एक्सप्लोरर

पीएम मोदी और अमित शाह को याद रखना चाहिए कि वे भी एक दिन ‘पूर्व’ बनेंगे- कांग्रेस

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की सुरक्षा हटाए जाने पर कांग्रेस के सांसद अधीर रंजन चौधरी ने पीएम मोदी और अमित शाह पर तीखा हमला बोला है. चौधरी ने कहा है कि उन्हें यह नहीं भूलना चाहिए कि एक दिन वह भी भूरपूर्व होंगे.

नई दिल्ली: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की सुरक्षा से एसपीजी हटाए जाने के केंद्र सरकार के फैसले पर आपत्ति जताते हुए कांग्रेस ने सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को याद रखना चाहिए कि वो भी एक दिन ‘पूर्व’ होंगे. लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि सुरक्षा कवर को चुनिंदा ढंग से नहीं हटाया जाना चाहिए.

अधीर रंजन चौधरी ने कहा, ‘‘मेरा मानना है कि सुरक्षा कवर चुनिंदा ढंग से नहीं हटाया जाना चाहिए. सुरक्षा कवर सिर्फ इस वजह से नहीं हटाया जाना चाहिए कि मनमोहन सिंह कांग्रेस की सरकार में प्रधानमंत्री थे.’’

उन्होंने कहा कि 10 वर्षों के शासनकाल के दौरान यूपीए सरकार में सभी पूर्व प्रधानमंत्रियों को एसपीजी सुरक्षा कवर मिला. अधीर रंजन चौधरी ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री पद से हटने के बाद सिंह ने कभी सुरक्षा कवर नहीं मांगा और भविष्य में मांगेंगे भी नहीं. यह सरकार का फैसला था.’’

पार्टी प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘पूर्व प्रधानमंत्री का सुरक्षा कवर हटाने का आदेश देने वाले मौजूदा प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को यह याद रखना चाहिए कि वे भी एक दिन पूर्व होंगे. कर्म आपको देख रहा है.’’

गौरतलब है कि सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को दी जा रही एसपीजी सुरक्षा वापस ले ली है. सिंह को ‘जेड प्लस’ सुरक्षा मिलती रहेगी.

अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि 2004 से 2014 तक देश के प्रधानमंत्री रहे सिंह से एसपीजी सुरक्षा वापस लेने का फैसला विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों द्वारा समीक्षा किए जाने के बाद किया गया है.

‘जेड प्लस’ सुरक्षा केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) द्वारा दिए जाने वाले उच्चतम सुरक्षा कवर में से एक है.

गृह मंत्री अमित शाह ने नक्सलियों को उखाड़ने का संकल्प लिया, राज्यों के साथ मिलकर चलेगा अभियान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली की लव कुश रामलीला में सुरक्षा बढ़ी, एक लाख दर्शक होते ही एंट्री बंद
दिल्ली की लव कुश रामलीला में सुरक्षा बढ़ी, एक लाख दर्शक होते ही एंट्री बंद
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस को लेकर अभिजीत दीपके का रिएक्शन- 'यही होता है जब...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस को लेकर अभिजीत दीपके का रिएक्शन- 'यही होता है जब...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर पीयूष गोयल ने दी प्रतिक्रिया- 'मुझे पूरा भरोसा है कि...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर पीयूष गोयल ने दी प्रतिक्रिया- 'मुझे पूरा भरोसा है कि...'
कोलकाता हादसा: TMC-कांग्रेस, CPIM डेलिगेशन ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन, की ये मांग
कोलकाता हादसा: TMC-कांग्रेस, CPIM डेलिगेशन ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन, की ये मांग

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget