एक्सप्लोरर

विरोधियों के पास कोई बहाना नहीं बचा, पूर्वोत्तर से कांग्रेस को बाहर निकाल दिया- अमित शाह

बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा विरोधियों के पास कोई बहाना नहीं बचा है. हमने पूर्वोत्तर से कांग्रेस को बाहर निकाल दिया.

नई दिल्ली: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि वामपंथियों के गढ़ त्रिपुरा और नागालैंड में पार्टी की जीत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर के लोगों के विश्वास की पुष्टि है. शाह ने कहा कि बीजेपी का स्वर्णिम युग तब होगा जब वह पश्चिम बंगाल, ओडिशा और कर्नाटक में जीत दर्ज करेगी. अमित शाह ने कहा विरोधियों के पास कोई बहाना नहीं बचा है. हमने पूर्वोत्तर से कांग्रेस को बाहर निकाल दिया. उन्होंने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘आज का दिन मेरे लिए और बीजेपी के करोड़ों कार्यकर्ताओं के लिए खुशी का दिन है. बीजेपी की जीत कई मायने में महत्वपूर्ण है. यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर के लोगों के विश्वास की पुष्टि करती है.’’

शाह ने पूर्वोत्तर के तीन राज्यों में विधानसभा चुनावों के परिणामों का हवाला देते हुए बीजेपी को सही मायने में संपूर्ण भारत की पार्टी बताया और कहा कि यह केवल हिंदी पट्टी तक सीमित नहीं है जैसा कि आलोचक दावा करते हैं. कांग्रेस को निशाना बनाते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी ने त्रिपुरा और नगालैंड में एक भी सीट नहीं जीती है और कम्युनिस्ट पार्टी पर प्रहार करते हुए कहा, ‘‘परिणाम स्पष्ट रूप से दर्शाते हैं कि वामपंथी अब देश के किसी भी हिस्से के लिए ठीक नहीं हैं.’’ उन्होंने राज्यों में बीजेपी की लगातार जीत का हवाला देते हुए दावा किया कि लोकप्रिय जनादेश सरकार की स्वीकार्यता का पता लगाने का ‘‘थर्मामीटर’’ है और लोगों ने देश के अलग-अलग हिस्से में मोदी सरकार का समर्थन किया है. संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए शाह ने त्रिपुरा जैसे छोटे राज्य में पार्टी की जीत के महत्व को रेखांकित किया जहां वह वामपंथी सरकार के साथ पहली बार सीधी लड़ाई में थी. उन्होंने ओडिशा, पश्चिम बंगाल और केरल का जिक्र किया जहां पार्टी अब तक सत्ता में नहीं आई है और कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार है.

उन्होंने कहा, ‘‘यह प्रधानमंत्री की नीतियों की जीत है. लोगों ने उनके प्रदर्शन और विकास की राजनीति पर मुहर लगाई है. तीन राज्यों के परिणाम कर्नाटक चुनाव और आगामी लोकसभा चुनावों के भावी परिणाम का संकेत देते हैं.’’  यह पूछने पर कि क्या उन्हें लगता है कि पार्टी का स्वर्णिम काल शुरू हो गया है तो उन्होंने कहा कि इन राज्यों में शासन आने के बाद ही वह ऐसा सोच सकते हैं. शाह ने वामपंथी दलों के दावे को खारिज कर दिया कि बीजेपी ने त्रिपुरा चुनावों में धन बल का इस्तेमाल किया और कहा कि विपक्ष वोटर वेरीफाइड पेपर ऑडिट ट्रेल सिस्टम के कारण इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन को जिम्मेदार नहीं ठहरा सकता. उन्होंने कहा कि पार्टी कल पूरे देश में विजय उत्सव मनाएगी. मेघालय में कांग्रेस के खरीद-फरोख्त के आरोपों को खारिज करते हुए शाह ने कहा कि वहां का जनादेश मुकुल संगमा सरकार के खिलाफ है. उन्होंने कांग्रेस की आलोचना करते हुए पूछा कि उसने राज्य में दो केंद्रीय नेताओं को क्यों भेजा है.

उन्होंने इसे ‘‘ऐतिहासिक’’ जीत बताया और नौ पार्टी कार्यकर्ताओं को श्रद्धांजलि दी जिनकी कथित तौर पर राजनीतिक हत्या हुई थी. चुनाव परिणामों से पहले कांग्रेस प्रमुख राहुल गांधी के इटली दौरे पर चुटकी लेते हुए उन्होंने कहा कि वहां भी चुनाव हो रहे हैं. उनका इशारा राहुल की मां सोनिया गांधी के इटली मूल की तरफ था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शाह की चुप्पी ही...', विपक्षी नेताओं ने घेरा, राहुल से अखिलेश तक किसने क्या बोला? 
'शाह की चुप्पी ही...', विपक्षी नेताओं ने घेरा, राहुल से अखिलेश तक किसने क्या बोला? 
संसद में FCRA बिल पेश होने पर भड़का विपक्ष, जानें प्रियंका गांधी वाड्रा ने क्या कहा?
संसद में FCRA बिल पेश होने पर भड़का विपक्ष, जानें प्रियंका गांधी वाड्रा ने क्या कहा?
तेलंगाना में दोहरे हत्याकांड की आशंका, सूर्यपेट हाईवे के पास जोड़े का शव बरामद
तेलंगाना में दोहरे हत्याकांड की आशंका, सूर्यपेट हाईवे के पास जोड़े का शव बरामद
‘‘इटैलियन माता जी उन्हें...’’, सरकार पर हमलावर राहुल गांधी पर कंगना का बड़ा हमला
‘‘इटैलियन माता जी उन्हें...’’, सरकार पर हमलावर राहुल गांधी पर कंगना का बड़ा हमला

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
ये उत्पीड़न क्यों? घर पहुंची पुलिस तो सौरभ दास का आया रिएक्शन, पूछा- परिवार को क्यों डरा रहे?
ये उत्पीड़न क्यों? घर पहुंची पुलिस तो सौरभ दास का आया रिएक्शन, पूछा- परिवार को क्यों डरा रहे?
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
Embed widget