एक्सप्लोरर

COP26 World Leaders' Summit: पीएम मोदी ग्लासगो में सीओपी26 में हिस्‍सा लेने पहुंचे, जलवायु परिवर्तन पर देंगे मंत्र

COP26 World Leaders' Summit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ग्लासगो में सीओपी26 में हिस्‍सा लेने पहुंचे हैं.

COP26 World Leaders' Summit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ग्लासगो में सीओपी26 में हिस्‍सा लेने पहुंचे हैं. सीओपी26 की अध्यक्षता ब्रिटेन कर रहा है और इसका समापन 12 नवंबर को होगा. 

पीएम मोदी आज बैठक में भारत के जलवायु कार्रवाई एजेंडा पेश करेंगे और इस क्षेत्र में उठाये गए कदमों के बारे में बतायेंगे. भारत का बयान पोलैंड के प्रधानमंत्री मैटिअस्ज मोरावीकी के बाद आयेगा . इसके बाद आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का बयान आयेगा .

इससे पहले रोम में जी20 शिखर बैठक में हिस्सा लेने के बाद यहां पहुंचने पर प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘ग्लासगो पहुंच गया हूं. सीओपी26 में हिस्सा लूंगा, जहां मैं जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए और इस संबंध में भारत के प्रयासों को स्पष्ट करने के लिए विश्व के अन्य नेताओं के साथ काम करने को इच्छुक हूं.’’

ग्लासगो में होटल पहुंचने पर प्रधानमंत्री का ‘स्कॉटिश बैगपाइप’ की धुन पर स्वागत किया गया, जहां प्रवासी भारतीय और भारतवंशियों के प्रतिनिधियों का एक बड़ा समूह उनके स्वागत के लिए पहले ही मौजूद था. समूह ने ‘‘भारत माता की जय’’ के नारे भी लगाए. 

सीओपी26 में हिस्‍सा लेने के बाद पीएम मोदी ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे. अधिकारिक सूत्रों के अनुसार, जानसन-मोदी वार्ता संक्षिप्त रहने की उम्मीद है और इसमें खास तौर पर ब्रिटेन-भारत जलवायु गठजोड़ पर ध्यान दिया जायेगा. 

ब्रिटेन-भारत सामरिक गठजोड़ के 2030 के खाका की समीक्षा की जाएगी जिस पर इस वर्ष मई में दोनों नेताओं की डिजिटल माध्यम से हुए बैठक के दौरान हस्ताक्षर किए गए थे. समझा जाता है कि प्रधानमंत्री मोदी अपने ब्रिटिश समकक्ष जानसन को भारत आने का न्यौता देंगे.

PM Modi Glasgow Visit: ब्रिटेन की धरती से दुनिया को पर्यावरण 'मंत्र' देने से पहले भारतीयों से मिले पीएम मोदी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LIVE: सौरव दास-आशुतोष रांका कोर्ट में होंगे पेश, नेहा बोरा के मामले पर भी होगी सुनवाई
LIVE: सौरव दास-आशुतोष रांका कोर्ट में होंगे पेश, नेहा बोरा के मामले पर भी होगी सुनवाई
ट्रंप पर 'आफत', दामाद पर विदेशी बैंक खातों से लेन-देन के आरोप, जानें क्या कहा?
ट्रंप पर 'आफत', दामाद पर विदेशी बैंक खातों से लेन-देन के आरोप, जानें क्या कहा?
'क्या CJP का करते हैं समर्थन', प्रदर्शनों पर बयान देकर घिरे अन्नामलाई के जवाब ने चौंकाया
'क्या CJP का करते हैं समर्थन', प्रदर्शनों पर बयान देकर घिरे अन्नामलाई के जवाब ने चौंकाया
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
मुंबई में कटेंगे 1524 पेड़! GMLR प्रोजेक्ट के लिए मुंबईकरों की सेहत पर खतरा
मुंबई में कटेंगे 1524 पेड़! GMLR प्रोजेक्ट के लिए मुंबईकरों की सेहत पर खतरा
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
कौन हैं मोहम्मद शम्स आलम? एशियन पैरा गेम्स में लगा महिला से छेड़खानी का आरोप! वापस भारत भेजा
कौन हैं मोहम्मद शम्स आलम? एशियन पैरा गेम्स में लगा महिला से छेड़खानी का आरोप! वापस भारत भेजा
पाकिस्तान, चीन और अफगानिस्तान में सुबह-सुबह कांपी धरती, तिब्बत में देर रात भूकंप से 16 की मौत
पाकिस्तान, चीन और अफगानिस्तान में सुबह-सुबह कांपी धरती, तिब्बत में देर रात भूकंप से 16 की मौत
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
ये समस्या आपने पैदा की... पीयूष गोयल ने दोहरे रवैये पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी
ये समस्या आपने पैदा की... पीयूष गोयल ने दोहरे रवैये पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी
यूपी में पशुओं का बीमा कराना हुआ आसान, प्रीमियम का 85% देगी सरकार
यूपी में पशुओं का बीमा कराना हुआ आसान, प्रीमियम का 85% देगी सरकार
Embed widget