एक्सप्लोरर

आज फिर बढ़े दाम, पेट्रोल 14 पैसे और डीजल 10 पैसे महंगा हुआ

पेट्रोल डीजल के दाम: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा बदस्तूर जारी है. देश के सभी महानगरों में पेट्रोल डीजल इस वक्त रिकॉर्ड महंगे स्तर पर बिक रहा है. मुंबई में पेट्रोल ने कल ही 90 का आंकड़ा पार कर लिया था.

नई दिल्ली: तेल की कीमतों में लगी आज भी ठंडी नहीं हुई है. तेल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी आज भी जारी है. आज पेट्रोल की कीमत में 14 पैसे और डीजल कीमत में 10 पैसे का इजाफा हुआ है. विपक्षी पार्टियां लगातार सरकार के तेल की कीमतों से टैक्स कम करने की मांग कर रही हैं.

बढ़ोतरी के बाद राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 82.86 रुपए प्रति लीटर और डीजल 74.12 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया. दिल्ली कल यानी सोमवार के भाव की बात करें तो पेट्रोल 82.72 रुपए प्रति लीटर और डीजल 74.02 रुपए प्रति लीटर बिक रहा था.

आर्थिक राजधानी मुंबई की बात करें तो यहां पेट्रोल 90.22 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया है. मुंबई में डीजल 78.69 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया है. मुंबई में कल पेट्रोल 90.08 रुपये प्रति लीटर था. वहीं डीजल की बात करें तो 78.58 रुपये प्रति लीटर की दर से बिक रहा था.

महंगाई पर यूपी के मंत्री का बेतुका बयान देश में बढ़ती महंगाई पर यूपी की योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने बेतुका बयान दिया है. उनका कहना है कि जनता को देश के स्वाभिमान के लिए महंगाई की मार को झेलते रहना चाहिए. मंत्री लक्ष्मी नारायण ने दलील दी है कि महंगाई की मार को झेलकर हम अपना आर्थिक स्तर बढ़ा सकते हैं और दुनिया को यह दिखा सकते हैं कि हम दूसरे देशों से कभी कुछ लेते नहीं हैं, इसलिए नहीं बल्कि उन्हें देते रहते हैं.

कीमत में कमी के संकेत नहीं पेट्रोल डीजल के मोर्चे पर महंगाई की मार झेल रही जनता को राहत मिलने की उम्मीद कम है. पहले वित्त मंत्री और फिर प्रधानमंत्री इस बात के संकेत दे चुके हैं एक्साइट ड्यूटी में कटौती नहीं होगी. प्रधानमंत्री ने हाल ही में एक कार्यक्रम में कहा कि 2022 तक देश की अर्थव्यवस्था दोगुनी होगी. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी सरकार कड़े कदम उठाती रहेगी. ऐसे में पेट्रोल और डीजल के बढ़े दामों पर लोगों को राहत के आसार कम हैं.

राज्य सरकारें घटा रहीं वैट सरकार से लगातार पेट्रोल, डीजल के दाम में कुछ कमी करने की मांग की जा रही है लेकिन सरकार पहले ही इस पर हाथ खड़े कर चुकी है. हालांकि राज्य सरकारें अपने-अपने स्तर पर पेट्रोल, डीजल की कीमतों पर वैट घटाकर लोगों को कुछ राहत देने की कोशिश कर रही हैं. अब तक आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल सहित कुछ और राज्यों ने इन ईंधन उत्पादों पर वैट में कटौती की है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वायनाड लैंडस्लाइड: 'कुदरत का कहर नहीं, ये मैन-मेड आपदा', केरल के मंत्री ने उठाए सवाल
वायनाड लैंडस्लाइड: 'कुदरत का कहर नहीं, ये मैन-मेड आपदा', केरल के मंत्री ने उठाए सवाल
गृहमंत्री अमित शाह की अहम पहल! MP-गुजरात समेत चार राज्यों के बीच सुलझाया जल विवाद; कराया समझौता
गृहमंत्री अमित शाह की अहम पहल! MP-गुजरात समेत 4 राज्यों के बीच सुलझाया जल विवाद; कराया समझौता
ED Raid On TMC: TMC पर ED का बड़ा एक्शन! 150 करोड़ के संदिग्ध लेन-देन की जांच में कई ठिकानों पर छापेमारी
TMC पर ED का बड़ा एक्शन! 150 करोड़ के संदिग्ध लेन-देन की जांच में कई ठिकानों पर छापेमारी
China Flood: चीन में तबाही का तांडव! बाढ़, भूस्खलन और बवंडर से 20 की मौत, 331 लोग घायल
चीन में तबाही का तांडव! बाढ़, भूस्खलन और बवंडर से 20 की मौत, 331 लोग घायल

वीडियोज

Kushal Tandon के मजाक पर Gauahar Khan ने दिया जवाब
Shilpa Shinde की एंट्री से Lock Upp 2 में मचा बवाल
क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इस मुस्लिम देश के राष्ट्रपति हैं PM मोदी के फैन, भरे मंच से की जमकर तारीफ, बोले- 'वो ऐसे नेता जिनकी...'
इस मुस्लिम देश के राष्ट्रपति हैं PM मोदी के फैन, भरे मंच से की जमकर तारीफ, बोले- 'वो ऐसे नेता जिनकी...'
बांकीपुर उपचुनाव: कायस्थ का काट कायस्थ! BJP ने अभिषेक कुमार बंटी पर क्यों जताया भरोसा?
बांकीपुर उपचुनाव: कायस्थ का काट कायस्थ! BJP ने अभिषेक कुमार बंटी पर क्यों जताया भरोसा?
सबसे ज्यादा ICC टूर्नामेंट जीतने वाले 5 देश, ऑस्ट्रेलिया 24 खिताब के साथ नंबर-1; जानें लिस्ट में कौन-कौन शामिल
सबसे ज्यादा ICC टूर्नामेंट जीतने वाले 5 देश, ऑस्ट्रेलिया 24 खिताब के साथ नंबर-1
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर गडकरी का बड़ा खुलासा
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर नितिन गडकरी का बड़ा खुलासा
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
Embed widget