एक्सप्लोरर

पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी जारी, मुंबई में 90 के पार पहुंचा पेट्रोल

पेट्रोल-डीजल दाम: पेट्रोल डीजल के मोर्चे पर महंगाई की मार झेल रही जनता को राहत मिलने की उम्मीद कम है. पहले वित्त मंत्री और फिर प्रधानमंत्री इस बात के संकेत दे चुके हैं एक्साइट ड्यूटी में कटौती नहीं होगी. प्रधानमंत्री ने हाल ही में एक कार्यक्रम में कहा कि आने वाले समय में भी सरकार कड़े कदम उठाती रहेगी. ऐसे में पेट्रोल और डीजल के बढ़े दामों पर लोगों को राहत के आसार कम हैं.

नई दिल्ली: पेट्रोल-डीजल के कीमत के मोर्चे पर एक बार फिर जनता को महंगाई की मार खानी पड़ी है. पिछले कई दिनों ने तेल की कीमतों में बढ़ोतरी का सिलसिला आज भी जारी है. आज पेट्रोल की कीमत में 11 पैसे की बढ़ोतरी हुई है.

बढ़ोतरी के बाद राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 82.72 रुपए प्रति लीटर और डीजल 74.02 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया. राजधानी में कल यानी 23 सितबंर को पेट्रोल की कीमत 82.61 रुपए प्रति लीटर और डीजल 73.97 रुपए प्रति लीटर था.

आर्थिक राजधानी मुंबई की बात करें तो यहां पेट्रोल ने 90 का आंकड़ा पार कर लिया है. मुंबई में पेट्रोल 90.08 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया है. मुंबई में डीजल 78.58 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया है. मुंबई में कल पेट्रोल 89.97 रुपये प्रति लीटर था. वहीं डीजल की बात करें तो 78.53 रुपये प्रति लीटर की दर से बिक रहा था.

महंगाई पर यूपी के मंत्री का बेतुका बयान देश में बढ़ती महंगाई पर यूपी की योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने बेतुका बयान दिया है. उनका कहना है कि जनता को देश के स्वाभिमान के लिए महंगाई की मार को झेलते रहना चाहिए. मंत्री लक्ष्मी नारायण ने दलील दी है कि महंगाई की मार को झेलकर हम अपना आर्थिक स्तर बढ़ा सकते हैं और दुनिया को यह दिखा सकते हैं कि हम दूसरे देशों से कभी कुछ लेते नहीं हैं, इसलिए नहीं बल्कि उन्हें देते रहते हैं.

कीमत में कमी के संकेत नहीं पेट्रोल डीजल के मोर्चे पर महंगाई की मार झेल रही जनता को राहत मिलने की उम्मीद कम है. पहले वित्त मंत्री और फिर प्रधानमंत्री इस बात के संकेत दे चुके हैं एक्साइट ड्यूटी में कटौती नहीं होगी. प्रधानमंत्री ने हाल ही में एक कार्यक्रम में कहा कि 2022 तक देश की अर्थव्यवस्था दोगुनी होगी. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी सरकार कड़े कदम उठाती रहेगी. ऐसे में पेट्रोल और डीजल के बढ़े दामों पर लोगों को राहत के आसार कम हैं.

राज्य सरकारें घटा रहीं वैट सरकार से लगातार पेट्रोल, डीजल के दाम में कुछ कमी करने की मांग की जा रही है लेकिन सरकार पहले ही इस पर हाथ खड़े कर चुकी है. हालांकि राज्य सरकारें अपने-अपने स्तर पर पेट्रोल, डीजल की कीमतों पर वैट घटाकर लोगों को कुछ राहत देने की कोशिश कर रही हैं. अब तक आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल सहित कुछ और राज्यों ने इन ईंधन उत्पादों पर वैट में कटौती की है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कुलगाम में आतंकी हमला, गैर-कश्मीरियों को मारी गोली, 1 की मौत, लश्कर ने ली जिम्मेदारी
कुलगाम में आतंकी हमला, गैर-कश्मीरियों को मारी गोली, 1 की मौत, लश्कर ने ली जिम्मेदारी
खत्म हुआ 32 साल पुराना रिश्ता, SC ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
खत्म हुआ 32 साल पुराना रिश्ता, SC ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
Xप्लेन: भारत के किस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! तो कहां गलत सोच रहे आप?
भारत के किस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! तो कहां गलत सोच रहे आप?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले

वीडियोज

Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
What To Watch: ओटीटी से थिएटर तक देखने लायक है ये 4 फिल्में 1 सीरीज, बाकी सब वेस्ट ऑफ टाइम!
ओटीटी से थिएटर तक देखने लायक है ये 4 फिल्में 1 सीरीज, बाकी सब वेस्ट ऑफ टाइम!
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
PoJK में चुनाव को भारत ने किया खारिज, बर्बरता पर पाकिस्तान को दो टूक
PoJK में चुनाव को भारत ने किया खारिज, बर्बरता पर पाकिस्तान को दो टूक
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान

Embed widget