एक्सप्लोरर

असम चुनाव: बदरुद्दीन अजमल की पार्टी AIUDF और कांग्रेस के गठबंधन पर पीएम मोदी का निशाना, कही ये बात

पीएम नरेंद्र मोदी ने असम के लोगों का आह्वान किया कि वे कांग्रेस-एआईयूडीएफ ‘महाजोत’ से सावधान रहें. उन्होंने कहा कि ये गठबंधन नहीं ‘महाझूठ’ है.

बिहपुरिया: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को असम के लोगों का आह्वान किया कि वे कांग्रेस-एआईयूडीएफ ‘महाजोत’ (महागठबंधन) से सावधान रहें क्योंकि यह ‘महाझूठ’ है. यहां एक चुनावी रैली में मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में विपक्षी दल के पास आदर्श या योग्य नेता नहीं हैं.

उन्होंने कहा, “कांग्रेस के पास न नेता है न नीति, सिर्फ महाझूठ है.” मोदी ने कहा, “मैं आपको यह तथ्य बताने आया हूं कि कांग्रेस का हाथ उन लोगों के साथ है जिनसे राज्य की पहचान और संस्कृति को खतरा है.” विपक्षी गठबंधन पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के लिये कांग्रेस किसी भी हद तक जा सकती है.

वोट के लिए वो किसी को भी धोखा दे सकते हैं- मोदी

उन्होंने कहा, “कांग्रेस ने उस दल के साथ कैसे गठजोड़ किया जो घुसपैठियों के बल पर पैदा हुआ और पनपा है.” कांग्रेस पर लोगों को बांटने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा, “वे कुछ भी कर सकते हैं, वोट के लिये किसी को भी धोखा दे सकते हैं.” प्रधानमंत्री ने दावा किया कि राजग सरकार ने बांग्लादेश से अवैध घुसपैठ रोकने के लिये कदम उठाए हैं और सीमा सुरक्षा को मजबूत किया है.

उन्होंने कहा, “राज्य की सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं की सुरक्षा करने वाली भाजपा सरकार पर लोगों के बढ़ते भरोसे के बीच क्या आप असम को उन लोगों के हाथों में सौंप सकते हैं जो राज्य की पहचान को नष्ट करने के लिये अवैध आव्रजकों को प्रवेश की मंजूरी देंगे?” प्रधानमंत्री बिहपुरिया और सिपाझार में दो चुनावी रैलियों को संबोधित करने के लिये एक दिन के असम दौरे पर हैं.

यह भी पढ़ें.

Opinion Poll 2021: बतौर CM ममता का कार्यकाल कैसा रहा, क्या TMC की सरकार ने दिया भ्रष्टाचारियों को संरक्षण? सर्वे में जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget