एक्सप्लोरर

'भारत जोड़ो यात्रा' से कांग्रेस की बनाई पिच पर खेलने को मजबूर हुई BJP'- जयराम रमेश

Congress महासचिव जयराम रमेश ने कहा 'भारत जोड़ो यात्रा' के जरिए राहुल गांधी ने राजनीतिक विमर्श को नई दिशा दी है और कांग्रेस ने पिछले 100 दिन की दिशा तय कर दी है.

Jairam Ramesh On Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी के नेतृत्व वाली 'भारत जोड़ो यात्रा' एक दिन के विश्राम के बाद रविवार को दौसा से फिर से शुरू हुई. इस दौरान राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और वरिष्ठ नेता सचिन पायलट भी राहुल के साथ नजर आए. वहीं कांग्रेस पार्टी के महासचिव जयराम रमेश ने राहुल गांधी, अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और भारत जोड़ो यात्रा पर पीटीआई से बात की है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी कांग्रेस के वैचारिक आधार को धार देने की कोशिश कर रहे हैं.

यात्रा के 100 दिन पूरे होने पर पीटीआई-भाषा को दिए इंटरव्यू में जयराम रमेश ने कहा कि राहुल गांधी (Rahul Gandhi) कांग्रेस के वैचारिक आधार को धार देने की कोशिश कर रहे हैं और पार्टी के निर्वाचित अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के साथ 'जुगलबंदी' में काम कर रहे हैं. उन्होंने आगे कहा, "भारत जोड़ो यात्रा के साथ हमारी पार्टी अब पॉलिटिकल नैरेटिव स्थापित कर रही है और बीजेपी को कांग्रेस की बनाई पिच पर खेलने के लिए मजबूर कर रही है."

यह पूछने पर कि क्या पार्टी अगले साल ऐसी एक और यात्रा निकाल सकती है, इस पर जयराम रमेश ने कहा, "मैं पोरबंदर (गुजरात) से परशुराम कुंड (अरुणाचल प्रदेश) तक यात्रा में निश्चित तौर पर हिस्सा लेना पसंद करूंगा, लेकिन क्या हम अगले साल यात्रा निकाल सकते हैं और हम ऐसा कैसे सकते हैं, इस पर पार्टी के उचित मंचों पर चर्चा की जानी है."

'कांग्रेस की सराहना, आलोचना और निंदा की गई'

जयराम रमेश ने कहा, "कांग्रेस की सराहना, आलोचना, प्रशंसा और निंदा की गई. इसका क्या मतलब है कि हम बचाव की मुद्रा में थे. हम हमेशा उन चीजों पर प्रतिक्रिया देते थे, जो बीजेपी कह रही थी या वह जो कर रही थी, लेकिन 'भारत जोड़ो यात्रा' के जरिए मुझे लगता है कि हम राजनीतिक विमर्श की दिशा तय कर पाने में काफी हद तक सफल रहे हैं."

8 राज्यों से गुजरी यात्रा, पूरे हुए 100 दिन

कन्याकुमारी में सात सितंबर को शुरू हुई 'भारत जोड़ो यात्रा' अब तक आठ राज्यों-तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और राजस्थान से गुजर चुकी है. शुक्रवार को यात्रा के 100 दिन पूरे हो गए थे. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी सोमवार को अलवर में एक रैली को संबोधित करेंगे.

24 दिसंबर को दिल्ली पहुंचेगी यात्रा

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, 'भारत जोड़ो यात्रा' 24 दिसंबर को दिल्ली में प्रवेश करेगी और लगभग आठ दिनों के विश्राम के बाद उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब से गुजरते हुए अंत में जम्मू-कश्मीर की ओर बढ़ेगी. इसमें पूजा भट्ट, रिया सेन, सुशांत सिंह, स्वरा भास्कर, रश्मि देसाई, आकांक्षा पुरी और अमोल पालेकर जैसी फिल्मी और टीवी हस्तियों के साथ-साथ समाज के कई वर्गों के लोगों की भागीदारी देखी गई है.

शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की सुप्रिया सुले, पूर्व नौसेना प्रमुख एडमिरल एल रामदास, भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन सहित कई दिग्गज अलग-अलग मौकों पर इस पदयात्रा में शामिल हो चुके हैं.

ये भी पढ़ें- 'हमारा CM कैसा हो, सचिन पायलट जैसा हो...' राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में फिर लगे नारे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget