एक्सप्लोरर

Petrol Diesel Prices Today: पेट्रोल-डीजल का भाव लगातार 19वें दिन स्थिर, चुनाव की तारीख के एलान के बाद से नहीं बढ़ी कीमत

Petrol Diesel Prices Today 18th March: कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के बीच 18 मार्च को भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है. मार्च महीने के 18 दिन गुजर चुके हैं, लेकिन लगातार 19 दिन से पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बढ़े हैं. खास बात ये है कि ठीक 19 दिन पहले पांच राज्यों में चुनाव की तारीखों का एलान हुआ था.

Petrol Diesel Prices Today 18 March: देश में आज लगातार 19वें दिन पेट्रोल-डीजल के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है. आखिरी बार पेट्रोल-डीजल के दाम 27 फरवरी को बढ़े थे. 26 फरवरी को चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान किया था. इसके अगले दिन से पेट्रोल-डीजल के दाम में तेजी अचानक रुक गई. जबकि फरवरी में 28 दिनों में से 16 बार कीमतें बढ़ी थी.

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आज दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम क्रमश: 91.17 रुपये, 91.35 रुपये, 97.57 रुपये और 93.11 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर बने हुए हैं. डीजल की कीमतें भी दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में स्थिरता के साथ क्रमश: 81.47 रुपये, 84.35 रुपये, 88.60 रुपये और 86.45 रुपये प्रति लीटर पर बनी हुई हैं.

70 डॉलर प्रति बैरल के पार तक पहुंचा ब्रेंट क्रूड बेंचमार्क कच्चा तेल ब्रेंट क्रूड का भाव सोमवार को 70 डॉलर प्रति बैरल के पार चला गया था. कच्चे तेल के दाम में 11 फीसदी से ज्यादा की तेजी आई, लेकिन भारत में पेट्रोल और डीजल के दाम में स्थिरता बनी रही. तेल कंपनियों ने दाम में कोई बदलाव नहीं किया.

अंतर्राष्ट्रीय वायदा बाजार इंटरकांटिनेंटल एक्सचेंज (आईसीई) पर ब्रेंट क्रूड के मई डिलीवरी अनुबंध में गुरुवार को बीते सत्र से 0.84 फीसदी की नरमी के साथ 67.43 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार चल रहा था. वहीं, न्यूयॉर्क मर्केंटाइल एक्सचेंज (नायमैक्स) पर डब्ल्यूटीआई के अप्रैल अनुबंध में बीते सत्र से 0.80 फीसदी की गिरावट के साथ 63.08 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार चल रहा था.

जानकार बताते हैं कि तेल के दाम में आई इस गिरावट से भारत में पेट्रोल डीजल की महंगाई में कितनी राहत मिलेगी यह कहना मुश्किल है. लेकिन अगर अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में और गिरावट आती है तो पेट्रोल डीजल कीमतों में आने वाले दिनों में बढ़ोतरी की संभावना कम रहेगी. जिससे उपभोक्ताओं को उनकी जेब पर पड़ने वाले दबाव से राहत जरूर मिलेगी.

ये भी पढ़ें-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget