एक्सप्लोरर

Salman Khan Death Threat: सलमान खान को जान से मारने की धमकी देकर 2 करोड़ मांगने वाला गिरफ्तार, खुद को बता रहा था बिश्नोई का भाई

Salman Khan Threat Case: सलमान खान को धमकी देने वाले आरोपी को मुंबई पुलिस ने कर्नाटक से गिरफ्तार किया. आरोपी ने खुद को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का भाई बताते हुए 2 करोड़ की फिरौती की मांग की थी.

Salman Khan Threat News: मुंबई पुलिस ने सलमान खान को धमकी देने वाले आरोपी को कर्नाटक के हावेरी जिले से गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी का नाम बिकाराम जलाराम बिश्नोई है. इस शख्स ने सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी थी. इस गिरफ्तारी से पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है

बिकाराम जलाराम बिश्नोई ने धमकी भरे मैसेज में दावा किया था कि वह जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का भाई है. धमकी में ये कहा गया था कि अगर सलमान खान ने उनकी मांगों को पूरा नहीं किया तो उन्हें जान से मार दिया जाएगा. जानकारी के अनुसार आरोपी ने सलमान से 2 करोड़ रुपए की फिरौती मांगने के साथ-साथ यह भी कहा था कि अभिनेता को उनके मंदिर में जाकर माफी मांगनी होगी.

मुंबई पुलिस ने कर्नाटक से आरोपी को किया गिरफ्तार
धमकी भरे संदेश के आधार पर मुंबई के वर्ली पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया था. पुलिस ने जब जांच शुरू की तो सामने आया कि ये धमकी कर्नाटक से भेजी गई थी. इसके बाद मुंबई पुलिस ने कर्नाटक में स्थानीय पुलिस के सहयोग से आरोपी की तलाश शुरू की और उसे हावेरी में गिरफ्तार कर लिया.

मुंबई पुलिस कर रही है मामले की जांच
बिकाराम जलाराम बिश्नोई राजस्थान के जालौर का रहने वाला है और कर्नाटक में एक निर्माण स्थल पर काम करता था. वह हावेरी के गौदर इलाके में अन्य मजदूरों के साथ एक कमरे में रह रहा था. उसकी गिरफ्तारी के बाद मुंबई पुलिस आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर मुंबई ले आई है, जहां उससे आगे की पूछताछ जारी है. साथ ही मुंबई पुलिस आरोपी से गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से संबंधित संभावित कनेक्शनों के बारे में जानकारी हासिल करने की कोशिश कर रही है. 

ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र की दिलचस्प तस्वीर, इन दो सीटों पर BJP और राज ठाकरे ने एक दूसरे को दिया खुला समर्थन

About the author सूरज ओझा

सूरज ओझा 2021 से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अंडरवर्ल्ड, साइबर जगत से जुड़े मामलों और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा जांच किए जाने वाले संवेदनशील केसों पर बारीकी से नजर रखते हैं. लॉरेंस बिश्नोई गैंग, आतंकी संगठन आईएसआईएस, जैश-ए-मोहम्मद और अन्य आतंकवादी संगठनों से जुड़ी खबरें भी कवर करते रहे हैं. पत्रकारिता करियर के दौरान तीन क्षेत्रीय न्यूज़ चैनलों और दो राष्ट्रीय न्यूज़ चैनलों में काम किया है. इसके अलावा टैब्लॉयड और ब्रॉडशीट अख़बारों में भी काम करने का अनुभव रहा है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'देश की ताकत नारी शक्ति है', 'छात्रों की गूंज' में बोले राहुल गांधी
'देश की ताकत नारी शक्ति है', 'छात्रों की गूंज' में बोले राहुल गांधी
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर, शाह ने दिया चिकन-नेक की सुरक्षा का रोडमैप
परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर, शाह ने दिया चिकन-नेक की सुरक्षा का रोडमैप
बीजेपी कार्यालय पहुंचे पीएम मोदी, राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ बैठक
बीजेपी कार्यालय पहुंचे पीएम मोदी, राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ बैठक

वीडियोज

यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज
Pawan Singh पहली पत्नी Neelam को याद कर रो पड़े, बोले- ‘दरवाजा खोला तो दुनिया खत्म थी’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
क्लच-गियर का झंझट खत्म, ये Automatic SUVs हैं पैसा वसूल
क्लच-गियर का झंझट खत्म, ये Automatic SUVs हैं पैसा वसूल
भारत में सबसे ज्यादा कहां पैदा होती है चीनी, देखें टॉप-5 राज्यों की लिस्ट
भारत में सबसे ज्यादा कहां पैदा होती है चीनी, देखें टॉप-5 राज्यों की लिस्ट
Embed widget