एक्सप्लोरर

तेल की कीमतों में आज भी कटौती, नौ दिनों में एक रुपया 98 पैसे सस्ता हुआ पेट्रोल

पिछले नौ दिनों की बात करें तो पेट्रोल की कीमत में तेल कंपनियों ने एक रुपये 98 पैसे की कटौती की है. वहीं डीजल 96 पैसे सस्ता हुआ है.

नई दिल्ली: दिल्ली समेत देशभर में आज लगातार नौवें दिन पेट्रोल के दाम में गिरावट जारी रही. वहीं डीजल के दाम में भी आज मामूली कटौती देखी गई. तेल कंपनियों ने पेट्रोल पर आज 25 पैसे तो डीजल पर 9 पैसे प्रति लीटर की कटौती की. जिसके बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 80 रुपये 85 पैसे और डीजल 74 रुपये 73 पैसे प्रति लीटर की दर से बिक रहा है. वहीं मुंबई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 86 रुपये 33 पैसे और डीजल 78 रुपये 33 पैसे है.

पिछले नौ दिनों की बात करें तो पेट्रोल की कीमत में तेल कंपनियों ने एक रुपये 98 पैसे की कटौती की है. वहीं डीजल 96 पैसे सस्ता हुआ है. तेल की कीमतों में कटौती की बड़ी वजह अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में आई कमी है. पिछले 21 दिनों में अंतर्राष्ट्रीय बाजार में तेल का भाव करीब 11 डॉलर प्रति बैरल टूट चुका है और तेल बाजार विश्लेषक फिलहाल नरमी रहने की उम्मीद कर रहे हैं. ऐसे में पेट्रोल और डीजल के भाव में और कमी आ सकती है.

एंजेल ब्रोकिंग के ऊर्जा विशेषज्ञ अनुज गुप्ता ने बताया कि कच्चे तेल के दाम में जो पिछले कुछ दिनों से गिरावट आई है वह मुख्य रूप से अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) द्वारा वैश्विक अर्थव्यवस्था की विकास दर सुस्त रहने के अनुमान के बाद तेल की खपत में कमी आने के अंदेशे से प्रेरित है. उन्होंने कहा, "बहरहाल, अमेरिका में तेल भंडार में इजाफा होने से भी कीमतों में सुस्ती आई. उधर, सऊदी अरब ने भी तेल का उत्पादन बढ़ाने की बात कही है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi AQI: दिवाली पर आतिशबाजी से 'गैस चेंबर' बना दिल्ली-NCR, गंभीर श्रेणी में पहुंचा AQI
दिवाली पर आतिशबाजी से 'गैस चेंबर' बना दिल्ली-NCR, गंभीर श्रेणी में पहुंचा AQI
जम्मू कश्मीर में सुरक्षा बलों ने जारी किए 4 आतंकियों के पोस्टर, लोगों से सूचना देने की अपील
जम्मू कश्मीर में सुरक्षा बलों ने जारी किए 4 आतंकियों के पोस्टर, लोगों से सूचना देने की अपील
कुलगाम में चीनी पिस्तौल-ग्रेनेड के साथ आतंकियों के दो सहयोगी गिरफ्तार, FIR दर्ज
कुलगाम में चीनी पिस्तौल-ग्रेनेड के साथ आतंकियों के दो सहयोगी गिरफ्तार, FIR दर्ज
लालकृष्ण आडवाणी से आवास पर जाकर मिले PM मोदी, जन्मदिन की दीं शुभकामनाएं
लालकृष्ण आडवाणी से आवास पर जाकर मिले PM मोदी, जन्मदिन की दीं शुभकामनाएं

वीडियोज

Chitra Tripathi: यूपी की सियासत में श्रीकृष्ण पर 'महाभारत'! | UP Election 2027 | Krishna | ABP
UP Elections 2027: यूपी के रण में कृष्ण की एंट्री | CM Yogi | Breaking | Akhilesh Yadav | BJP
US Elections Inside Story: Donald Trump का दबदबा टूटा, बाजार खुशी से झूमा... | Share Market
Sansani: LOVE...शादी...और 'डेथ गेम' !
UP Elections 2027: श्रीकृष्ण पर BJP-SP में Poster War शुरू! चुनाव से पहले गरमाई यूपी की सियासत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिवाली पर सैनिकों के बीच पहुंचे केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, जवानों को खिलाई मिठाई
दिवाली पर सैनिकों के बीच पहुंचे केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, जवानों को खिलाई मिठाई
'हमेशा के लिए दफन हो जाएगी सपा और कांग्रेस की राजनीति', विपक्ष पर भड़के CM योगी
'हमेशा के लिए दफन हो जाएगी सपा और कांग्रेस की राजनीति', विपक्ष पर भड़के CM योगी
नेतन्याहू के प्रतिद्वंद्वी आइजेनकोट को सरकार बनाने का मिलेगा पहला मौका, जानिए 10 बड़ी बातें
नेतन्याहू के प्रतिद्वंद्वी आइजेनकोट को सरकार बनाने का मिलेगा पहला मौका, जानिए 10 बड़ी बातें
'मोहम्मद शमी ने मेरी काफी मदद की', टीम इंडिया के बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्केल का बयान वायरल
'मोहम्मद शमी ने मेरी काफी मदद की', टीम इंडिया के बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्केल का बयान वायरल
रणबीर-आलिया ने नीतू कपूर संग मनाई दिवाली, झलक पाने के लिए घर के बाहर इकट्ठा हुई भीड़
रणबीर-आलिया ने नीतू कपूर संग मनाई दिवाली, झलक पाने के लिए घर के बाहर इकट्ठा हुई भीड़
Jio के नंबर को करवाना है e-SIM में कन्वर्ट? जान लें क्या रहेगा प्रोसेस
Jio के नंबर को करवाना है e-SIM में कन्वर्ट? जान लें क्या रहेगा प्रोसेस
अजनार नदी की सफाई में बीमार पड़े बिट्टू तबाही, गल गई चमड़ी, रुला रहा वीडियो
अजनार नदी की सफाई में बीमार पड़े बिट्टू तबाही, गल गई चमड़ी, रुला रहा वीडियो
G9 Banana Farming: केले की इस किस्म से होगी मोटी कमाई, एक पेड़ से 35 किलो तक फल!
केले की इस किस्म से होगी मोटी कमाई, एक पेड़ से 35 किलो तक फल!
Embed widget