एक्सप्लोरर

UAE पहुंचे पीएम मोदी का हुआ भव्य स्वागत, अबू धाबी के शहजादे ने की अगवानी

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट किया, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अबू धाबी, संयुक्त अरब अमीरात पहुंचे जहां उनका भव्य स्वागत हुआ. उनकी अबू धाबी के शहजादे तथा शाही परिवार के अन्य सदस्यों ने अगवानी की. यूएई विश्व के महत्वपूर्ण क्षेत्र में एक बहुमूल्य सहयोगी है.’’

अबूधाबी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दो दिन के आधिकारिक दौरे पर यूएई पहुंचे. इस दौरान वह खाड़ी देश के शीर्ष नेतृत्व से बातचीत करेंगे और राजनीतिक और आर्थिक संबंधों को मजबूत बनाने के लिए करीब एक दर्जन समझौतों पर हस्ताक्षर के गवाह बनेंगे. तीन देशों के दौरे के दूसरे चरण में जॉर्डन से यहां आए मोदी की हवाई अड्डे पर अबू धाबी के शहजादे मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान और शाही परिवार के अन्य सदस्यों ने अगवानी की.

 

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट किया, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अबू धाबी, संयुक्त अरब अमीरात पहुंचे जहां उनका भव्य स्वागत हुआ. उनकी अबू धाबी के शहजादे तथा शाही परिवार के अन्य सदस्यों ने अगवानी की. यूएई विश्व के महत्वपूर्ण क्षेत्र में एक बहुमूल्य सहयोगी है.’’ आगमन के तुरंत बाद प्रधानमंत्री मोदी अबू धाबी के शहजादे तथा यूएई सैन्य बलों के उप शीर्ष कमांडर मोहम्मद बिन जायद से मुलाकात के लिए राष्ट्रपति भवन के लिए रवाना हुए. मोहम्मद बिन जायद ने भी मोदी की यात्रा पर ट्वीट किया.

यूएई के अपने दूसरे दौरे पर यहां पहुंचे मोदी को शाम को कई बैठकों में शामिल होना है और वह यूएई की राजधानी में भोज में भी शामिल होंगे. प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत में अबू धाबी की कई इमारतों पर तिरंगे के रंग की बत्तियां जली हुई नजर आईं. दोनों देशों के बीच करीब एक दर्जन समझौते और सहमति पत्रों पर हस्ताक्षर होने की संभावना है.

पीएम मोदी का कल दुबई में भारतीय समुदाय को संबोधित करने का भी कार्यक्रम है. वह अबू धाबी में एक मंदिर के भूमि पूजन समारोह में भी शामिल होंगे. प्रधानमंत्री मोदी दुबई के विश्व सरकार सम्मेलन को भी संबोधित करेंगे जहां भारत इस साल सम्मानित अतिथि है. यूएई से पीएम मोदी ओमान जाएंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
शोरगुल में सिमटा मॉनसून सत्र! आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार
शोरगुल में सिमटा मॉनसून सत्र! आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget