एक्सप्लोरर

बांग्लादेश पहुंचे पीएम मोदी का ढाका में शानदार स्वागत, कल बंगाल चुनाव के दिन जाएंगे मतुआ मंदिर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय यात्रा पर बांग्लादेश की राजधानी ढाका पहुंचे हैं. यहां उनका स्वागत बांगलादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने खुद किया है. दोनों देशों के बीच सहयोग को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे पीएम मोदी.

ढाका: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय यात्रा पर शुक्रवार को बांग्लादेश की राजधानी ढाका पहुंचे जहां हवाई अड्डे पर उनका स्वागत उनकी समकक्ष शेख हसीना ने किया. कोविड-19 महामारी की शुरुआत के बाद अपनी इस पहली विदेश यात्रा के दौरान वह दोनों देशों के बीच सहयोग को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे.

प्रधानमंत्री की सुरक्षा के मद्देनजर विशेष तौर पर तैयार बोइंग 777 पर सवार होकर मोदी ढाका पहुंचे. विमान से उतरने के क्रम में ही उन्होंने मास्क पहना, फिर हसीना से मुलाकात की और कुशल क्षेम साझा किया. प्रधानमंत्री मोदी को हजरत शाहजलाल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षा बलों के जवानों ने सलामी दी.

 शेख मुजीबुर रहमान को श्रद्धांजलि देने जाएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

मोदी ने अपने दौरे से पहले गुरुवार को ट्वीट कर कहा कि बांग्लादेश के साथ भारत की साझेदारी ‘पड़ोस प्रथम’ नीति का अहम स्तंभ है और दोनों देश इसे और गहरा व बहुआयामी बनाने को प्रतिबद्ध हैं. उन्होंने कहा था कि, वह बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान के जीवन और आदर्शों को याद करने, बांग्लादेश की आजादी की लड़ाई व दोनों देशों के कूटनीतिक संबंधों के 50 वर्ष पूरा होने के अवसर पर आयोजित समारोह में शिरकत करने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

हवाई अड्डे से प्रधानमंत्री का सावर जाने का कार्यक्रम है. यहां स्थित राष्ट्रीय शहीद स्मारक पर 1971 की बांग्लादेश की आजादी की लड़ाई के शहीदों को वह श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे. इसके बाद प्रधानमंत्री धानमोंडी, 32 स्थित बंगबंधु स्मारक जाएंगे और बांग्लादेश के संस्थापक शेख मुजीबुर रहमान को श्रद्धांजलि देंगे. प्रधानमंत्री नेशनल परेड स्क्वॉयर पर आयोजित समारोह में शिरकत करेंगे. इस समारोह के मुख्य अतिथि राष्ट्रपति अब्दुल हमीद होंगे. इसकी अध्यक्षता शेख हसीना करेंगी.

‘‘बंगबंधु-बापू संग्रहालय’’ का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी और शेख हसीना

शाम में प्रधानमंत्री मोदी और शेख हसीना संयुक्त रूप से ‘‘बंगबंधु-बापू संग्रहालय’’ का उद्घाटन करेंगे. अपने दौरे के दूसरे दिन शनिवार को प्रधानमंत्री मोदी गोपालगंज जिले के तुंगीपाड़ा में 'बंगबंधु' शेख मुजीबुर रहमान के स्मारक पर भी जाएंगे. वह उस स्थान पर जाने वाले पहले गणमान्य भारतीय होंगे. प्रधानमंत्री का पौराणिक परंपरा की 51 शक्तिपीठों में से एक प्राचीन जशोरेश्वरी काली मंदिर में देवी काली की पूजा अर्चना करने और ओराकांडी में मतुआ समुदाय के प्रतिनिधियों के साथ संवाद का भी कार्यक्रम है.

शनिवार की दोपहर मोदी प्रधानमंत्री कार्यालय में हसीना के साथ वार्ता करेंगे. इस दौरान पांच समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद है. कुछ परियोजनाओं का भी वह डिजिटल माध्यम से उद्घाटन करेंगे. स्वदेश रवाना होने से पहले वह राष्ट्रपति अब्दुल हमीद से भी मुलाकात करेंगे.

मोदी का बांग्लादेश दौरा ऐसे समय में हुआ है जब पड़ोसी देश शेख मुजीबुर रहमान की जन्म शताब्दी ‘‘मुजीब वर्ष’’, देश की आजादी के 50 साल का उत्सव और भारत-बांग्दलादेश संबंधों की स्थापना के 50 वर्ष पूरे होने पर समारोह मना रहा है.

यह भी पढ़ें.

सुशांत सिंह की बहन को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं, रिया चक्रवर्ती ने गलत दवाई देने का आरोप लगाया था

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हैदराबाद पुलिस ने नवजात बच्ची को बचाया, स्टिंग ऑपरेशन में महिला गिरफ्तार
हैदराबाद पुलिस ने नवजात बच्ची को बचाया, स्टिंग ऑपरेशन में महिला गिरफ्तार
खाड़ी देशों से आई चिंताजनक तस्वीर, तीन साल में 4,124 भारतीयों की गई जान
खाड़ी देशों से आई चिंताजनक तस्वीर, तीन साल में 4,124 भारतीयों की गई जान
तेलंगाना में गोदावरी का जलस्तर बढ़ने से खुदाई वाली जगह फंसे 33 रेत मजदूर
तेलंगाना में गोदावरी का जलस्तर बढ़ने से खुदाई वाली जगह फंसे 33 रेत मजदूर
'पहले के एयरपोर्ट एक ही परिवार के नाम पर', PM मोदी का कांग्रेस पर निशाना
'पहले के एयरपोर्ट एक ही परिवार के नाम पर', PM मोदी का कांग्रेस पर निशाना

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
'मेरे पास शब्द नहीं...', कुलगाम आंतकी हमले पर बोलीं महबूबा मुफ्ती
'मेरे पास शब्द नहीं...', कुलगाम आंतकी हमले पर बोलीं महबूबा मुफ्ती
Saturday Box Office: दोपहर 2 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 130 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
दोपहर 2 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 130 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
टीम इंडिया की 'भगवा' जर्सी पर बोले ध्यानचंद, कहा- रंग से क्या...
टीम इंडिया की 'भगवा' जर्सी पर बोले ध्यानचंद, कहा- रंग से क्या...
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
Viral Video : ट्रेन में कैसे चोरी होता है फोन, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
ट्रेन में कैसे चोरी होता है फोन, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
दुनिया का पहला Email आखिर किसने भेजा था? जानिए पूरी कहानी
दुनिया का पहला Email आखिर किसने भेजा था? जानिए पूरी कहानी
Embed widget