एक्सप्लोरर

Pervez Musharraf: इंडिया में जिस जगह का पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ से निकला 'कनेक्शन', वो अब क्यों होने जा रही नीलाम?

Pervez Musharraf: भारत में जिस भूमि का पाकिस्तान के पूर्व सेनाध्यक्ष और राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ से नाता निकला है, उसकी नीलामी की प्रक्रिया शुरू हो गई है. यह पांच सितंबर तक चलेगी.

Pervez Musharraf: इंडिया में जिस जमीन का पाकिस्तान के पूर्व सेनाध्यक्ष और राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ (अब दुनिया में नहीं हैं) से कथित तौर पर नाता निकला है, उसकी नीलामी की प्रक्रिया शुरू हो गई है. यह प्रक्रिया पांच सितंबर, 2024 तक चलेगी. पूर्व राष्ट्रपति के परिवार के लोगों के नाम दर्ज शत्रु संपत्ति को उत्तर प्रदेश (यूपी) के बागपत स्थित कोताना गांव में नीलाम किया जाएगा. प्रशासन का कहना है कि शत्रु संपत्ति के रूप में दर्ज लगभग दो हेक्टेयर भूमि कोताना के नुरू की थी, जो साल 1965 में पाकिस्तान चले गए थे. अब इस भूमि को जल्द नीलाम किया जाएगा.

जमीन को यूपी में सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार ने बेचने का फैसला किया है, जिसके लिए बोली लगाई जाएगी. यूपी सरकार भारत सरकार के आदेश पर शत्रु संपत्ति नियम के तहत यह कार्रवाई कर रही है. जमीन की नीलामी की प्रक्रिया पांच सितंबर, 2024 तक चलेगी. पांच सितंबर तक जमीन को नीलाम कर उसको खरीदने वाले मालिक के नाम कर दिया जाएगा.

परवेज मुशर्रफ को लेकर क्या बोले ADM?

एबीपी न्यूज की ओर से जब एडीएम से बात की गई तो पता चला, "कोताना में शत्रु संपत्ति के आठ प्लाट हैं, जिसका क्षेत्रफल दो हेक्टेयर है. साल 2010 में इसे शत्रु संपत्ति घोषित किया गया था. यह भूमि राजस्व अभिलेखों में नूरू नाम के शख्स के नाम दर्ज है, जो कोताना गांव का रहने वाला था. वह साल 1965 में पाकिस्तान चला गया था. परवेज मुशर्रफ के नाम राजस्व रिकॉर्ड में कोई जमीन हमारे यहां दर्ज नहीं है. नूरू के नाम की शत्रु संपत्ति को नीलामी की प्रक्रिया पांच सितंबर को होगी." 

बागपत में रहा PAK के पूर्व राष्ट्रपति का परिवार 

इस बीच, गांव के लोगों ने बताया कि परवेज मुशर्रफ के स्वजन नूरू भी थे, जो पाकिस्तान बनने के बाद भी 18 साल तक कोताना में में ही रहे थे और फिर वे 1965 में पाकिस्तान चले गए थे. गांव के लोगों की मानें तो पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति का परिवार बागपत के कोताना गांव में रहता था. उनका परिवार बंटवारे के समय पाकिस्तान चला गया था, जबकि परिवार की जमीन और हवेली यहीं पर रह गई थी. परवेज मुशर्रफ के पिता मुशर्रफुद्दीन और माता बेगम जरीन कोताना गांव के थे. दोनों की यहीं शादी हुई थी. वे 1943 में दिल्ली जाकर रहने लगे थे. दिल्ली में ही परवेज मुशर्रफ और उनके भाई डॉ. जावेद मुशर्रफ का जन्म हुआ था. बंटवारे के समय उनका परिवार पाकिस्तान चला गया था. 

कोताना में है परवेज मुशर्रफ की प्रॉपर्टी

परवेज मुशर्रफ के परिवार की दिल्ली के अलावा कोताना में हवेली और खेती की जमीन है, जिसमें परवेज मुशर्रफ की जमीन को बेच दिया गया था. इसके बाद उनके भाई डॉ. जावेद मुशर्रफ और परिवार के सदस्यों की 13 बीघा से ज्यादा खेती की जमीन बच गई थी.  कोताना की हवेली उनके चचेरे भाई हुमायूं के नाम दर्ज हो गई थी. 15 साल पहले परवेज मुशर्रफ के भाई डॉ. जावेद मुशर्रफ के साथ परिवार के अन्य सदस्यों की जमीन को शत्रु संपत्ति में दर्ज कर दिया गया था. (राजीव कौशिक के इनपुट के साथ)

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget