एक्सप्लोरर

RBI के एक्शन के बाद क्या करना चाहिए पेटीएम का इस्तेमाल? दूर करें अपनी टेंशन

Paytm customers: पेटीएम की मदद से बिजली बिल, मोबाइल रिचार्ज, क्रेडिट कार्ड पेमेंट, रेलवे टिकट, फ्लाइट टिकट बुकिंग करने वाले ग्राहक इन सेवाओं को इस्तेमाल कर सकते हैं.

RBI Action On Paytm: दिल्ली मुंबई जैसे मेट्रो शहर ही नहीं, बल्कि छोटे शहरों और गांवों तक डिजिटल पेमेंट के जरिए पैसों का लेनदेन बढ़ता जा रहा है. चाय वाले हों या सब्जी वाले  या फिर बड़े बड़े शॉपिंग स्टोर और शोरूम. आज हर जगह आपको QR कोड स्कैनर दिख जाएंगे. इसमें बड़ी हिस्सेदारी पेटीएम की है. हालांकि, अब पेटीएम यूज करने वाले व्यापारियों, दुकानदारों और वेंडर्स को चिंता बढ़ गई है. इस चिंता की वजह है पेटीएम को लेकर जारी किया गया रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) का आदेश.

दरअसल,  आरबीआई ने बुधवार को पेटीएम पेमेंट्स बैंक से नए कस्टमर को जोड़ने पर रोक लगा दी है. आरबीआई का कहना है कि पेटीएम पेमेंट्स बैंक कई तरह के नियमों का उल्लंघन कर रहा था. आरबीआई के इस एक्शन के बाद सबके मन में यही सवाल है कि अब पेटीएम यूपीआई, QR कोड स्कैनर या POS मशीनों से पेमेंट हो पाएगी या नहीं.

पहले की तरह कर सकेंगे पेमेंट
बता दें कि आरबीआई के आदेश के बाद तमाम दुकानदारों और व्यापारी ग्राहकों से QR कोड, यूपीआई और प्वाइंट ऑफ सेल यानि POS मशीनों के जरिए पहले की तरह पेमेंट कर सकेंगे. हालांकि, उनको यह पेमेंट अब पेटीएम बैंक के अकाउंट में नहीं जाएगा, बल्कि पैसा सीधे उस बैंक अकाउंट में जाएगा, जिस खाते से दुकानदार का क्यूआर कोड, यूपीआई या POS मशीन जुड़ी हुई है.

अगर आप पेटीएम की मदद से बिजली बिल, मोबाइल रिचार्ज, क्रेडिट कार्ड पेमेंट, रेलवे टिकट, फ्लाइट टिकट बुकिंग करते हैं तो भी आपकी चिंता करने की जरूरत नहीं है, आप अभी भी इन सेवाओं का इस्तेमाल कर सकेंगे, लेकिन अब यह UPI के जरिए होगा ना कि पेटीएम ई वॉलेट से.

पेटीएम अपने बैंक ग्राहकों को जीरों बैलेंस सेविंग अकाउंट, डिजिटल पासबुक और ATM तक सुविधा देता है, लेकिन इन सब सेवाओं के लिए कंपनी आरबीआई के नियमों का पालन करना भूल गई.

20 फीसदी गिरे पेटीएम के शेयर
आरबीआई के आदेश के बाद पेटीएम के ग्राहकों के साथ-साथ उसके निवेशक भी निराश हैं. पेटीएम पर आरबीआई के एक्शन की खबर सामने आते ही. पेटीएम का शेयर धराशायी हो गया. सुबह जैसे ही शेयर बाजार खुला. पेटीएम के शेयर में गिरावट देखने को मिली. इस दौरान पेटीएम के शेयरों में 20 फीसदी गिरावट देखने को मिली.

कंपनी का शेयर 761 रुपये से गिरकर 608 रुपये पर आ गया. निवेशकों में शेयर बेचने की होड़ मच गई. गौरतलब है कि पेटीएम का आईपीओ नवंबर 2021 में आया था. तब कपंनी ने प्राइस बैंड 2080 रुपये से लेकर 2150 रुपये तय की थी. हालांकि, शेयर 1955 रुपये में लिस्ट हुआ था. लिस्टिंग के दिन ही पेटीएम का शेयर 27 फीसदी तक लुढ़क गया था.

पेटीएम को 500 करोड़ रुपये के नुकसान की आशंका
एक्सपर्ट्स का मानना है कि पेटीएम को आरबीआई के फैसले के बाद करीब 500 करोड़ रुपये का नुकसान हो सकता है. वैसे यह पहले मौका नहीं है, जब आरबीआई ने पेटीएम पर एक्शन लिया हो. इससे पहले साल 2018 में पेटीएम पर KYC को लेकर एक्शन हुआ था. उस समय  कंपनी पर KYC नियमों के उल्लंघन का आरोप लगा था.

इसके अलावा मार्च 2022 में भी RBI ने पेटीएम पर नए बैंक अकाउंट खोलने पर रोक लगा दी थी. Paytm बैंक के 3 करोड़ से ज्यादा ग्राहक हैं. इसके अलावा 30 करोड़ ग्राहक पेटीएम वॉलेट का इस्तेमाल करते हैं. Paytm के सभी ऑपरेशन मिला दें तो रिवेन्यू तकरीबन 7 हजार 990 करोड़ रुपये है.

यह भी पढ़ें- 'जनता की मेहनत की कमाई लूटकर...' पेटीएम पर RBI के एक्शन के बाद केंद्र पर भड़के राहुल गांधी 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

J&K को अमेरिकी राजदूत ने बताया भारत का ‘अहम’ हिस्सा तो भड़का पाक, US राजनयिक तलब
J&K को अमेरिकी राजदूत ने बताया भारत का ‘अहम’ हिस्सा तो भड़का पाक, US राजनयिक तलब
तेलंगाना: ट्रेनी डिप्टी तहसीलदार का घर में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
तेलंगाना: ट्रेनी डिप्टी तहसीलदार का घर में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget