एक्सप्लोरर

PM Modi ने अल्लूरी सीताराम राजू को किया याद, कहा- आजादी का संग्राम कुछ लोगों का, कुछ सालों का इतिहास नहीं

PM Modi In Andhra Pradesh: पीएम मोदी ने आज महान स्वतंत्रता सेना अल्लूरी सीताराम राजू की प्रतिमा का अनावरण किया. उन्होंने कहा कि आजादी का संग्राम कुछ लोगों का, कुछ वर्षों का, कुछ इलाकों का इतिहास नहीं.

PM Modi Andhra Pradesh Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को आंध्र प्रदेश के अमरावती (Amravati) जिले का दौरा किया. यहां उन्होंने महान स्वतंत्रता सेनानी अल्लूरी सीताराम राजू (Alluri Sitarama Raju) की कांस्य से बनी 30 फीट प्रतिमा का अनावरण किया. इसके साथ ही आज से लेकर एक साल तक चलने वाले ऐतिहासिक समारोह का भी उद्घाटन किया. इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी (Narendra Modi) ने कहा कि आजादी का संग्राम केवल कुछ लोगों का, कुछ इलाकों का, कुछ सालों का इतिहास नहीं है, ये भारत के कोने-कोने, कण-कण के त्याग और बलिदान का इतिहास है. 

प्रधानमंत्री मोदी ने अमरावती में अल्लूरी सीताराम राजू की 125वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "आज जहां देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है, वहीं अल्लूरी सीताराम राजू की 125वीं जयंती का भी आज खास अवसर है, मैं श्रद्धा से उनकी प्रतिमा के आगे अपना सिर झुकाता हूं और उन्हें प्रणाम करता हूं."

पीएम ने अल्लूरी सीताराम के सिद्धांतों को किया याद

पीएम ने आगे कहा, "बता दूं कि संयोग से इसी समय देश की आजादी के लिए हुई रम्पा क्रांति के भी 100 साल पूरे हो रहे है. हमारा नया भारत उन सेनानियों के सपनों का भारत होना चाहिए जिन्होंने हमारी आजादी के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए. पिछले 8 वर्षों में, हमने पूरी निष्ठा के साथ काम किया है, अल्लूरी सीताराम राजू के सिद्धांतों पर चलते हुए, हमने आदिवासियों के कल्याण के लिए, उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने का काम किया है."

प्रधानमंत्री मोदी सोमवार को हैदराबाद से विशेष विमान के जरिये सुबह 10 बजकर 10 मिनट पर गन्नवरम स्थित विजयवाड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर पहुंचे. वहां उनकी अगवानी आंध्र प्रदेश के राज्यपाल बिश्व भूषण हरिचंदन और मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने की. सुबह 11 बजे स्वतंत्रता सेनानी अल्लुरी सीताराम राजू की प्रतिमा का अनावरण करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने ‘आजादी का अमृत महोत्सव’’ के तहत सीताराम राजू की 125वीं जयंती पर आयोजित जनसभा को संबोधित किया. उसके बाद पीएम मोदी अपराह्न एक बजकर पांच मिनट पर विजयवाड़ा हवाईअड्डे पर लौटे और वहां से अहमदाबाद के लिए रवाना हो गए. 

यह भी पढ़ें-

Maharashtra: 'मध्यावधि चुनाव के लिए रहें तैयार, 6 महीने में गिरेगी शिंदे सरकार...', बहुमत परीक्षण से पहले बोले शरद पवार

Lalu Yadav News: पटना के एक बड़े अस्पताल में लालू यादव को कराया गया भर्ती, दाएं साइड कंधे में कल हुआ था फ्रैक्चर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
Assam Flood: डूबे गांव, उजड़े घर... असम में 50 साल की सबसे भयावह बाढ़, 4 लाख लोग प्रभावित
डूबे गांव, उजड़े घर... असम में 50 साल की सबसे भयावह बाढ़, 4 लाख लोग प्रभावित
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
Parliament Monsoon Session LIVE: लोकसभा में पेश हुआ पेपर लीक के खिलाफ बिल, विपक्ष का हंगामा
LIVE: लोकसभा में पेश हुआ पेपर लीक के खिलाफ बिल, विपक्ष का हंगामा

वीडियोज

CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE
New Maruti Brezza facelift turbo drive review: अब ज़्यादा fun? #maruti #brezza #autolive
बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Assam Flood: पानी में डूबे गांव, उजड़े घर... असम में 50 साल की सबसे भयावह बाढ़, अब तक 4 लाख जिंदगियां प्रभावित
पानी में डूबे गांव, उजड़े घर... असम में 50 साल की सबसे भयावह बाढ़, अब तक 4 लाख जिंदगियां प्रभावित
राहुल गांधी को LoP से हटाने की कोशिश में BJP? आएगा प्रस्ताव!
राहुल गांधी को LoP से हटाने की कोशिश में BJP? आएगा प्रस्ताव!
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47, राहुल गांधी बोले- मोदी जी कहां गया आपका वादा
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47, राहुल गांधी बोले- मोदी जी कहां गया आपका वादा
‘My Person’ अर्शदीप ने समरीन कौर संग तस्वीरें शेयर कर क्या लिखा ये मैसेज
‘My Person’ अर्शदीप ने समरीन कौर संग तस्वीरें शेयर कर क्या लिखा ये मैसेज
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
CJP के बाद छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर, E20 जनता पार्टी ने भी दी टेंशन
CJP के बाद छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर, E20 जनता पार्टी ने भी दी टेंशन
Explained: आखिर पेपर कैसे लीक हो जाता है? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
आखिर पेपर कैसे लीक हो जाता है? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
अखिलेश यादव बोले- 'सरकार को चेतना को चुनौती नहीं देनी चाहिए'
अखिलेश यादव बोले- 'सरकार को चेतना को चुनौती नहीं देनी चाहिए'
Embed widget