एक्सप्लोरर

आज पुलवामा हमले की पहली बरसी: जानें कहां तक पहुंची जांच, NIA को क्या-क्या सफलताएं मिलीं

जांच के दौरान यह भी पता चला कि आदिल अहमद डार हमले के 1 साल पहले ही जैश-ए- मोहम्मद में शामिल हुआ था. अब तक की जांच के मुताबिक इस मामले में शामिल पांचों हमलावर मारे जा चुके हैं.

नई दिल्लीः जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकवादी हमले का आज 1 साल पूरा हो रहा है. इस एक साल के दौरान इस मामले की जांच करने वाली नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी यानी एनआईए ने इस मामले में स्पष्ट तौर पर पता लगा लिया है कि सीआरपीएफ की गाड़ी पर फिदायीन हमलावर कौन था? साथ ही एनआईए ने यह भी पता लगा लिया है कि इस हमले में कौन सा विस्फोटक प्रयोग में लाया गया था

इस मामले के पांच आरोपी अब तक मारे जा चुके हैं लेकिन मामले का मास्टरमाइंड जैश-ए- मोहम्मद का सरगना सैयद मसूद अजहरअभी भी पाकिस्तान में बैठा हुआ है.

एनआईए के एक आला अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान एनआईए ने 14 फरवरी 2019 को पुलवामा के पास हुए इस आतंकवादी हमले में हजारों बॉडी पार्ट्स इकट्ठे किए थे क्योंकि एनआईए अधिकारियों को शक था कि इन्हीं शरीर के टुकड़ों में से कोई एक टुकड़ा फिदायीन हमलावर का भी रहा होगा. एनआईए को शक था कि इस मामले में आदिल अहमद डार नाम का युवक भी शामिल है जो पुलवामा के पास एक गांव का रहने वाला बताया जाता है.

सुसाइड बॉम्बर आदिल अहमद डार ही था

सूत्रों ने बताया कि आरंभिक पूछताछ के दौरान आदिल अहमद डार के घरवालों ने ऐसी किसी भी संभावना से इनकार किया कि उनका बेटा इस आतंकी हमले में शामिल है. लेकिन एनआईए को घटनास्थल से शरीर के जो टुकड़े मिले थे उनमें से एक संभावित टुकड़े का जब आदिल अहमद दार के पिता से डीएनए कराया गया तो वह मैच खा गया.

एक आला अधिकारी ने बताया डीएनए मैच के बाद जांच अधिकारियों को यह स्पष्ट हो गया कि सुसाइड बॉम्बर आदिल अहमद डार ही था. जांच के दौरान यह भी पता चला कि आदिल अहमद डार हमले के 1 साल पहले ही जैश-ए- मोहम्मद में शामिल हुआ था. अब तक की जांच के मुताबिक इस मामले में शामिल पांचों हमलावर मारे जा चुके हैं.

इनमें आदिल अहमद डार के अलावा मुदस्सिर खान कामरान उर्फ गाजी, सज्जाद भट्ट और कारी यासीन शामिल हैं. आदिल अहमद डार के अलावा बाकी लोगों को सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में मार गिराया.

आरडीएक्स जैसे घातक विस्फोटक मिलाए गए थे

एनआईए सूत्रों के मुताबिक जांच के दौरान यह भी पता लगाया गया कि इस हमले में कौन सा विस्फोटक प्रयोग में लाया गया था? जब इस विस्फोटक की बारे में जांच शुरू की गई तो पता चला कि यह कई विस्फोटको का एक मिक्चर था जिसमें नाइट्रोजन से लेकर आर डी एक्स जैसे घातक विस्फोटक मिलाए गए थे. एनआईए को जांच मे पता चला कि यह पूरा मिक्चर पुलवामा में ही तैयार किया गया था.

ध्यान रहे कि 14 फरवरी 2019 को पुलवामा के पास सीआरपीएफ की 76 वीं बटालियन की एक बस से जैश-ए- मोहम्मद के आतंकियों ने विस्फोटक भरी गाड़ी टकरा दी थी जिसके चलते लगभग 42 जवान और अधिकारी मारे गए थे.

पुलवामा बरसी को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम

पिछले एक दशक के दौरान सुरक्षाबलों पर यह एक सबसे बड़ा हमला बताया जा रहा था. इस हमले के बाद से भारत सरकार ने यह भी स्पष्ट कर दिया कि घाटी में जाने वाले अर्धसैनिक बलों के जवानों और अधिकारियों को हवाई सेवा के जरिए वहां भेजा जाए और एक साथ इतने सारे जवानों अधिकारियों का कारवां सड़क पर ना चलाया जाए.

अधिकारियों के मुताबिक इस मामले की जांच अभी भी जारी है. क्योंकि मामले का मुख्य गुनाहगार जैश मोहम्मद का सरगना मसूद अजहर पाकिस्तान में मौजूद है और अपने आतंकी साजिश के ताने-बाने बुनता रहता है.

पुलवामा हमले की बरसी के मद्देनजर जम्मू कश्मीर में भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. क्योंकि खुफिया एजेंसियों को शक है कि इस दौरान वहां बड़े पैमाने पर आतंकी हमले किए जा सकते हैं.

टेरी के पूर्व प्रमुख और पर्यावरणविद आर के पचौरी का निधन, लंबे वक्त से थे बीमार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Government Order: यहां सरकारी कर्मचारियों पर तगड़ी पाबंदी! 6 महीने तक विदेश यात्रा बैन, लंच के लिए घर जाने पर भी रोक
सरकारी कर्मचारियों पर तगड़ी पाबंदी! 6 महीने तक विदेश यात्रा बैन, लंच के लिए घर जाने पर भी रोक, यहां हुआ बड़ा फैसला
India at 2047 Conclave Live: 'पॉलिसी मेकिंग के लिए इनकम सर्वे जरूरी', ABP न्यूज के India@2047 मंच पर बोले डॉ. सौरभ गर्ग
LIVE: 'पॉलिसी मेकिंग के लिए इनकम सर्वे जरूरी', ABP न्यूज के India@2047 मंच पर बोले डॉ. सौरभ गर्ग
TMC Political Crisis Live: ममता बनर्जी की पार्टी में बड़ी टूट! बागी विधायकों ने स्पीकर से मिलकर TMC पर ठोका दावा
Live: ममता बनर्जी की पार्टी में बड़ी टूट! बागी विधायकों ने स्पीकर से मिलकर TMC पर ठोका दावा
'शादी होने से बेटी का मायके से रिश्ता खत्म नहीं हो जाता', शादीशुदा महिलाओं के हक पर SC की बेहद अहम टिप्पणी
'शादी होने से बेटी का मायके से रिश्ता खत्म नहीं हो जाता', शादीशुदा महिलाओं के हक पर SC की बेहद अहम टिप्पणी

वीडियोज

'हस्तिनापुर के वीर' में कुंती बनेंगी Toral Rasputra, बोलीं- ऐसा किरदार जिंदगी में एक बार मिलता है
Firing at Khan Sir Coaching Center: जहां खान सर के कोचिंग पर हुआ हमला वहां से देखिए ग्राउंड रिपोर्ट
Kishtwar Cloudburst: किश्तवाड़ में अचानक आई बाढ़ में सब बह गया! | Jammu Kashmir | Weather News | IMD
Sansani | Crime News: खोड़ा थाने में 150 अपराधियों ने हाथ उठाकर मांगी माफी, योगी पुलिस का खौफ!
UP Police Action: मथुरा पुलिस का 'ऑन-स्पॉट' इंसाफ! | Vrindavan

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी की TMC आज टूटेगी! रितब्रता बनर्जी, संदीपन साहा पहुंचे विधानसभा, तपस रॉय बोले- 'खेला होबे'
ममता बनर्जी की TMC आज टूटेगी! रितब्रता बनर्जी, संदीपन साहा पहुंचे विधानसभा, तपस रॉय बोले- 'खेला होबे'
खान सर के कोचिंग पर हमले में हिरासत में लिया गया पटना का एक बड़ा शिक्षक, सामने आई पूरी बात!
खान सर के कोचिंग पर हमले में हिरासत में लिया गया पटना का एक बड़ा शिक्षक, सामने आई पूरी बात!
Karnataka CM Oath: 'CM बनना सपना नहीं...' मुख्यमंत्री की शपथ से पहले इमोशनल हुए DK शिवकुमार, ये क्या कह डाला
'CM बनना सपना नहीं...' मुख्यमंत्री की शपथ से पहले इमोशनल हुए DK शिवकुमार, ये क्या कह डाला
Explained: वैभव सूर्यवंशी पर रिसर्च स्टडी क्यों कर रहा IIM इंदौर? 15 साल की उम्र में 72 छक्कों का कमाल और माइंडसेट मैनेजमेंट की पूरी कहानी
वैभव सूर्यवंशी पर रिसर्च स्टडी क्यों कर रहा IIM इंदौर? 72 छक्कों और माइंडसेट मैनेजमेंट की कहानी
Made in India A Titan Story Review: ये शानदार सीरीज आपको दुनिया की सबसे कमाल की घड़ी बनने की कहानी बड़े कमाल तरीके से दिखाएगी 
मेड इन इंडिया ए टाइटन स्टोरी रिव्यू: ये सीरीज दुनिया की सबसे कमाल की घड़ी बनने की कहानी कमाल तरीके से दिखाएगी
'2 लाख से ज्यादा लोगों ने चुकाए 1,00,000 डॉलर', H-1B वीजा पर ट्रंप सरकार का बड़ा अपडेट
'2 लाख से ज्यादा लोगों ने चुकाए 1,00,000 डॉलर', H-1B वीजा पर ट्रंप सरकार का बड़ा अपडेट
Indian Celebrity Weddings: सादगी और विरासत की झलक! अनुष्का से लेकर आलिया तक, इन ब्राइड्स ने जीता फैशन की दुनिया का दिल
सादगी और विरासत की झलक! अनुष्का से लेकर आलिया तक, इन ब्राइड्स ने जीता फैशन की दुनिया का दिल
कितने में आती है राजस्थान की गिर गाय, हर दिन देती है 10 से 18 लीटर दूध
कितने में आती है राजस्थान की गिर गाय, हर दिन देती है 10 से 18 लीटर दूध
Embed widget