एक्सप्लोरर

जानिए, बीते 6 महीनों में डीजल 11 रुपये तो पेट्रोल 10 रुपये प्रति लीटर हुआ महंगा

पेट्रोल के दाम में बीते छह महीने से जमकर बढ़ोतरी हो रही है. इसी का नतीजा है कि पेट्रोल बीते छह महीने में 9.90 रुपये महंगा हो चला है. 19 मार्च 2018 को दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 72.25 रुपये प्रति लीटर थी. यानि हर महीने पौने दो रुपये के करीब पेट्रोल महंगा हुआ है.

नई दिल्ली: बीते छह महीने से पेट्रोल और डीजल के दाम में जिस तरह का इजाफा हो रहा है, ऐसा लगता है कि दाम के बढ़ने की खबर रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन गई है. पेट्रोल और डीजल के आज के दाम और छह महीने के पहले के दाम की तुलना करें तो साफ दिखता है कि 5, 10, 15 पैसे बढ़ते, बढ़ते पेट्रोल और डीजल की कीमत में भारी इजाफा हो चुका है. तेल कंपनियों ने आज भी पेट्रोल और डीजल के दाम में इजाफा किया. पेट्रोल के दाम में आज 15 पैसे प्रति लीटर का इजाफा किया गया, इसी तरह डीजल के दाम में 6 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई. इस तरह दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 82.15 रुपये प्रति लीटर पहुंच चुकी है, जबकि डीजल की कीमत 73.87 रुपये प्रति लीटर जा चुकी है. 6 महीने में 11 रुपये महंगा हुआ डीजल आपको बता दें कि पेट्रोल और डीजल दोनों के दाम में बढ़ोतरी हो रही है, लेकिन डीजल के दाम में भारी इजाफा हुआ है. बीते छह महीने में डीजल के दाम में 11.09 रुपये की बढ़ोतरी हुई है यानि हर महीने डीजल दो रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ है. छह महीना पहले यानि 19 मार्च 2018 को डीजल दिल्ली में आज से 11.09 रुपये सस्ता यानी 62.78 रुपये प्रति लीटर बिक रहा था. बीते तीन महीने तो डीजल के लिए और भी कातिल रहा. बीते तीन महीने में डीजल 6 रुपये से ज्यादा महंगा हुआ है. तीन महीने पहले डीजल दिल्ली में 6.05 रुपये सस्ता बिक रहा था. यानि 19 जून 2018 को दिल्ली में डीजल 67.82 प्रति लीटर बिक रहा था. बीते एक महीने से तो डीजल के दामों में आग लगी है. एक महीने में डीजल 4.78 पैसे महंगा हुआ है. 20 अगस्त 2018 को डीजल 69.09 रुपये प्रति लीटर बिक रहा था. जानिए, बीते 6 महीनों में डीजल 11 रुपये तो पेट्रोल 10 रुपये प्रति लीटर हुआ महंगा बीते 6 महीने में 10 रुपये महंगा हुआ पेट्रोल पेट्रोल के दाम में बीते छह महीने से जमकर बढ़ोतरी हो रही है. इसी का नतीजा है कि पेट्रोल बीते छह महीने में 9.90 रुपये महंगा हो चला है. 19 मार्च 2018 को दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 72.25 रुपये प्रति लीटर थी. यानि हर महीने पौने दो रुपये के करीब पेट्रोल महंगा हुआ है. तीन महीने पहले पेट्रोल दिल्ली में 76.31 रुपये प्रति लीटर बिक रहा था. यानि 5.84 रुपये सस्ता था. पिछला एक महीना पेट्रोल के दाम के लिए बहुत महंगा साबित हुआ है. बीते एक महीने में 4.61 रुपये पेट्रोल महंगा हो गया. 20 अगस्त 2018 को दिल्ली में पेट्रोल 77.54 रुपये बिक रहा था यानि 4.61 रुपये सस्ता था. आपको बता दें कि इन दिनों लगातार पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी हो रही है और राहत की कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही है क्योंकि केंद्र सरकार ने भी हाथ खड़े कर दिए हैं. सरकार का कहना है कि पेट्रोल और डीजल के दाम उनके कंट्रोल में नहीं है. डॉलर के मुकाबले रुपया में लगातार गिरावट देखी जा रही है ऐसे में फिलहाल पेट्रोल और डीजल के दाम में किसी राहत की कोई उम्मीद नहीं है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FIR दर्ज, आयोजक गिरफ्तार, कोलकाता हादसे में अब तक क्या-क्या एक्शन?
FIR दर्ज, आयोजक गिरफ्तार, कोलकाता हादसे में अब तक क्या-क्या एक्शन?
ग्वालियर हादसे पर PM मोदी-राहुल गांधी ने जताया दुख, कांग्रेस ने की 50 लाख मुआवजे की मांग
ग्वालियर हादसे पर PM मोदी-राहुल गांधी ने जताया दुख, कांग्रेस ने की 50 लाख मुआवजे की मांग
NLSIU दीक्षांत समारोह: CJI सूर्यकांत ने छात्रों को किया संबोधित, दी ये सलाह
NLSIU दीक्षांत समारोह: CJI सूर्यकांत ने छात्रों को किया संबोधित, दी ये सलाह
3 शहर, 3 बड़े हादसे, नवरात्रि के बीच कोलकाता-ग्वालियर और हैदराबाद में 35 की मौत
3 शहर, 3 बड़े हादसे, नवरात्रि के बीच कोलकाता-ग्वालियर और हैदराबाद में 35 की मौत

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
रजनीकांत ने देवा को दिया था सोने का तोहफा, आखिरी विदाई में भी दिखा साथ
रजनीकांत ने देवा को दिया था सोने का तोहफा, आखिरी विदाई में भी दिखा साथ
कप्तान शे होप का भारतीय फैंस को दिल छू लेने वाला संदेश, भारत से विदा लेते समय कही ये बात
कप्तान शे होप का भारतीय फैंस को दिल छू लेने वाला संदेश, कही ये बड़ी बात
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च
गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च
स्मार्ट डोरबेल से कैमरे तक, घर की सुरक्षा कैसे बढ़ाते हैं ये गैजेट्स?
स्मार्ट डोरबेल से कैमरे तक, घर की सुरक्षा कैसे बढ़ाते हैं ये गैजेट्स?
Embed widget