एक्सप्लोरर

यूक्रेन विवाद से लेकर ऑस्ट्रिया के साथ रणनीतिक सहयोग तक... जानें चांसलर कार्ल नेहमर के साथ पीएम मोदी ने की किन मुद्दों पर चर्चा

PM Modi Austria visit: पीएम मोदी ने ऑस्ट्रियाई चांसलर कार्ल नेहमर के साथ बैठक में पश्चिम एशिया की स्थिति समेत विश्व में जारी विवादों पर चर्चा की. दोनों देशों के बीच कई मुद्दों पर आम सहमति भी बनी.

PM Narendra Modi Austria Tour: प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार (10 जुलाई 2024) को देश की अपनी पहली यात्रा के दौरान ऑस्ट्रिया के चांसलर कार्ल नेहमर के साथ यूक्रेन में युद्ध और भारत-ऑस्ट्रिया के रणनीतिक संबंधों पर चर्चा की. मॉस्को में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में दोहराया कि दुनिया में युद्ध के लिए कोई जगह नहीं है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑस्ट्रिया की अपनी यात्रा को ऐतिहासिक और विशेष बताया.

यूक्रेन विवाद पर हुई बात

पीएम मोदी ने यहां बुनियादी ढांचे के विकास, नवीकरणीय ऊर्जा, हाइड्रोजन, जल और अपशिष्ट प्रबंधन और एआई को लेकर ऑस्ट्रिया के साथ संबंधों को मजबूत करने पर भी चर्चा की. पीएम मोदी ने कहा, "मैंने पहले भी कहा है कि यह युद्ध का समय नहीं है. समस्याओं का समाधान रणभूमि में नहीं हो सकता. मानवता में विश्वास रखने वाला हर व्यक्ति तब दुखी होता है जब किसी की जान चली जाती है. मासूम लोगों के जान की हानि स्वीकार्य नहीं है. भारत और ऑस्ट्रिया शांति और स्थिरता की बहाली के लिए हर संभव सहयोग देने को तैयार हैं."

दोनों देशों ने आतंकवाद की निंदा की

पीएम मोदी ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "भारत और ऑस्ट्रिया आतंकवाद की कड़ी निंदा करता है. हम इस बात पर सहमत हैं कि यह किसी भी रूप में आतंकवाद स्वीकार्य नहीं है. लोकतंत्र और कानून के शासन जैसे मूल्यों में साझा विश्वास भारत-ऑस्ट्रिया संबंधों की मजबूत नींव हैं. मुझे खुशी है कि मुझे प्रधानमंत्री के रूप में अपने तीसरे कार्यकाल की शुरुआत में ऑस्ट्रिया आने का मौका मिला."

'यूक्रेन में हो रहा युद्ध होना चाहिए समाप्त'

ऑस्ट्रिया के चांसलर कार्ल नेहमर ने एक्स पर पोस्ट कर पीएम मोदी की ओर से कहे गए कई मुद्दों पर सहमति जताई. उन्होंने कहा, "पश्चिम और दक्षिण के देशों को स्विट्जरलैंड में शांति शिखर सम्मेलन में चुने गए रास्ते को आगे बढ़ाने के लिए एकजुट होना चाहिए. इस संबंध में भी भारत की महत्वपूर्ण भूमिका है." ऑस्ट्रियाई चांसलर कार्ल नेहमर ने कहा, "यूक्रेन में हो रहा युद्ध अब समाप्त होना चाहिए. इसके लिए ऑस्ट्रिया संवाद स्थापित करने के लिए हर संभव कोशिश करेगा."

ये भी पढ़ें : Weather Forecast: दिल्ली-यूपी-बिहार में अगले 5 दिनों तक होगी झमाझम बारिश! IMD ने बताया अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एजेंट के जाल में फंसी महिला मस्कट में 25 दिनों तक रही कैद, फिर एक कॉल और ऐसे लौटी भारत
एजेंट के जाल में फंसी महिला मस्कट में 25 दिनों तक रही कैद, फिर एक कॉल और ऐसे लौटी भारत
पाक में सेना के हेडक्वार्टर पर फायरिंग में सुरक्षाकर्मी की मौत, हमलावर को भी मार गिराया
पाक में सेना के हेडक्वार्टर पर फायरिंग में सुरक्षाकर्मी की मौत, हमलावर को भी मार गिराया
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget