एक्सप्लोरर

बड़ी बातें | पीएम मोदी बोले- वैक्सीन आखिरी चरण, सावधानी बरतें, ऐसा ना हो किनारे पर कश्ती डूब जाए

पीएम ने कहा कि देश में टेस्टिंग से लेकर ट्रीटमेंट तक नेटवर्क स्थापित हुआ है. इसका लगातार विस्तार भी किया जा रहा है.

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस की स्थिति पर राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की. इसके बाद उन्होंने अपना संदेश दिया. पीएम मोदी ने सभी मुख्यमंत्रियों से अपील की कि वे कोरोना को लेकर लिखित में अपना सुझाव जल्द से जल्द दें. हम सबको मिलकर काम करने की जरूरत है.

पीएम ने कहा, "आपदा के गहरे समंदर से निकलकर हम किनारे की तरफ बढ़ रहे हैं. कहीं ऐसा न हो जाए कि हमारी कश्ती वहां डूबी जहां पानी कम था. ये स्थिति हमें नहीं आने देनी है." हमें कोरोना के गंभीरता के प्रति लोगों को फिर से जागरुक करना ही होगा. वैक्सीन पर जो काम करना है करेंगे, हमें तो कोरोना पर ही फोकस करना है. किसी भी हालत में ढिलाई नहीं बरतने देनी है.

वैक्सीन कब तक आएगी ये तय नहीं

पीएम मोदी ने कहा कि वैक्सीन डेवलपमेंट का काम आखिरी दौर में पहुंच गया है. भारत सरकार हर डेवलपमेंट पर बारीकी से नजर रखे हुए है. हम सबके संपर्क में भी हैं. अभी ये तय नहीं है कि वैक्सीन की एक डोज होगी, दो डोज होगी या तीन डोज होगी. कीमत भी तय नहीं है. अभी भी इन सारे सवालों के जवाब हमारे पास नहीं हैं.

देश में टेस्टिंग से लेकर ट्रीटमेंट का नेटवर्क स्थापित हुआ

पीएम ने कहा कि देश में टेस्टिंग से लेकर ट्रीटमेंट तक नेटवर्क स्थापित हुआ है. इसका लगातार विस्तार भी किया जा रहा है. पीएमकेयर्स फंड से अस्पतालों को वेंटिलेटर्स मिलना सुनिश्चित हुआ है. इसके लिए पीएम केयर्स फंड से 2000 करोड़ स्वीकृत किए जा चुके हैं.

कोरोना काल में लोगों का व्यवहार अलग-अलग तरीके से रहा

प्रधानमंत्री ने कहा कि देश के पास कोरोना के मैनेजमेंट को लेकर एक व्यापक अनुभव है. कोरोना काल में लोगों का व्यवहार अगल-अलग तरीके से रहा है. पहले चरण में लोगों में डर था. पूरी दुनिया का यही हाल था. हर को पैनिक में था. उसी हिसाब से हर कोई रियक्ट कर रहा था. शुरुआत में आत्महत्या तक की घटनाएं पता चली थीं.

इसके बाद दूसरा चरण आया. इसमें लोगों के मन में भय के साथ-साथ दूसरों के लिए संदेह भी जुड़ गया. लोगों को लगा कि किसी को कोरोना हो गया है तो इससे दूर भागो. बीमारी की वजह से समाज से कटने का डर लोगों में होने लगा. इसके बाद कोरोना के संक्रमण को कई लोग छिपाने लगे. धीरे-धीरे लोग इससे बाहर आए. फिर तीसरा चरण शुरू हुआ. तीसरे चरण में लोग काफी हद तक संभलने लगे. अब संक्रमण को स्वीकारने लगे. लोग एक दूसरे को समझाने लगे. लोग अलर्ट होने लगे.

इस तीसरे चरण के बाद हम चौथे चरण में पहुंचे. जब कोरोना से रिकवरी का रेट बढ़ा तो लोगों को लगा कि ये वायरस कमजोर हो गया है. बहुत से लोग ये भी सोचने लगे हैं कि अगर बीमार हो भी गए तो ठीक हो जाएंगे. इस वजह से बड़ी लापरवाही होने लगी. इसलिए सभी लोगों से त्योहारों के मौसम में ये अपील की गई थी कि ढिलाई नहीं बरतें.

संक्रमण की दर के पांच फीसदी के दायरे में लाना ही होगा

इसके साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि हमारे यहां कुछ राज्यों में तेजी से संक्रमण फैल रहा है. इसलिए हम सभी को और ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है. हमें संक्रमण को कम करने के लिए अपने प्रयासों को और गति देनी होगी. टेस्टिंग से लेकर कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग को प्राथमिकता देते हुए काम करना होगा. पॉजिटिविटी रेट को पांच फीसदी के दायरे में लाना ही होगा.

जागरुकता अभियान में कमी न आए

पीएम मोदी ने कहा कि हमने ये अनुभव किया है कि आरटीपीसीआर टेस्ट का अनुपात बढ़ना चाहिए. जो घरों में मरीज हैं उनकी मॉनिरटिंग ज्यादा बेहतर तरीके से करनी होगी. गांव स्तर पर जो हेल्थ सेंटर हैं उन्हें मजबूत करना ही होगा. ऑक्सीजन की स्पलाई पर्याप्त हो इसे देखना होगा. हम लोगों का लक्ष्य होना चाहिए कि मृत्यु दर को एक फीसदी से भी नीचे लाएं. सबसे बड़ी ये होनी चाहिए कि जागरुकता अभियान में कोई कमी न आए.

28 नवंबर को पुणे के सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया में जाएंगे PM मोदी, वैक्सीन के तीसरे फेस का ट्रायल है जारी 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हम CM के काम तय नहीं कर सकते', विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका सुप्रीम कोर्ट में खारिज
'CM के काम तय नहीं कर सकते', विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका SC में खारिज
PM Modi Indonesia Visit: तिरंगा लेकर बच्चों ने किया पीएम मोदी का स्वागत, जानें इंडोनेशिया दौरे से क्या होगा फायदा?
तिरंगा लेकर बच्चों ने किया पीएम मोदी का स्वागत, जानें इंडोनेशिया दौरे से क्या होगा फायदा?
Tamil Nadu Politics: AIADMK को लगा तगड़ा झटका, के पलानीस्वामी के भाई KBS ने छोड़ी पार्टी, कहा- '30 सालों तक...'
AIADMK को लगा तगड़ा झटका, के पलानीस्वामी के भाई KBS ने छोड़ी पार्टी, कहा- '30 सालों तक...'
बिस्तर से गिरने की कहानी निकली झूठी, 11 महीने की बच्ची की मौत बनी मर्डर मिस्ट्री, पिता गिरफ्तार
बिस्तर से गिरने की कहानी निकली झूठी, 11 महीने की बच्ची की मौत बनी मर्डर मिस्ट्री, पिता गिरफ्तार

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बिस्तर से गिरने की कहानी निकली झूठी, 11 महीने की बच्ची की मौत बनी मर्डर मिस्ट्री, पिता गिरफ्तार
बिस्तर से गिरने की कहानी निकली झूठी, 11 महीने की बच्ची की मौत बनी मर्डर मिस्ट्री, पिता गिरफ्तार
जयपुर में खतरनाक हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने पूरे परिवार को कुचला, 3 बच्चों की मौत, उड़े चीथड़े
जयपुर में खतरनाक हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने पूरे परिवार को कुचला, 3 बच्चों की मौत, उड़े चीथड़े
'मेरा पति है, 50 अफेयर करे मेरी प्रॉब्लम...तुझे क्या' शिल्पा शिंदे पर भड़कीं सुनीता आहूजा
'मेरा पति है, 50 अफेयर करे मेरी प्रॉब्लम...तुझे क्या' शिल्पा शिंदे पर भड़कीं सुनीता आहूजा
India vs England 3rd T20: करो या मरो की जंग में कैसी होगी प्लेइंग XI? जानें पिच और मौसम का हाल
India vs England 3rd T20: करो या मरो की जंग में कैसी होगी प्लेइंग XI? जानें पिच और मौसम का हाल
जिस 'कट्टर दुश्मन' से 8 साल तक लड़ी खूनी जंग, उसी की धरती पर खामेनेई का शव ले जाएगा ईरान
जिस 'कट्टर दुश्मन' से 8 साल तक लड़ी खूनी जंग, उसी की धरती पर खामेनेई का शव ले जाएगा ईरान
Maharashtra Rain Live: महाराष्ट्र में बारिश का कहर जारी, नासिक में बादल फटने की चेतावनी; पवई में दिखा मगरमच्छ
Live: महाराष्ट्र में बारिश का कहर जारी, नासिक में बादल फटने की चेतावनी; पवई में दिखा मगरमच्छ
Difference Between Mumbai And Delhi: विदेशी ट्रैवलर्स ने दिल्ली को क्यों दिए '0' नंबर? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
विदेशी ट्रैवलर्स ने दिल्ली को क्यों दिए '0' नंबर? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
BS3 और BS4 कार वालों के लिए ये जानना बेहद जरूरी, E20 फ्यूल से गाड़ी पर क्या पड़ेगा असर?
BS3 और BS4 कार वालों के लिए ये जानना बेहद जरूरी, E20 फ्यूल से गाड़ी पर क्या पड़ेगा असर?
Embed widget