एक्सप्लोरर

आतंकी हमलों को लेकर भिड़ी BJP-कांग्रेस, राहुल बोले- मसूद को किसने छोड़ा?, मोदी बोले- 26/11 के बाद सेना को बदला लेने से रोका गया

राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी देश को बताएं कि वो बीजेपी की सरकार थी, भारतीय जेल से मसूद अजहर को रिहा किया था. वहीं पीएम मोदी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने 26/11 के बाद सेना को बदला लेने से रोका था.

नई दिल्ली: जैसे जैसे लोकसभा चुनाव नज़दीक आ रहे हैं, बीजेपी और कांग्रेस में जुबानी जंग तेज होती जा रही है. देश में फिलहाल पुलवामा आतंकी हमला का मुद्दा गर्म है. ऐसे में बीजेपी और कांग्रेस आतंकी हमलों को लेकर एक दूसरे पर सवाल उठा रही हैं. आज कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पूछा कि मसूद अजहर को पाकिस्तान किसने भेजा? इसके जवाह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल 2008 में हुए 26/11 को लेकर कांग्रेस पर आरोप लगाया कि तत्कालीन यूपीए सरकार ने हमले के बाद सेना को बदला लेने से रोक दिया था.

मुम्बई हमले को लेकर कांग्रेस पर मोदी का हमला

ग्रेटर नोएडा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने पाकिस्तान के बालाकोट में भारत के हवाई हमले का सबूत मांगने वालों पर निशाना साधा और मुम्बई हमले के बाद आतंकवादी हमले की घटनाओं से निपटने के तरीके को लेकर पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की आलोचना की. पीएम मोदी ने कहा कि वोट हासिल करने के लिए भ्रष्ट उनका विरोध कर रहे हैं और उन्हें कोस रहे हैं.

पीएम मोदी ने कहा, ‘’भारत आज ‘नयी रीति, नयी नीति’ पर काम करता है. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि उरी (जम्मू कश्मीर) में 2016 में आतंकवादी हमले के बाद देश ने पहली बार ‘‘आतंकवादियों को सर्जिकल स्ट्राइक से उस भाषा में सबक सिखाया जो वे समझते हैं.’’ उन्होंने वहां बड़ी संख्या में मौजूद लोगों से सवाल किया, ‘‘क्या आपके लिए ऐसी सरकार ठीक है जो कुछ ना करे? एक ऐसा चौकीदार जो सोता हो?’’

बालाकोट एयर स्ट्राइक पर खुलासा, अब भी पड़ी हुई हैं आतंकियों की लाशें, पाकिस्तान ने मीडिया की एंट्री पर लगाई रोक- सूत्र

हमारे सैनिकों ने आतंकवादियों को उनके घर में मारा- मोदी

मोदी ने कहा, ‘‘उरी के बाद सबूत मांगे गए. हमारे सैनिकों ने कुछ ऐसा किया जो पहले कभी नहीं हुआ. हमारे सैनिकों ने आतंकवादियों को उनके घर में मारा. आतंकवादी और उनके सरपरस्तों को ऐसी कार्रवाई की उम्मीद नहीं थी. उन्होंने सोचा कि यदि भारत ने एक बार सर्जिकल स्ट्राइक की तो वे दोबारा उसी तरह का कुछ करेंगे. इसलिए उन्होंने सीमा पर सैनिक तैनात किये थे, लेकिन हम इस बार हवाई मार्ग से गए.’’

देश के नेताओं के कुछ बयानों पर पाकिस्तान में बज रही हैं तालियां- मोदी

पीएम मोदी ने कहा, ‘‘वे सोच रहे थे कि वे भारत को घायल करते रहेंगे, हमले करेंगे, छद्म युद्ध छेड़ेंगे और भारत जवाब नहीं देगा. भारत के दुश्मनों की इस सोच का कारण 2014 से पहले की ‘रिमोट से चलने वाली सरकार’ का रुख था. इसी कारण से उनका (दुश्मन) यह रुख बना.’’ उन्होंने कहा कि कुछ नेता विवादास्पद बयानबाजी कर रहे हैं जिस पर पाकिस्तान में तालियां बज रही हैं. उन्होंने लोगों से ऐसे व्यक्तियों की पहचान करने और यह निर्णय करने के लिए कहा कि वे उन पर भरोसा करना चाहेंगे या नहीं. उन्होंने कहा, ‘‘आज हर भ्रष्ट को मोदी से कष्ट है. उनमें इस चौकीदार को कोसने की होड़ है, वे सोचते हैं कि मुझे कोसने से उन्हें वोट मिलेंगे.’’

मसूद अजहर को बीजेपी सरकार ने रिहा किया- राहुल गांधी

इससे पहले राहुल गांधी ने जैश-ए-मोहम्मद के सरगना और पुलवामा आतंकी हमले के मास्टरमाइंड मसूद अजहर की रिहाई को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा. राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को बताएं कि वो बीजेपी की सरकार थी जिसने एक भारतीय जेल से मसूद अजहर को रिहा किया था.

राहुल गांधी ने कहा, ''मोदी के लिये मेरा एक छोटा सा सवाल है. सीआरपीएफ जवानों को किसने मारा? जैश-ए-मोहम्मद के प्रमुख का नाम क्या है? उसका नाम मसूद अजहर है.'' उन्होंने कहा कि 1999 में बीजेपी की सरकार थी जिसने उसे भारतीय जेल से अफगानिस्तान के कांधार के रास्ते पाकिस्तान भेजा था.

यह भी पढ़ें-

गुजरातः तीन कांग्रेसी विधायकों ने छोड़ी पार्टी, बीजेपी ने बनाया मंत्री

भगोड़ा नीरव मोदी ने लंदन में बनाई नई कंपनी, विजय माल्या से भी कई बार की मुलाकात- सूत्र

अगर 'नई सोच' वाला 'नया पाकिस्तान' है तो आतंकवाद के खिलाफ 'नया एक्शन' लें इमरान खान- भारत

आतंकवादियों के खिलाफ भरोसे लायक कार्रवाई नहीं कर रहा पाकिस्तान: विदेश मंत्रालय

वीडियो देखें-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रेजीम चेंज' की मांग पर आंदोलनकारियों में मतभेद, प्रशांत भूषण से असहमत योगेंद्र यादव
रेजीम चेंज' की मांग पर आंदोलनकारियों में मतभेद, प्रशांत भूषण से असहमत योगेंद्र यादव
'दोषियों के खिलाफ..', पंजाब में शाह ने की विक्रमजीत-गुलजार सिंह के परिवार से मुलाकात
'दोषियों के खिलाफ..', पंजाब में शाह ने की विक्रमजीत-गुलजार सिंह के परिवार से मुलाकात
राहुल गांधी जा रहे वियतनाम? BJP ने वीडियो शेयर कर किया दावा, कांग्रेस क्या बोली?
राहुल गांधी जा रहे वियतनाम? BJP ने वीडियो शेयर कर किया दावा, कांग्रेस क्या बोली?
'क्या फिर बिल...?' परिसीमन को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर तंज, पूछे 3 सवाल
'क्या फिर बिल...?' परिसीमन को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर तंज, पूछे 3 सवाल

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी जा रहे वियतनाम? BJP ने वीडियो शेयर कर किया दावा, कांग्रेस क्या बोली?
राहुल गांधी जा रहे वियतनाम? BJP ने वीडियो शेयर कर किया दावा, कांग्रेस क्या बोली?
Exclusive: अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
भारतीय खिलाड़ी पर सख्त हुआ ICC, गुस्से में आकर की थी ये हरकत
भारतीय खिलाड़ी पर सख्त हुआ ICC, गुस्से में आकर की थी ये हरकत
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
'क्या फिर बिल...?' परिसीमन को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर तंज, पूछे 3 सवाल
'क्या फिर बिल...?' परिसीमन को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर तंज, पूछे 3 सवाल
Explained: मक्का में बांग्लादेशी जोड़े को फांसी, सऊदी न्याय प्रणाली और मानवाधिकारों पर उठते 10 बड़े सवाल
Explained: मक्का में बांग्लादेशी जोड़े को फांसी, सऊदी न्याय प्रणाली और मानवाधिकारों पर उठते 10 बड़े सवाल
2024 से सबक... अमित शाह लेंगे अहम फैसले! कई टिकट बदलने की तैयारी
2024 से सबक... अमित शाह लेंगे अहम फैसले! कई टिकट बदलने की तैयारी
Embed widget