एक्सप्लोरर

SCO Summit: करीब 3 साल बाद साथ दिखेंगे पीएम मोदी और शी जिनपिंग, क्या समरकंद में दोहराएगा हैम्बर्ग का इतिहास?

India-China: भारत-चीन सीमा पर लंबे समय से तनाव की स्थिति के बीच दोनों देशों के प्रमुखों का आमना-सामना होगा. अहम बात यह है कि यह मुलाकात चीन में अहम पार्टी कांग्रेस की बैठक से पहले होगी.

SCO Summit Update: उज्बेकिस्तान के समरकंद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के मुलाकात की स्थितियां इस बार भी कुछ वैसी ही हैं, जैसी 2017 में G20 शिखर सम्मेलन के वक्त थी. जुलाई 2017 में जर्मनी के हैम्बर्ग में आयोजित G20 शिखर सम्मेलन के लिए नई दिल्ली से पीएम के रवाना होने तक दोनों नेताओं की मुलाकात की खबरों को नकारा जा रहा था. सीमा का तनाव सुलझा नहीं था और ऐसे में जर्मनी की जमीन पर दोनों के बीच बैठक तो दूर मिलने की संभावना पर भी दोनों तरफ से चुप्पी थी. 

हैम्बर्ग में जो हुआ उसने दुनिया को चौंका दिया था. जी20 के हाशिए पर न केवल दोनों नेता मिले बल्कि एक अनौपचारिक ब्रिक्स बैठक भी हुई थी. मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की मुलाकात का नतीजा भी निकला था और डोकलाम में 21 हफ्तों तक चला विवाद सुलझने का रास्ता इसके बाद निकल गया था. हैम्बर्ग की मुलाकात के ही तीन महीने बाद बीजिंग में हुई पार्टी कॉंग्रेस की बैठक में राष्ट्रपति पद पर शी जिनपिंग के दूसरे कार्यकाल पर मुहर लग गई थी. 

दोनों देशों में कम नहीं हुआ है तनाव
 
इसके बाद दोनों नेताओं ने अनौपचारिक शिखर बैठक का सिलसिला शुरू किया. इस कड़ी में अप्रैल 2018 में दोनों नेता जहां वुहान में मिले वहीं भारत के माम्लापुरम में भी दोनों की मुलाकात हुई. यह सिलसिला आगे बढ़ता इसके पहले ही कोरोना महामारी ने दुनिया को दबोच लिया. वहीं, पूर्वी लद्दाख में सरहद पर चीनी सेना हदें तोड़ मोर्चाबंदी बनाकर बैठ गईं. जाहिर है यह प्रधानमंत्री मोदी और भारत के भरोसे को झटका था. भारत ने लद्दाख की जमीन पर चीन के पैंतरे का पूरा और उसकी ही भाषा में जवाब भी दिया. करीब 28 महीनों की मशक्कत और गलवान घाटी संघर्ष जैसी घटना के बाद कुछ मोर्चों पर सेनाएं पीछे लेने का फैसला जरूर हुआ है, लेकिन तनाव कम नहीं हुआ है.

अब इसे संयोग कहिए या रणनीतिक हालात, मगर समरकंद में भी जब दोनों नेता 16 सितंबर को रूबरू होंगे तो हाल-गोचर में नजर आएंगे, लेकिन यह भी सही है कि इस दौरान बहुत कुछ ऐसा भी है जो बदला है. सो, यह सवाल उठता है कि क्या भारत और चीन के नेताओं करीब 34 महीने बाद रूबरू होने पर पुराने अंदाज में बातचीत करेंगे? सामान्य शिष्टाचार निभाया जाएगा या सरहद पर चली तल्खी का असर समरकंद में भी नजर आएगा?

सरहद पर बन गए थे जंग के हालात 

इतना ही नहीं, सवाल इस बात को लेकर भी हैं कि क्या पीएम मोदी और जिनपिंग मिलकर वुहान स्पिरिट जैसे किसी आश्वासन पर भरोसा जगा पाएंगे? क्योंकि पहले हैम्बर्ग और फिर वुहान में भी चीनी नेतृत्व की तरफ से विवादों को सुलझाने और शीर्ष स्तर पर राजनीतिक समझ-संवाद का भरोसा तो दिया गया था, लेकिन कुछ ही महीनों में बीजिंग के ऐसे तमाम वादों की कलई उतर गई. यहां तक कि सरहद पर जंग के हालात बन गए थे. 

यह संदेश दे सकते हैं पीएम मोदी 

अपने-अपने देशों में बेहद ताकतवर नेता की छवि रखने वाले दोनों नेताओं के बीच यह बात तो कई बार हुई कि विवादों को सुलझाया जाए, लेकिन बीते दस सालों में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर कभी देपसांग, चुमार, डोकलाम तो कभी गलवान जैसे विवाद खड़े होते ही रहे हैं. ऐसे में माना जा रहा कि समरकंद में पीएम यह संदेश जरूर देने का प्रयास करेंगे कि बातचीत की कवायदें और सैनिक तनाव बढ़ाने वाले तौर-तरीके एक साथ नहीं चल सकते. साथ ही अगर दोनों नेताओं के बीच बात होती हैं तो भारत की तरफ से दोहराया जाएगा कि सीमाओं पर शांति और स्थायित्व की बेहतर संबंधों का आधार है. 

ये भी पढ़ें: 

SCO Summit: क्या उज्बेकिस्तान में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मिलेंगे पीएम मोदी?

India-China: क्या अरुणाचल प्रदेश में चीन ने किया कंस्ट्रक्शन? CM पेमा खांडू ने बताई सच्चाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा नहीं दिया तो...', CJP का क्या है 'प्लान बी'? आशुतोष रांका ने दिया जवाब
'धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा नहीं दिया तो...', CJP का क्या है 'प्लान बी'? आशुतोष रांका ने दिया जवाब
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
'कहीं लद्दाख जैसा न हो...', सोनम वांगचुक ने क्यों तोड़ा अनशन? सामने आया असली कारण
'कहीं लद्दाख जैसा न हो...', सोनम वांगचुक ने क्यों तोड़ा अनशन? सामने आया असली कारण
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह जिम से अपनी तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह जिम से अपनी तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
क्या दूसरे टी20 में डेब्यू करेंगे प्रभसिमरन सिंह? श्रेयस अय्यर के सामने बड़ा सवाल
क्या दूसरे टी20 में डेब्यू करेंगे प्रभसिमरन सिंह? श्रेयस अय्यर के सामने बड़ा सवाल
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
New Car Maintenance Tips : नई कार खरीदी है? शुरुआती 1000 किलोमीटर में भूलकर भी न करें ये गलतियां
नई कार खरीदी है? शुरुआती 1000 किलोमीटर में भूलकर भी न करें ये गलतियां
Wall Cleaning Tips: दीवारों पर लग गए हैं उंगलियों के निशान? घर में रखी इन 3 चीजों से मिनटों में करें साफ
दीवारों पर लग गए हैं उंगलियों के निशान? घर में रखी इन 3 चीजों से मिनटों में करें साफ
Embed widget