एक्सप्लोरर

Lockdown 4: जम्मू-कश्मीर में शराब की दुकानों को खोलने की मिल सकती है अनुमति

जम्मू-कश्मीर में शराब की दुकानों को खोलने की अनुमति मिल सकती है.शराब की दुकानें बंद होने से सरकार को रोजाना राजस्व का नुकसान हो रहा है.

जम्मू: लॉकडाउन चार के दौरान जम्मू में जल्द 200 शराब की दुकानों में से 50 दुकानें खोलने की अनुमति मिल सकती है. हालांकि इन दुकानों को कब से खोला जाएगा इस पर अभी फैसला नहीं लिया गया है. जम्मू में शराब की दुकानें बंद होने से सरकार को रोजाना लाखों रुपए का नुकसान हो रहा है, जिसका सीधा असर अर्थव्यवस्था पर पड़ रहा है.

देश के कई राज्यों में लॉकडाउन के दौरान शराब की दुकानें खोली गई हैं, लेकिन जम्मू में अभी भी शराब की दुकानों को खोलने की अनुमति नहीं मिली है. हालांकि, कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन में पिछले 2 महीने से जम्मू में शराब की दुकानें बंद होने से प्रदेश सरकार को करोड़ों रुपए का घाटा हुआ है.

इस घाटे को पूरा करने के लिए प्रदेश सरकार ने शराब और बीयर पर एक्साइज ड्यूटी 50 प्रतिशत तक बढ़ा दी है. एक्साइज ड्यूटी में यह बढ़ोतरी बोतल पर अंकित मूल्य पर लागू होगी. इसका सीधा मतलब है कि प्रदेश में शराब की कीमतें 50 प्रतिशत तक बढ़ गई हैं.

प्रदेश के आबकारी विभाग की तरफ से जारी एक आदेश में रविवार को यह कहा गया कि सोमवार से जम्मू कश्मीर में शराब की कीमतें बढ़ जाएंगी. सोमवार को आबकारी विभाग की बैठक में विभाग के आयुक्त और केशवन ने कहा कि शहर की भीड़भाड़ वाले इलाकों में तीन से चार शराब की दुकानें हैं और इन इलाकों में सिर्फ एक दुकान खोलने की अनुमति होगी.

यह फैसला इसलिए लिया गया है ताकि शहर में भीड़ ना लगे. वहीं शहर में यह दुकानें कब खुली इस बात का फैसला अभी तक नहीं हो पाया है. इस बैठक में कहा गया कि शहर में शराब की 200 दुकानों में से सिर्फ 50 को खोलने की अनुमति दी जाएगी. दुकानें खुलने से पहले आबकारी विभाग की तरफ से लोगों को हिदायत दी गई है कि दुकानें खुलने पर लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें इसके लिए शराब की दुकानों के बाहर लोगों को खड़े होने के लिए गोले भी बनाए गए हैं.

ये भी पढ़ें-

केंद्र सरकार के आर्थिक पैकेज से दिल्ली को कुछ नहीं मिला- अरविंद केजरीवाल

यूपी सरकार और कांग्रेस में बसों पर छिड़ा सियासी संग्राम, प्रवासी मजदूरों की मदद पर तेज हुआ लेटर वार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
तमिलनाडु में संगठन को धार देने उतरेंगे राहुल गांधी, 74 जिला अध्यक्षों के साथ करेंगे मंथन
तमिलनाडु में संगठन को धार देने उतरेंगे राहुल गांधी, 74 जिला अध्यक्षों के साथ करेंगे मंथन
मुझे और मेरी स्वर्गीय मां को दी गई गाली, गुमराह बच्चों को माफ करता हूं - पीएम मोदी
मुझे और मेरी स्वर्गीय मां को दी गई गाली, गुमराह बच्चों को माफ करता हूं - पीएम मोदी
भारतीय सेना की LoC पर कार्रवाई, पाक के जासूसी ड्रोन को मार गिराया
भारतीय सेना की LoC पर कार्रवाई, पाक के जासूसी ड्रोन को मार गिराया

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Embed widget