एक्सप्लोरर

PM Modi Cabinet Expansion: आज शाम 6 बजे होगा मोदी मंत्रिमंडल का विस्तार, शपथ ग्रहण को लेकर राष्ट्रपति भवन को दी गई जानकारी

PM Modi Cabinet Expansion: सूत्रों का कहना है कि इस बार विस्तार में नए चेहरों की संख्या 30 के पार भी जा सकती है, जबकि कई चेहरों को अलग अलग वजहों से बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है.

PM Modi Cabinet Expansion: नरेंद्र मोदी सरकार में मंत्रिमंडल का विस्तार आज यानी बुधवार शाम 6 बजे होगा. इस मंत्रिमंडल के विस्तार के बाद ये भारत के इतिहास का सबसे युवा मंत्रिमंडल हो जाएगा. बताया जा रहा है कि इस बार कई युवा चेहरों को इसमें तरजीह दी जा रही है, जिसके चलते मंत्रिमंडल की औसत आयु काफी कम हो जाएगी. सूत्रों ने ये जानकारी दी. 

30 नए चेहरे हो सकते हैं शामिल- सूत्र

सूत्रों का कहना है कि इस बार विस्तार में नए चेहरों की संख्या 30 के पार भी जा सकती है, जबकि कई चेहरों को अलग अलग वजहों से बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है. इससे पहले खबरें थीं कि 17 से 22 मंत्रियों को मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है.

कैसा होगा मंत्रिमंडल?

मंत्रिमंडल विस्तार के ज़रिए महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ाया जा रहा है. प्रोफेशनल, मेनेजमेंट, MBA, पोस्ट ग्रेजुएट युवाओं को शामिल किया जा रहा है. बड़े राज्य को ज़्यादा हिस्सेदारी दी जाएगी. बुंदेलखंड, पूर्वांचल, मराठवाड़ा, कोंकण जैसे इलाक़ों को हिस्सेदारी दी जा रही है.

मंत्रिमंडल में छोटे से छोटे समुदायों को भी प्रतिनिधित्व दिया जा रहा है. इस बार यादव, कुर्मी, जाट, क़हार, पासी, कोरी, लोधी आदि समाज का प्रतिनिधित्व दिखेगा. दो दर्जन ओबीसी या पिछड़ा वर्ग के मंत्री इस विस्तार के बाद मंत्रिमंडल में हो जाएंगे.

सूत्रों के मुताबिक इस बार के मंत्रिमंडल विस्तार के बाद पिछड़े वर्ग के मंत्रियों की संख्या 25 हो जाएगी. एससी समाज से आने वाले मंत्रियों की संख्या में भी इज़ाफा होगा. माना जा रहा है कि इस बार मोदी सरकार मंत्रिमंडल में लगभग हर समाज के नेता या उससे जुड़े किसी न किसी शख्स को जगह देने जा रही है.

खास बात ये है कि मंत्रिमंडल विस्तार में अनुभव को भी तरजीह दी जानी है. इसके मद्देनज़र केंद्र ऐसे ब्यूरोक्रेट और टेक्नोक्रेट भी इस बार मंत्रिमंडल का हिस्सा होंगे. इन्हें कैबिनेट मंत्री से लेकर राज्य मंत्री तक का पद दिया जा सकता है.

राष्ट्रपति भवन को किया गया सूचित- सूत्र

आपको बता दें कि नए मंत्रियों का शपथ ग्रहण राष्ट्रपति भवन के अशोक हॉल में होगा. हालांकि कोरोना के कारण संभव है कि बेहद कम लोगों को कार्यक्रम में आने की अनुमति दी जाए. सूत्रों का कहना है नए सोशल डिस्टेंसिंग के साथ पूरा कार्यक्रम होगा और परिवार का सिर्फ एक ही सदस्य शपथ ग्रहण में शामिल होगा. शपथ ग्रहण कार्यक्रम के लिए राष्ट्रपति भवन को जानकारी दी गई है. हालांकि आधिकारिक तौर पर अभी बयान सामने नहीं आया है.

कई नेता पहुंचे दिल्ली

मंत्रिमंडल विस्तार की हलचल के बीच मंगलवार को बीजेपी के कई नेता दिल्ली पहुंचे. आज बीजेपी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया, नारायण राणे, सर्बानंद सोनोवाल, भिवंडी से सांसद कपिल पाटिल जैसे नेता दिल्ली पहुंच गए हैं. इन नेताओं को मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुरी रथ यात्रा में भगदड़ जैसे हालात, दो की मौत कई घायल, जानें ताजा हालात
पुरी रथ यात्रा में भगदड़ जैसे हालात, दो की मौत कई घायल, जानें ताजा हालात
'उनकी चिंताएं विपक्षी दलों ..', कांग्रेस सांसद वेणुगोपाल 19 दिन से हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को लेकर क्या बोले?
'उनकी चिंताएं विपक्षी दलों ..', कांग्रेस सांसद वेणुगोपाल 19 दिन से हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को लेकर क्या बोले?
ED Action: ED का बड़ा एक्शन! दिल्ली से बंगाल तक 5 राज्यों में 13 ठिकानों पर ताबड़तोड़ रेड, विदेशी फंडिंग नेटवर्क की जांच तेज
ED का बड़ा एक्शन! दिल्ली से बंगाल तक 5 राज्यों में 13 ठिकानों पर ताबड़तोड़ रेड, फंडिंग नेटवर्क की जांच तेज
Indian Weather: मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट! निकलने से पहले पढ़ लें ये खबर, 16 से 29 जुलाई तक भारी बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट! निकलने से पहले पढ़ लें ये खबर, 16 से 29 जुलाई तक भारी बारिश की चेतावनी

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
मानसून सत्र: ‘फिर वही करने जा रही सरकार’, परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लेटर
‘फिर वही करने जा रही सरकार’, संसद में परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लिखा लेटर
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
22 छक्के, 18 चौके, कौन हैं Andries Gous, जिन्होंने 51 गेंद में बनाए 132; 18.4 ओवर में 267 रन चेज
22 छक्के, 18 चौके, कौन हैं Andries Gous, जिन्होंने 51 गेंद में बनाए 132; 18.4 ओवर में 267 रन चेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े तो...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र सरकार को निर्देश
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र को निर्देश
Old SBI Passbook: घरवालों को मिली SBI की 20 साल पुरानी पासबुक मिली, खाते में रकम देखकर चौंक जाएंगे आप
घरवालों को मिली SBI की 20 साल पुरानी पासबुक मिली, खाते में रकम देखकर चौंक जाएंगे आप
Embed widget