एक्सप्लोरर

'आपकी पर्ची मेरे पास है...', जब धीरेंद्र शास्त्री की मां से मिले पीएम मोदी, बताया उनके मन में क्या?

PM Modi at Bageshwar Dham: पीएम मोदी ने कहा कि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री काफी समय से देश में एकता के मंत्र को लेकर लोगों को जागरूक करते रहे हैं. प्रधानमंत्री ने बालाजी मंदिर के दर्शन भी किए.

PM Modi at Bageshwar Dham: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मध्य प्रदेश के दौरे पर छतरपुर पहुंचे हैं. पीएम मोदी ने बागेश्वर धाम में कैंसर इंस्टीट्यूट एंड रिसर्च सेंटर का डिजिटल शिलान्यास किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "बहुत ही कम दिनों में मुझे दूसरी बार वीरों की इस धरती बुंदेलखंड आने का सौभाग्य मिला है, इस बार तो बालाजी का बुलावा आया है, ये हनुमान जी की कृपा है कि आस्था का ये केंद्र अब आरोग्य का केंद्र भी बनने जा रहा है. अभी मैंने यहां बागेश्वर धाम कैंसर चिकित्सा एवं विज्ञान अनुसंधान संस्थान का भूमिपूजन किया है, ये संस्थान 10 एकड़ में बनेगा, पहले चरण में ही इसमें 100 बेड की सुविधा होगी."

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की मां से मिले पीएम मोदी

इस दौरान पीएम मोदी जब् मंदिर पहुंचे तो उन्होंने बागेश्वर धाम के पंडित कृष्ण धीरेंद्र शास्त्री की मां से मिलने की इच्छा जाहिर की, जिसके बाद दोनों की मुलाकात भी हुई. पीएम ने हंसी मजाक करते हुए धीरेंद्र शास्त्री की मां से कहा, "आपके मन में क्या चल रहा है, उसकी पर्ची मेरे पास है. बेटे की शादी करवाना चाहती हैं." धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री खुद कई मौकों पर कह चुके हैं कि उनकी मां को उनकी शादी की फिक्र रहती है. उन्होंने कहा था, "मेरी मां मेरी शादी को लेकर 3 साल से परेशान हैं." सोसल मीडिया पर भी धीरेंद्र शास्त्री की शादी को लेकर बहस चलती रहती है.

पीएम मोदी ने की धीरेंद्र शास्त्री की तारीफ

पीएम मोदी ने कहा, "मेरे छोटे भाई धीरेंद्र शास्त्री काफी समय से देश में एकता के मंत्र को लेकर लोगों को जागरूक करते रहे हैं. अब उन्होंने समाज और मानवता के हित में एक और संकल्प लिया है. इस कैंसर संस्थान के निर्माण की ठानी है. यानि, अब यहां बागेश्वर धाम में भजन, भोजन और निरोगी जीवन तीनों का आशीर्वाद मिलेगा. हमारे मंदिर, हमारे मठ, हमारे धाम... ये एक ओर पूजन और साधन के केंद्र रहे हैं, तो दूसरी ओर विज्ञान और सामाजिक चेतना के भी केंद्र रहे हैं."

'नेताओं का एक वर्ग धर्म का मखौल उड़ाता है'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "आज कल हम देखते हैं कि नेताओं का एक वर्ग ऐसा है जो धर्म का मखौल उड़ाता है, उपहास उड़ाता है, लोगों को तोड़ने में जुटा है और बहुत बार विदेशी ताकतें भी इन लोगों का साथ देकर देश और धर्म को कमजोर करने की कोशिश करती दिखती है. हिंदू आस्था से नफरत करने वाले ये लोग, सदियों से किसी न किसी वेष में रहते रहे हैं. गुलामी की मानसिकता से घिरे हुए ये लोग हमारे मत, मान्यताओं और मंदिरों पर, हमारे संत, संस्कृति और सिद्धांतों पर हमला करते रहते हैं. ये लोग हमारे पर्व, परंपराओं और प्रथाओं को गाली देते हैं. जो धर्म, जो संस्कृति स्वभाव से ही प्रगतिशील है, उस पर ये किचड़ उछालने की हिम्मत दिखाते हैं. हमारे समाज को बांटना और उसको तोड़ना ही इनका एजेंडा है."

ये भी पढ़ें : PM Modi at Bageshwar Dham: बागेश्वर धाम पहुंचे पीएम मोदी, बालाजी मंदिर के किए दर्शन; कैंसर हॉस्पिटल की रखेंगे आधारशिला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget