एक्सप्लोरर

पेट्रोल-डीजल: रोजाना 5-5, 10-10 पैसे बढ़कर 10 महीने में डीजल 9रु, पेट्रोल 7रु. हुआ महंगा

कल यानी एक अप्रैल को दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 73.73 रुपए और डीजल की कीमत 64.58 रुपए थी. लेकिन आज पेट्रोल की कीमत 73.83 रुपए और डीजल की कीमत 64.69 रुपए है.

नई दिल्ली: पूरा देश जानता है कि अब पेट्रोल और डीजल की कीमतें रोज तय होती हैं. रोजाना पांच-पांच, दस दस पैसे बढ़कर दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 73.83 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई, जोकि मोदी सरकार के चार साल के कार्यकाल में सबसे उच्चस्तर है. वहीं डीजल 64.69 रुपये प्रति लीटर हो गया है, जो इसका आज तक का सबसे ऊंचा स्तर है.

वहीं, केंद्र सरकार फिलहाल पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में कमी के पक्ष में नहीं है. पेट्रोलियम मंत्रालय ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ते कच्चे तेल के दामों के मद्देनजर पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क कटौती की मांग की थी, लेकिन वित्त मंत्री अरुण जेटली ने एक फरवरी को बजट में उसकी इस मांग को नजरअंदाज कर दिया था.

आज कहां कितने रुपए प्रति लीटर मिल रहा है पेट्रोल?

दिल्ली  में 73.83

कोलकाता में 76.54

मुंबई में 81.69

चेन्नई में 76.59

दिल्ली-एनसीआर के शहरों का हाल

फरीदाबाद में 74.59

गुरुग्राम में 74.36

नोएडा में 75.24

गाजियाबाद में 75.13

एक दिन में ही पेट्रोल 10 और डीजल 11 पैसे महंगा

बता दें कि कल यानी एक अप्रैल को दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 73.73 रुपए और डीजल की कीमत 64.58 रुपए थी. लेकिन आज पेट्रोल की कीमत 73.83 रुपए और डीजल की कीमत 64.69 रुपए है. यानी कल से आज एक दिन में ही पेट्रोल 10 और डीजल 11 पैसे महंगा हो गया और जनता को इसकी भनक तक नहीं लगी.

मोदी सरकार 26 मई 2014 को केंद्र की सत्ता में आई थी. उस समय दिल्ली में पेट्रोल करीब 71.41 रुपए और डीजल 56.71 रुपए में मिलता था. ऐसे में कांग्रेस पर महंगाई का आरोप लगाकर और देश से महंगाई कम करने का वादा करके सत्ता में आई मोदी सरकार भी पेट्रोल-डीजल के दाम कम करने में असफल साबित हुई है.

पिछले साल जून से अबतक बहुत महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल

दरअसल पिछले साल जून से रोजाना डीजल और पेट्रोल के दाम तय होते हैं. ऐसे में जनता को इस बात की भनक भी नहीं लगती कि रोजाना  पांच-पांच, दस-दस पैसे बढ़कर डीजल और पेट्रोल के दाम बढ़ते जा रहे हैं. पिछले साल जून में पेट्रोल की कीमत 66.91 रुपए और डीजल की कीमत 55.94 रुपए थी. यानि जून 2017 से लेकर 2 अप्रैल 2018 तक पेट्रोल 06.82 रुपए और डीजल 08.75 रुपए महंगा हो चुका है. यानि कीमत घटी नहीं सिर्फ बढ़ी है.

 नोटः पेट्रोल-डीजल के दिए गए दाम आईओसी की वेबसाइट से लिए गए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
शोरगुल में सिमटा मॉनसून सत्र! आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार
शोरगुल में सिमटा मॉनसून सत्र! आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget