एक्सप्लोरर

Delhi Election Results: कांग्रेस की शर्मनाक हार का साइड इफेक्ट, पीसी चाको ने दिल्ली का प्रभारी पद छोड़ा

दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने अब तक का सबसे खराब प्रदर्शन किया है. कांग्रेस के 63 उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई.

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की शर्मनाक हार के बाद पार्टी में इस्तीफों का दौर शुरू हो गया है. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा ने कल ही हार की जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफे की पेशकश कर दी थी. तो वहीं आज दिल्ली में कांग्रेस के प्रभारी पीसी चाको ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. 2015 के बाद 2020 के विधानसभा चुनाव में लगातार दूसरी बार ऐसा हुआ है जब कांग्रेस पार्टी 70 सीटों में से एक भी सीट नहीं जीत पाई है.

इससे पहले पीसी चाको ने कहा, ''कांग्रेस पार्टी का पतन 2013 में शुरू हुआ जब शीला दीक्षित सीएम थीं. एक नई पार्टी AAP के उदय ने पूरे कांग्रेस वोट बैंक को छीन लिया. हम इसे कभी वापस नहीं पा सके. यह अभी भी AAP के साथ बना हुआ है.''

शर्मिष्ठा मुखर्जी और संदीप दीक्षित ने भी सवाल उठाए

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की बेटी और वरिष्ठ कांग्रेस नेता शर्मिष्ठा मुखर्जी और संदीप दीक्षित ने भी पार्टी की रणनीति पर ही सवाल खड़े किए थे. शर्मिष्ठा मुखर्जी ने कहा है कि बीजेपी विभाजनकारी और केजरीवाल 'स्मार्ट पॉलिटिक्स' कर रहे हैं, हम क्या कर रहे हैं?

आत्ममंथन बहुत हुआ अब कार्रवाई का समय- शर्मिष्ठा

शर्मिष्ठा ने कहा, ''हम दिल्ली में फिर हार गए. आत्ममंथन बहुत हुआ अब कार्रवाई का समय है. शीर्ष स्तर पर निर्णय लेने में देरी, राज्य स्तर पर रणनीति और एकजुटता का अभाव, कार्यकर्ताओं का निरुत्साह, नीचे के स्तर से संवाद नहीं होना आदि हार के कारण हैं. मैं अपने हिस्से की जिम्मेदारी स्वीकार करती हूं.'' उन्होंने सवाल किया, ''बीजेपी विभाजनकारी राजनीति कर रही है, केजरीवाल ‘स्मार्ट पॉलिटिक्स’ राजनीति कर रहे हैं और हम क्या कर रहे हैं? क्या हम ईमानदारी से कह सकते हैं कि हमने घर को व्यवस्थित रखने के लिए पूरा प्रयास किया?'' शर्मिष्ठा पार्टी प्रवक्ता और दिल्ली महिला कांग्रेस की प्रमुख भी हैं.

अंदरुनी राजनीति है हार की वजह- संदीप दीक्षित

दिवंगत शीला दीक्षित के बेटे और पूर्व सांसद संदीप दीक्षित ने कहा, ''नतीजों ने उन्हें हैरान नहीं किया और अंदरुनी राजनीति की वजह से पार्टी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई. हम कहीं नहीं थे. हमने शीला जी द्वारा किए गए काम को दिखाने की कोशिश की, लेकिन वास्तव में देर हो चुकी थी.'' गौरतलब है कि पार्टी का वोट प्रतिशत 2015 के 9.7 से घट कर इस बार 4.2 रह गया. वहीं, 2013 के विधानसभा चुनाव में उसे 24.55 फीसदी वोट मिले थे.

कांग्रेस के 66 में 63 प्रत्याशियों की जमानत जब्त

दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने अब तक का सबसे खराब प्रदर्शन किया है और चुनाव परिणामों के मुताबिक पार्टी को पांच फीसदी से भी कम वोट मिले हैं. कांग्रेस के 63 उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई. पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के नेतृत्व में दिल्ली में 15 साल तक शासन करने वाली कांग्रेस लगातार दूसरी बार विधानसभा चुनाव में एक भी सीट जीतने में नाकाम रही. पार्टी के तीन उम्मीदवार गांधी नगर से अरविंदर सिंह लवली, बादली से देवेंद्र यादव और कस्तूरबा नगर से अभिषेक दत्त ही अपनी जमानत बचा पाए हैं.

यह भी पढ़ें-

Delhi Election Results: जानिए- कौन सबसे ज्यादा वोटों के अंतर से जीते, किस विधायक को मिले सबसे अधिक वोट?

फायरिंग में AAP विधायक नरेश यादव नहीं थे टारगेट, एक आरोपी गिरफ्तार- दिल्ली पुलिस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पैलेट गन केस: राहुल गांधी थाने के बाहर धरने पर बैठे, कहा- 'FIR नहीं तो, हटेंगे नहीं'
पैलेट गन केस: राहुल गांधी थाने के बाहर धरने पर बैठे, कहा- 'FIR नहीं तो, हटेंगे नहीं'
Rahul Gandhi Dharna Live: थाने के बाहर राहुल गांधी का धरना, पैलेट गन मामले में FIR की मांग
Live: थाने के बाहर राहुल गांधी का धरना, पैलेट गन मामले में FIR की मांग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
'इथेनॉल में चला गया गन्ना इसलिए महंगी हुई चीनी', कांग्रेस का मोदी सरकार पर निशाना
'इथेनॉल में चला गया गन्ना इसलिए महंगी हुई चीनी', कांग्रेस का मोदी सरकार पर निशाना

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
Embed widget