एक्सप्लोरर

चीन से तनाव के बीच नॉर्थ-ईस्ट से बोले PM मोदी- सीमा पर तेजी से चल रहा निर्माण का काम, गांव लौटेंगे लोग

PM Modi in Meghalaya: पीएम मोदी ने कहा है कि देश की पहली स्पोर्टस यूनिवर्सिटी नॅार्थ ईस्ट में है. आज फुटबॅाल वर्ल्ड कप फाइनल हो रहा है, मैच कतर में हो रहा है, लेकिन उत्साह और उमंग यहां भी कम नहीं है.

PM Modi in Shillong: पीएम नरेंद्र मोदी पूर्वोत्तर (North East) भारत के दौरे पर हैं. मेघालय की राजधानी शिलॉन्ग में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि नॉर्थ-ईस्ट के विकास से जुड़ी अड़चनों को हमने रेड कार्ड दिखाया है. भाई भतीजावाद, हिंसा, भ्रष्टाचार और वोट बैंक की राजनीति को बाहर करने के लिए ईमानदारी से प्रयास कर रहे है. देश जानता है कि इन बीमारियों की जड़ें बहुत गहरी हैं, इसलिए हम सभी को मिलकर इसे हटाना है.

पीएम मोदी (PM Narendra Modi) ने आगे कहा कि स्पोर्ट्स को लेकर केंद्र सरकार लगातार आगे बढ़ रही है. देश की पहली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी नॅार्थ ईस्ट में है. यहां इस तरीके के 19 प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है. आज फुटबॅाल वर्ल्ड कप फाइनल हो रहा है और मैं फुटबॅाल के मैदान में हूं. मैच कतर में हो रहा है, लेकिन उत्साह और उमंग यहां भी कम नहीं है. 

'हमारे इरादे और कार्यशक्ति में बदलाव'

पीएम मोदी ने कहा, आज भले ही हमारी नजर कतर पर है, मैदान में जो टीमें हैं उन पर है, लेकिन मेरी नजर आप सबके सामने है. मुझे विश्वास है कि हम भारत में भी ऐसा ही उत्सव तिरंगे के सामने मनाएंगे. आज बदलाव हमारे इरादे और कार्य शक्ति में आया है. प्रक्रिया और परिणाम में भी बदलाव आया है. संकल्प आधुनिक भारत के निर्माण का है. 7 लाख करोड़ रुपया यहां के इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए खर्च कर रहे हैं.

'नॉर्थ ईस्ट के युवाओं के लिए अवसर बढ़े'

पीएम ने आगे कहा, उत्तर पूर्व के युवाओं के लिए रास्ते खुले हैं. सरकारें जिस नियत से नॉर्थ ईस्ट (North-East) के विकास के लिए काम करती थीं, हमने उसे बदल दिया है. हमने कार्य संस्कृति को बदला है. नॉर्थ ईस्ट के युवाओं के लिए डिजिटल कनेक्टिविटी के जरिए नए अवसर पैदा हो रहे हैं. शांति और विकास की राजनीति का सबसे अधिक लाभ जनजातीय समुदाय को हुआ है. 

AFSPA को लेकर पीएम क्या बोले?

प्रधानमंत्री ने कहा, "बीते आठ सालों में कई संगठनों ने हिस्सा का रास्ता छोड़ा. AFSPA की जरूरत न पड़े, इसलिए राज्य सरकार के साथ मिलकर स्थितियों को सुधारा जा रहा है. हमारे लिए नॉर्थ ईस्ट बॉर्डर एरिया आखिर छोर नहीं है. दूसरे देशों से व्यापार और कारोबार भी यहीं से होता है. आज डंके की चोट पर बॉर्डर पर नई सड़कें, नई रेल लाइन जो भी आवश्यक है, उसके निर्माण का काम तेजी से चल रहा है. जो सीमावर्ती गांव पहले वीरान हुआ करते थे, उन्हें हम वाइब्रेंट बनाने में जुटे हैं."

सीमा पर निर्माण कार्य जारी- PM

पीएम मोदी (PM Modi) ने आगे कहा कि पहले सोचा जाता था कि सीमा पर सुविधा होगी तो दुश्मनों को फायदा होगा. क्या अब यह सोचा भी जा सकता है ? आज सीमा पर एक के बाद एक निर्माण का काम तेजी से चल रहा है. हम सीमा पर गति लाने का प्रयास कर रहे है, गांव छोड़कर जाने वाले वापस आएंगे.

पूर्वोत्तर परिषद का स्वर्ण जयंती समारोह

मेघालय की राजधानी शिलांग में रविवार को पूर्वोत्तर परिषद (NEC) का स्वर्ण जयंती समारोह का भी आयोजन किया गया. पीएम मोदी के अलावा, गृह मंत्री अमित शाह और पूर्वोत्तर के सात राज्यों के मुख्यमंत्री भी शिलांग में आयोजित पूर्वोत्तर परिषद के स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल हुए. गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर विकास के पथ पर आगे बढ़ा है. पूर्वोत्तर में शांति है. इससे पहले, AFSPA को निरस्त करने के लिए बहुत सारी मांगें की गई थीं. अब किसी को मांग करने की जरूरत नहीं है. दो कदम आगे बढ़कर सरकार AFSPA को निरस्त करने की पहल कर रही है. 

ये भी पढ़ें:

'भारत जोड़ो यात्रा' से कांग्रेस की बनाई पिच पर खेलने को मजबूर हुई BJP'- जयराम रमेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या चीन अरुणाचल प्रदेश में 60 KM अंदर घुसा? अब आया भारत सरकार का जवाब
क्या चीन अरुणाचल प्रदेश में 60 KM अंदर घुसा? अब आया भारत सरकार का जवाब
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
'सरकार ने युवाओं को हताशा के दलदल में धकेला', CWC मीटिंग में बोले खरगे
'सरकार ने युवाओं को हताशा के दलदल में धकेला', CWC मीटिंग में बोले खरगे
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'

वीडियोज

Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget