एक्सप्लोरर

अब 16 जून से पूरे देश में रोज़ तय होंगे पेट्रोल-डीजल के दाम, तेल कंपनियों का फैसला

नई दिल्ली: पेट्रोल और डीजल खरीदने वालों को लेकर सरकार तेल कंपनियों ने बड़ा एलान किया है. अब 16 जून से पूरे देश में रोजाना पेट्रोल और डीजल के दाम तय होंगे. तीनों सरकारी तेल कंपनियों ने अपनी इस पुरानी मांग पर मुहर लगा दी है. तेल कंपनियों का मानना है कि रोजाना की कीमत तय होने से मौजूदा बाजार के हालात ज्यादा बेहतर तरीके से नजर आएंगे. इससे पेट्रोल और डीजल के दाम पर भारी उतार चढ़ाव पर भी काबू पाया जा सकेगा.

तेल कंपनियों का कहना है कि रोजाना के आधार पर कीमत की समीक्षा होने से कई फायदे होंगे. मसलन, खुदरा कीमत मौजूदा बाजार परिस्थितियों को बेहतर तरीके से लोगों को सामने रख सकेंगी. कीमतों में ज्यादा तेज उतार-चढाव नहीं देखने को मिलेगा. व्यवस्था ज्यादा पारदर्शी होगी. साथ ही रिफाइनरी या डिपो से बेहतर तरीके से पेट्रोल-डीजल पंप तक पहुंचाएं जा सकेंगे. कुछ विकसित देशों जैसे अमेरिका में रोजाना के आधार पर कीमत तय करने की व्यवस्था पहले से ही लागू है.

सरकारी तेल कंपनियों का कहना है कि रोजाना की कीमत के बारे में जानकारी देने के लिए हर जरुरी उपाय किए जा रहे है. इसके लिए हर रोज अखबारों में पेट्रोल-डीजल की कीमत प्रकाशित किए जाएंगे. साथ ही एसएमएस और मोबाइल एप के जरिए भी जानकारी मुहैया कराने का इंतजाम होगा. पेट्रोल पंपों पर कीमत प्रभावी तरीके से प्रदर्शित किए जाएंगे.

जानिए- ताजा फैसला क्या है?

- पूरे देश में रोजाना के आधार पर पेट्रोल-डीजल की कीमत 16 जून से तय होगी

- तीनों सरकारी तेल कंपनियों, इंडियन ऑय़ल, हिंदुस्तान पेट्रोलियम और भारत पेट्रोलियम ने किया ऐलान

- पांच शहरों, उदयपुर, जमशेदपुर, पुड्डुचेरी, चंडीगढ़ और विशाखापत्तनम में पहली मई से रोजाना के आधार पर कीमत हो रही है तय

- रोजाना की कीमत तय होने से मौजूदा बाजार परिस्थितियां ज्यादा बेहतर तरीके से नजर आएंगी

- पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव पर रोक लगाना संभव

- अभी हर पंद्रह दिन पर कीमत तय होती है तय

ये भी जानें 

मई से सरकार ने एक्सपेरीमेंट के तौर पर देश के 5 शहरों में पेट्रोल, डीजल की कीमतों में अंतर्राष्ट्रीय दाम के मुताबिक रोजाना आधार पर संशोधन की शुरुआत की थी. इस पायलट प्रोजक्ट की कामयाबी के बाद तेल कंपनियां डायनेमिक प्राइसिंग को पूरे देश में लागू कर रही है.

अब तक पुडुचेरी, विशाखापटनम, उदयपुर, जमशेदपुर और चंडीगढ़ में पेट्रोल और डीजल के दाम हर रोज़ तय हो रहे हैं.

आपको बता दें कि तीन सरकारी तेल कंपनियों का देश के कुल पेट्रोल पंप में से 95 फीसदी हिस्से पर कब्जा है. तेल कंपनियों से मांग की थी कि रोजाना पेट्रोल-डीजल के दाम अंतर्राष्ट्रीय कीमतों के हिसाब से तय किए जाएं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM विजय को बड़ा झटका! परिसीमन पर बुलाई मीटिंग से 37 सांसद गायब
CM विजय को बड़ा झटका! परिसीमन पर बुलाई मीटिंग से 37 सांसद गायब
शख्स एक और सैलरी दो-दो विभागों से! सरकारी नौकरी में बड़े घोटाले का खुलासा
शख्स एक और सैलरी दो-दो विभागों से! सरकारी नौकरी में बड़े घोटाले का खुलासा
PAK एजेंट के हनी ट्रैप में फंसा वायुसेना का अधिकारी, गिरफ्तार
PAK एजेंट के हनी ट्रैप में फंसा वायुसेना का अधिकारी, गिरफ्तार
जम्मू-कश्मीर में NH-44 पर दुर्घटना के बाद जनप्रतिनिधियों ने काफिला रोककर की मदद
जम्मू-कश्मीर में NH-44 पर दुर्घटना के बाद जनप्रतिनिधियों ने काफिला रोककर की मदद

वीडियोज

Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
प्रधानमंत्री मोदी से CM योगी ने की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
प्रधानमंत्री मोदी से CM योगी ने की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
मां के दर्द पर रो पड़े आनंद महिंद्रा, स्मृति ईरानी को दिया ये जवाब
मां के दर्द पर रो पड़े आनंद महिंद्रा, स्मृति ईरानी को दिया ये जवाब
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
Embed widget