एक्सप्लोरर

Pervez Musharraf Death: परवेज मुशर्रफ ने राहुल गांधी के PM बनने की जताई थी इच्छा, आज वीडियो हो रहा वायरल

Pervez Musharraf: पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी के जीतने और प्रधानमंत्री बनने की इच्छा जताई थी.

Pervez Musharraf On Rahul Gandhi: पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ का 79 साल की उम्र में दुबई के एक अस्पताल में निधन हो गया. वह लंबे वक्त से हार्ट और किडनी की समस्या से परेशान थे. मुशर्रफ के निधन के बाद से उनके वीडियो और तस्वीरें वायरल हो रही हैं. इसी कड़ी में उनका वह वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें वह राहुल गांधी को भारत का प्रधानमंत्री बनने की इच्छा जता रहे हैं. 

जानकारी के मुताबिक, यह वीडियो 2019 लोकसभा चुनाव से पहले का है. भारत के लोकसभा चुनाव पर जब एक तमिल न्यूज चैनल ने उनका इंटरव्यू लिया था और उनसे उनकी उम्मीद जाननी चाही थी तो उन्होंने कहा था, "मैं चाहता हूं कि लोकसभा चुनाव के बाद राहुल गांधी भारत के अगले प्रधानमंत्री बनें." अब उनका यह वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है. 

पीएम मोदी पर कही थी यह बात

राहुल गांधी को लेकर उन्होंने कहा था, "मुझे लगता है कि वह बहुत सज्जन व्यक्ति हैं." पीएम मोदी को लेकर उन्होंने कहा था, "वह अच्छे इंसान नहीं हैं और उनके कार्यकाल में भारत-पाकिस्तान की शांति नहीं हो सकती है." इस दौरान उन्होंने बताया था, "जब वह राष्ट्रपति थे और मां के बड़े भाई और बेटे के साथ भारत के दौरे पर आए थे, तब कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उनके बेटे को चाय पर बुलाया था."

शशि थरूर के ट्वीट पर विवाद

वहीं, मुशर्रफ के निधन के बाद कांग्रेस नेता शशि थरूर के एक ट्वीट पर बवाल खड़ा हो गया है. थरूर ने मुशर्रफ को शांति के लिए असली ताकत बताया. इस पर बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने उन पर निशाना साधा है. शहजाद पूनावाला ने ट्वीट कर कहा, "परवेज मुशर्रफ, कारगिल का वास्तुकार, तानाशाह, जघन्य अपराधों का आरोपी, जिसने तालिबान और ओसामा को भाई और नायक माना, जिसने अपने ही शहीद सैनिकों के शवों को वापस लेने से इनकर कर दिया था, उसकी कांग्रेस की ओर से तारीफ की जा रही है. आश्चर्य हो रहा है? एक बार फिर कांग्रेस की पाक परस्ती."

 

महबूबा मुफ्ती ने भी जताया दुख

कांग्रेस नेता शशि थरूर के अलावा जम्मू-कश्मीर की पूर्व सीएम और पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने भी परवेज मुशर्रफ के निधन पर दुख व्यक्त किया. उन्होंने मुशर्रफ को शांति का मसीहा की तरह पेश किया और भारत सरकार पर ही सवाल खड़े किए. पीडीपी चीफ ने अपने ट्वीट में लिखा, "शायद एकमात्र पाकिस्तानी जनरल जिसने वास्तव में कश्मीर मुद्दे को संबोधित करने की कोशिश की. वह जम्मू-कश्मीर के लोगों की इच्छा के अनुसार और भारत और पाकिस्तान को स्वीकार्य समाधान चाहते थे. हालांकि भारत सरकार ने उनके और वाजपेयी जी द्वारा शुरू किए गए सभी सीबीएम को उलट दिया है, फिर भी संघर्षविराम बना हुआ है."

ये भी पढ़ें-Pervez Musharraf: जब दाऊद का नाम सुनकर उड़ा मुशर्रफ के चेहरे का रंग, जानिए क्यों फेल हुई थी अटल के साथ आगरा शिखर बैठक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget