव नतीजे आने के बाद हमले और हत्या की घटनाओं को देख राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पश्चिम बंगाल जाकर बीजेपी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने का निर्णय लिया है. वह आज और कल दो दिनों तक बंगाल में रहकर हिंसा के शिकार परिवारों से मिलेंगे और संवेदना व्यक्त करेंगे.

नई दिल्ली: बंगाल में चुनाव नतीजे आने के बाद से ही लगातार हिंसा की खबरें आ रही हैं. आज बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा बंगाल जा रहे हैं. इससे पहले बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर हिंसा के लिए ममता बनर्जी को जिम्मेदार ठहराया.

संबित पात्रा ने कहा, 'हम जिस प्रकार का मंजर बंगाल में देख रहे हैं, उस पर विश्वास नहीं हो रहा है. बंगाल आज जल रहा है. हमारे कार्यकर्ता हर घड़ी हमारे नेताओं को फोन कर रहे हैं और उनकी एक ही गुहार है हमें बचा लो. बंगाल में जो कुछ हो रहा है वो प्रशासन द्वारा प्रायोजित हिंसा है. आज बीजेपी बंगाल में मुख्य विपक्षी पार्टी है और हम ये प्रतिज्ञा करते हैं कि हम अपने कार्यकर्ताओं और उन 2.28 करोड़ बंगालियों जिन्होंने हमारी नीति और विचार के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाई उनके साथ खड़े होंगे.'

5 मई को पूरे देश में धरना
बीजेपी ने बंगाल में राजनीतिक हिंसा के खिलाफ 5 मई को देशव्यापी धरना-प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है. जेपी नड्डा आज दो दिवसीय दौरे पर बंगाल जा रहे हैं, जहां वे हिंसा प्रभावित कार्यकर्ताओं और उनके परिजनों से मुलाकात करेंगे. चुनाव परिणाम आने के 24 घंटे के भीतर बीजेपी के कई कार्यकर्ताओं की हत्या कर दी गई है. कई कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हैं. पार्टी के कई कार्यकर्ताओं के घर और दुकान तक जला दिए गए हैं.

बीजेपी के मुताबिक, ममता बनर्जी की तृणमूल सरकार के शासन में अब तक 140 से अधिक बीजेपी कार्यकर्ताओं की हत्या हो चुकी है. बावजूद इसके राज्य प्रशासन आंखें मूंदे बैठा है. चुनाव परिणाम के 24 घंटे के अंदर बीजेपी के कई कार्यकर्ताओं की नृशंस हत्या की खबर है. कई बीजेपी कार्यकर्ताओं के घर और दुकान जला दिए गए हैं.

ये भी पढ़ें-

 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर, जानें किसे मिली शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर, जानें किसे मिली शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
पीएम मोदी ने स्वीकार किया धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, पेपर लीक पर प्रदर्शन के बीच बड़ा एक्शन
पीएम मोदी ने स्वीकार किया धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, पेपर लीक पर प्रदर्शन के बीच बड़ा एक्शन
CJP- सरकार में बनी बात, मानी सारी मांगें, संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में आंदोलन खत्म करने का ऐलान
CJP- सरकार में बनी बात, मानी सारी मांगें, संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में आंदोलन खत्म करने का ऐलान
इस्तीफे के बाद धर्मेंद्र प्रधान ने अपडेट की X प्रोफाइल, बायो में अब क्या लिखा?
इस्तीफे के बाद धर्मेंद्र प्रधान ने अपडेट की X प्रोफाइल, बायो में अब क्या लिखा?

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
IND vs ZIM Highlights: भारत ने दूसरे टी20 में जिम्बाब्वे को बुरी तरह रौंदा, दर्ज की 2026 की तीसरी सबसे बड़ी जीत
भारत ने दूसरे टी20 में जिम्बाब्वे को बुरी तरह रौंदा, दर्ज की 2026 की तीसरी सबसे बड़ी जीत
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
कैसे काम करता है NTA का सिस्टम, UGC-CBSE और UPSC से कितनी अलग है व्यवस्था?
कैसे काम करता है NTA का सिस्टम, UGC-CBSE और UPSC से कितनी अलग है व्यवस्था?
Embed widget