एक्सप्लोरर

Pawan Khera Arrested: पवन खेड़ा को SC से बड़ी राहत, मजिस्ट्रेट दे सकते हैं जमानत, असम और यूपी सरकार को नोटिस

Pawan Khera News: कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को रायपुर जाने वाले विमान से नीचे उतारा गया. बाद में पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया. वे पार्टी के राष्ट्रीय महाधिवेशन में भाग लेने के लिए रायपुर जा रहे थे.

Pawan Khera Arrested: असम पुलिस ने कांग्रेस मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा को गुरुवार (23 फरवरी) को दिल्ली से गिरफ्तार किया. इस मामले को लेकर कांग्रेस (Congress) सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) पहुंची. सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस की याचिका पर सुनवाई के दौरान कहा कि केस को रद्द कराने के लिए हाई कोर्ट जाएं, हम कहेंगे कि मजिस्ट्रेट उन्हें अंतरिम जमानत दे दें. साथ ही कोर्ट ने सभी केस एक जगह ट्रांसफर करने की मांग पर यूपी और असम पुलिस (Assam Police) को नोटिस जारी किया है.

वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने कोर्ट में कहा कि पवन खेड़ा को असम में दर्ज केस में हिरासत में लिया गया है. पूरे देश में केस दर्ज हो रहे हैं. इस मामले को चीफ जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़, जस्टिस एम आर शाह और जस्टिस पी एस नरसिम्हा की बेंच ने सुना. चीफ जस्टिस ने पूछा कि पवन खेड़ा कौन हैं? सिंघवी ने बताया कि वे कांग्रेस प्रवक्ता हैं. उन्होंने कुछ ऐसा कहा जो मैं शायद खुद नहीं कहता. सीजेआई ने कहा कि वह बयान क्या है? सिंघवी ने कहा कि बयान जैसा भी हो. गिरफ्तारी का मामला नहीं बनता.

असम पुलिस ने किया है गिरफ्तार

सिंघवी ने कहा कि असम, वाराणसी और लखनऊ में केस हुए हैं. असम पुलिस ने एयरपोर्ट पर हिरासत में ले लिया है. सिंघवी ने अंतरिम राहत और सभी केस एक साथ जोड़े जाने का अनुरोध किया. सीजेआई ने कहा कि आप कह रहे हैं कि पहली FIR वाराणसी में हुई है. सिंघवी ने कहा कि हिरासत में असम पुलिस ने लिया है. दीमा हसाओ के एक अधिकारी ने हिरासत में लेने का अनुरोध किया था. 

कोर्ट ने पूछा- बयान क्या था?

सिंघवी ने कहा कि मैं अब टीवी पर ज़्यादा नहीं आता, लेकिन यह कह सकता हूं कि यह गिरफ्तारी वाला बयान नहीं था. सीजेआई ने पूछा कि क्या कहा था? सिंघवी ने बताया कि ये कहा था कि मैं कन्फ्यूज हो जाता हूं कि नरेंद्र दामोदर दास मोदी हैं या गौतम दास. उन्होंने बाद में अपनी गलती के लिए खेद भी जताया था. उन्होंने कहा था कि गलती से कह दिया था. 

सिंघवी ने कहा कि लखनऊ और वाराणसी की एफआईआर 20 फरवरी की है. असम की 23 फरवरी की है. मैं गिरफ्तारी से राहत और सभी मामले एक साथ जोड़े जाने का अनुरोध कर रहा हूं. उन्हें रिहा किया जाए, वे जांच में सहयोग करेंगे.  

असम पुलिस की वकील ने क्या कहा?

असम पुलिस की ओर से एडिशनल सॉलिसीटर जनरल ऐश्वर्या भाटी ने कहा कि मैं असम के लिए पेश हुई हूं. गिरफ्तारी हो चुकी है. निचली अदालत में ट्रांजिट रिमांड के लिए पेश किया जा रहा है. इनको वहां विरोध करना चाहिए. सिंघवी ने कहा कि गिरफ्तारी को सुप्रीम कोर्ट हटा सकता है. भाटी ने कहा कि मैं वीडियो प्ले कर रही हूं. आप खुद देख लीजिए कि गलती थी या क्या था.  

"मजिस्ट्रेट उन्हें अंतरिम जमानत दें"

सिंघवी ने कहा कि मैं भी कह रहा हूं कि ऐसा बयान नहीं देना चाहिए था, लेकिन गिरफ्तारी फिर भी गलत है. इसपर सीजेआई ने कहा कि केस रद्द करने के लिए हाई कोर्ट जाएं, लेकिन हम कहेंगे कि मजिस्ट्रेट उन्हें अंतरिम जमानत दे दें. हम सभी केस एक जगह ट्रांसफर करने की मांग पर असम और यूपी को नोटिस जारी कर रहे हैं. हम आदेश दे रहे हैं कि याचिकाकर्ता को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाए. मजिस्ट्रेट उन्हें अंतरिम जमानत दें. भविष्य में वह कोर्ट से नियमित जमानत मांग सकते हैं. ये आदेश सोमवार तक लागू है. सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में अगली सुनवाई होगी. सुप्रीम कोर्ट ने द्वारका कोर्ट को खेड़ा को अंतरिम राहत देने का निर्देश दिया है.

दिल्ली एयरपोर्ट पर पुलिस ने रोका 

असम पुलिस ने दीमा हसाओ जिले में कांग्रेस नेता के खिलाफ मामला दर्ज किया था. गुरुवार को खेड़ा जब दिल्ली एयरपोर्ट से रायपुर जा रहे थे तो दिल्ली पुलिस ने उन्हें रोक लिया था. दिल्ली पुलिस ने कहा कि असम पुलिस की ओर से पवन खेड़ा की गिरफ्तारी में सहायता के लिए अनुरोध किया गया था. 

पवन खेड़ा ने क्या कहा?

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने गुरुवार को कहा कि वह लंबी लड़ाई लड़ने के लिए तैयार हैं. दिल्ली एयरपोर्ट पर विमान से उतारे जाने के बाद जब दिल्ली पुलिस उन्हें ले गई तो खेड़ा ने कहा, "हम देखेंगे (किस मामले में वे मुझे ले जा रहे हैं). यह एक लंबी लड़ाई है और मैं लड़ने के लिए तैयार हूं." कांग्रेस सूत्रों का दावा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के पिता के संदर्भ में खेड़ा (Pawan Khera) की ओर से कथित तौर पर की गई टिप्पणी को लेकर असम पुलिस (Assam Police) ने मामला दर्ज किया है.

ये भी पढ़ें- 

Pawan Khera Arrested: 'मोदी सरकार गुंडों की तरह काम कर रही है', पवन खेड़ा की गिरफ्तारी पर फूटा कांग्रेस का गुस्सा, गहलोत बोले- ये BJP की बौखलाहट है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'एक भी स्टूडेंट या पैरेंट्स से...', राहुल का PM मोदी के माफी वाले Video पर हमला
'एक भी स्टूडेंट या पैरेंट्स से...', राहुल का PM मोदी के माफी वाले Video पर हमला
आवारा पशुओं से होने वाले सड़क हादसों पर SC की सख्त टिप्पणी, क्या कहा?
आवारा पशुओं से होने वाले सड़क हादसों पर SC की सख्त टिप्पणी, क्या कहा?
बाढ़ के हीरो: असम के क्वारी गांव के लोगों ने बचाईं 2000 जिंदगियां
बाढ़ के हीरो: असम के क्वारी गांव के लोगों ने बचाईं 2000 जिंदगियां
नेताओं को फंसाने की 'हनी ट्रैप साजिश' बेनकाब! JeM संदिग्ध-महिला को STF ने पकड़ा
नेताओं को फंसाने की 'हनी ट्रैप साजिश' बेनकाब! JeM संदिग्ध-महिला को STF ने पकड़ा

वीडियोज

Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)
जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
Saturday Box Office: 6 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
6 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
खेत पड़ा है खाली, शुरू कर सकते हैं ये बिजनेस
खेत पड़ा है खाली, शुरू कर सकते हैं ये बिजनेस
आवारा पशुओं से होने वाले सड़क हादसों पर SC की सख्त टिप्पणी, क्या कहा?
आवारा पशुओं से होने वाले सड़क हादसों पर SC की सख्त टिप्पणी, क्या कहा?
गंभीर के खास प्लेयर पर दिग्गज का तीखा प्रहार, कहा- उससे बढ़िया तो...
गंभीर के खास प्लेयर पर दिग्गज का तीखा प्रहार, कहा- उससे बढ़िया तो
Embed widget