एक्सप्लोरर

फिर महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, कल पीएम के घर बैठक में नहीं हुई कोई चर्चा

पेट्रोल डीजल के दाम: बैठक के बाद वित्त मंत्री ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कमी के संकेतों से इनकार कर दिया. पेट्रोल-डीजल की कीमतों को कम किए जाने के सवाल के बाद उन्होंने कहा कि ये एक आंतरिक समीक्षा बैठक थी और इसमें ऐसे किसी विषय पर बात नहीं हुई.

नई दिल्ली: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का सिलसिला बदस्तूर जारी है. आज एक बार फिर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा हुआ है. पेट्रोल की कीमत 28 पैसे और डीजल 18 पैसे महंगा हुआ है. बढ़त के बाद राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 81.91 पैसे रु/ली और डीजल 73.72 रु/ली पर पहुंच गया है. दिल्ली में कल पेट्रोल की कीमत 81 रुपये 63 पैसे और डीजल की कीमत 73 रुपये 54 पैसे थी.

आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल की कीमत 89.29 रु/ली और डीजल की कीमत 78.26 रु/ली पर पहुंच गई है. मुंबई में कल पेट्रोल की कीमत 89.01 रु/ली और डीजल की कीमत 78.07 रु/ली थी. देश में सबसे महंगा पेट्रोल महाराष्ट्र के परभणी में हैं. यहां पेट्रोल 91.04 रु/ली और डीजल 78.75 रु/ली की दर से बिक रहा है.

कल प्रधानमंत्री ने की थी समीक्षा बैठक, नहीं मिली राहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को वित्त मंत्रालय के विभिन्न विभागों के कामकाज की समीक्षा की. इस बैठक में वित्त मंत्री अरुण जेटली सहित कई अधिकारी भी शामिल थे. इस बैठक के बाद वित्त मंत्री ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कमी के संकेतों से इनकार कर दिया. पेट्रोल-डीजल की कीमतों को कम किए जाने के सवाल के बाद उन्होंने कहा कि ये एक आंतरिक समीक्षा बैठक थी और इसमें ऐसे किसी विषय पर बात नहीं हुई.

मंत्री जी का अजीबोगरीब बयान जनता पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों से परेशान है. देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 90 और डीजल 80 रुपये के पास पहुंच गया है. लेकिन आरपीआई प्रमुख और केंद्रीय सामाजिक न्याय मंत्री रामदास आठावले कतई परेशान नहीं दिख रहे हैं. उल्टे जले पर नमक छिड़कने जैसी बात कह रहे हैं. आठवले ने कहा, ''मैं बढ़ती मंहगाई से परेशान नहीं हूं,क्योंकि मैं मंत्री हूं मुझे फ़ोकट में डीजल पेट्रोल मिलता है. हां जब मंत्री नही रंहूंगा तो परेशान हुंगा.'' हालांकि आठवले ने ये जरूर कहा कि उनकी सरकार महंगाई कम करने पर गंभीरता से विचार कर रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
'भारत में राजनीतिक स्थिरता है', वर्ल्ड लीडर्स फोरम में बोले PM नरेंद्र मोदी
'भारत में राजनीतिक स्थिरता है', वर्ल्ड लीडर्स फोरम में बोले PM नरेंद्र मोदी
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
सलमान खुर्शीद से अधीर रंजन तक..., पैलेट गन मामले पर FIR के बाद किसने क्या कहा?
सलमान खुर्शीद से अधीर रंजन तक..., पैलेट गन मामले पर FIR के बाद किसने क्या कहा?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget