एक्सप्लोरर

पेद्दापल्ली में ट्रेन हादसा, 11 डब्बे पटरी से उतरे, दिल्ली-चेन्नई मार्ग पर यातायात ठप

Peddapalli: पेद्दापल्ली जिले में मालगाड़ी के 11 डब्बे पटरी से उतरने के बाद दिल्ली-चेन्नई रेलवे लाइन पर यातायात में भारी रुकावट आ गई है. रेलवे कर्मचारी मरम्मत कार्य में जुटे हैं.

Pedapalli Train Crash: तेलंगाना के पेद्दापल्ली जिले में एक मालगाड़ी के ग्यारह डब्बे पटरी से उतर जाने के कारण रेलवे यातायात में भारी रुकावट आई है. जानकारी के अनुसार गाजियाबाद से काजीपेट जा रही ये मालगाड़ी लोहे की कॉइल लेकर जा रही थी. जब यह पेद्दापल्ली जिले के राघवपुर और कन्नाल के बीच दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस हादसे के बाद ट्रेनें घंटों तक फंसी रही जिससे दिल्ली और चेन्नई के बीच यातायात प्रभावित हुआ.

मालगाड़ी के ग्यारह डब्बे पटरी से उतर जाने के कारण दिल्ली-चेन्नई मुख्य रेलवे लाइन पर ट्रेनों का आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया. न केवल सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेनें बल्कि एक्सप्रेस, पैसेंजर ट्रेनें और अन्य मालगाड़ियां भी ट्रैक पर फंसी रही. यात्रियों को इस दौरान भारी परेशानी का सामना करना पड़ा और कई ट्रेनों की गति बहुत धीमी हो गई या वे बीच रास्ते में रुक गईं.

घटनास्थल पर पहुंची रेलवे कर्मचारियों की टीम
हादसे के बाद रेलवे प्रशासन को घटना की सूचना मिली और तुरंत ही रेलवे कर्मचारियों की टीम घटनास्थल पर पहुंची. कर्मचारियों ने जल्द से जल्द रास्ता खोलने के लिए मरम्मत कार्य शुरू किया. हालांकि इस दुर्घटना के कारण यातायात में देरी होने के कारण कई ट्रेनें घंटों तक अपने निर्धारित समय से पीछे चलने लगीं. यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने अगले कुछ घंटों में इस हादसे से निपटने के लिए कई उपाय किए.

रेलवे प्रशासन कर रही है दुर्घटना की जांच
यह घटना रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़ा करती है क्योंकि मालगाड़ियों के बड़े हादसों के कारण यात्री और मालवाहन दोनों का समय और सामान प्रभावित होते हैं. रेलवे प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए इस दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है ताकि भविष्य में ऐसे हादसों से बचा जा सके और रेलवे यातायात को और सुरक्षित बनाया जा सके.

ये भी पढ़ें: 'ऐसा सिखाते हैं क्या आप लोग', गद्दार कहे जाने पर कांग्रेस नेता के दफ्तर जाकर भड़के CM शिंदे

आशीष आंध्र प्रदेश और तेलंगाना इन दो राज्यों के लिए रिपोर्ट करते है । राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और साउथ सिनेमा जिसे टॉलीवुड कहा जाता है को कवर करते आए हैं । इनके पास मास्टर डिग्री और रिपोर्टिंग में 14 साल से अधिक का अनुभव है। खोजी पत्रकारिता, कनफ़्लिकट ज़ोन रिपोर्टिंग, राजनीति और विज्ञान विषय इनकी ख़ास पकड़ है । आशीष हैदराबाद में पदस्थापित है पर इन्होंने राष्ट्रीय राजधानी और देश के अन्य हिस्सों में भी काम किया है ।
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
'तिहाड़ का खाना मसालेदार', आतंकियों को ट्रेनिंग देने वाले अमेरिकी कैदी ने कहा- 'मछली, चिकन और ऑलिव आॉयल चाहिए'
'तिहाड़ का खाना मसालेदार', आतंकियों को ट्रेनिंग देने वाले अमेरिकी कैदी ने कहा- 'मछली, चिकन और ऑलिव आॉयल चाहिए'

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोज जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोज जनता पार्टी के नेता
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
Alpha Box Office Collection Day 7: आलिया भट्ट की 'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई, जानें- कलेक्शन
'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई फिल्म
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
iPhone Ultra से लेकर Galaxy Z Fold 8 तक, सबको है इन धाकड़ स्मार्टफोन्स का इंतजार
iPhone Ultra से लेकर Galaxy Z Fold 8 तक, सबको है इन धाकड़ स्मार्टफोन्स का इंतजार
Embed widget