एक्सप्लोरर

कोरोना मरीजों के लिए उम्मीद की किरण हैं पटना के गौरव राय, "ऑक्सीजन मैन" के नाम से मशहूर

पटना निवासी गौरव राय ने एक मिशन के तहत राज्य की राजधानी और बिहार के अन्य हिस्सों में घर में क्वारंटीन में रह रहे कोविड-19 के एक हजार से अधिक मरीजों की जान बचाने में मदद की है.

पटना. बिहार में लोग शायद ही उन्हें उनके असली नाम से जानते हों, लेकिन कोविड-19 के रोगियों के लिए ऑक्सीजन की आपूर्ति करने वाले गौरव राय को ‘‘ऑक्सीजन मैन‘‘ के तौर पर जीवन रक्षक के रूप में तुरंत पहचाना जाता है. पटना निवासी गौरव राय ने एक मिशन के तहत राज्य की राजधानी और बिहार के अन्य हिस्सों में घर में क्वारंटीन में रह रहे कोविड-19 के एक हजार से अधिक मरीजों की जान बचाने में मदद की है.

एक इंटरव्यू  के दौरान उन्होंने कहा, ‘‘कोरोना महामारी की दूसरी लहर में पटना में ही बहुत अधिक जरूरतमंद मरीजों को 365 ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध कराए गए हैं.‘‘ ऐसे समय में जब बिस्तर और ऑक्सीजन की कमी के कारण अस्पताल मरीजों को लौटा रहे हैं, राय एक मसीहा के रूप में सामने आए और कई रोगियों ने कहा कि उनके प्रयासों के कारण एक नया जीवन दान मिला है.

पटना में कारों के लिए हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट बनाने वाली निजी कंपनी में काम करने वाले 52 वर्षीय राय और उनकी पत्नी अरुणा भारद्वाज 10 किलो के 250 से अधिक सिलेंडर के साथ एक ‘‘ऑक्सीजन बैंक‘‘ संचालित करते हैं. राय ने कहा कि इसका विचार उन्हें उस समय आया जब वह पिछले साल जुलाई में इस घातक वायरस का शिकार हो गए थे. उन्होंने कहा, ‘‘मुझे पटना मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां मैंने ऑक्सीजन सिलेंडर के सख्त जरूरत कोविड रोगियों की निराशाजनक स्थिति देखी.‘‘

गौरव राय ने दी अहम जानकारी
राय ने कहा, ‘‘मैंने अपनी पत्नी से कहा कि अगर भगवान मुझे नया जीवन दान देते हैं तो मैं मानव जाति के लिए कुछ करूंगा. मैं कुछ दिनों में ठीक हो गया था और ऐसा लगता था कि ईश्वर ने वास्तव में मेरे लिए यह काम चुना था.‘‘ उन्होंने कहा, ‘‘अपने वेतन के एक हिस्से को अलग कर और पत्नी और कुछ करीबी दोस्तों की वित्तीय मदद के साथ मैंने पिछले साल जुलाई महीने के अंत में सिर्फ तीन ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ इस आक्सीजन बैंक की शुरूआत की और फिर स्टॉक को 54 तक बढ़ाया.‘‘

राय ने कहा कि बाद में बिहार फाउंडेशन से भी मदद मिली जिसने 200 ऑक्सीजन सिलेंडर दान स्वरूप दिए. बिहार फाउंडेशन 2010 में उद्योग विभाग द्वारा गठित एक स्वतंत्र निकाय है, जो बिहारियों तक पहुंचने का प्रयास करता है. राय ने बताया कि मार्च 2020 में महामारी के प्रकोप के बाद से हमने पटना और राज्य के अन्य हिस्सों में कुल 1103 रोगियों को सिलेंडर प्रदान किए हैं. यह ऑक्सीजन बैंक पटना के अलावा अन्य जिलों बक्सर, भागलपुर, सीवान, गोपालगंज, गया, अरवल, पूर्वी चंपारण, जहानाबाद, वैशाली, नालंदा, बेगूसराय और मधेपुरा में सेवाएं प्रदान करता है. इस ‘‘ऑक्सीजन मैन‘‘ के लिए दिन की शुरुआत सुबह पांच बजे होती है जो अपनी कार से गंभीर कोविड मरीजों के लिए सिलेंडर पहुंचाते हैं.

इन लोगों ने की तारीफ 
राय ने कहा, ‘‘ऑक्सीजन सिलेंडरों की बढ़ती मांग के मद्देनजर मैं मरीजों के परिवार के सदस्यों से पटना के श्रीकृष्णानगर मुहल्ले स्थित अपने निवास से प्राप्त करने का अनुरोध करता हूं. इसके बाद हम प्राप्तकर्ताओं को इसे कैसे संचालित करते हैं, इसका एक वीडियो भेज देते हैं.‘‘ उन्होंने कहा कि ऑक्सीजन सिलेंडर पहले उन लोगों को मिले, जिन्हें इसकी सबसे ज्यादा जरूरत है, यह सुनिश्चित करने के लिए वे डॉक्टरों के नुस्खों पर जोर देते हैं.

राय ने कहा कि पटना स्थित एक प्रतिष्ठान ‘‘कुमार एंटरप्राइजेज‘‘ द्वारा उनके खाली सिलेंडर को मात्र 100 रुपये में फिर से भर दिया जाता है. राय ने कहा, ‘‘ हमारा ऑक्सीजन बैंक मुफ्त सिलेंडर देता है. इस उद्देश्य के लिए मैं अपने वेतन का 20,000 रुपये और अपनी पत्नी की कमाई का भी हिस्सा खर्च करता हूं.‘‘ पटना के पुरंदरपुर के निवासी पवन सिंह ने कहा कि वह राय को अपने कोरोना वायरस संक्रमित पिता के लिए ‘‘संजीवनी‘‘ (सिलेंडर) ले जाने वाले एक ‘‘देवदूत‘‘ के रूप में देखते हैं. पुणे में काम करने वाले आशीष कुमार ने कहा कि राय एक मसीहा से कम नहीं जिन्होंने पिछले साल दिसंबर में उनके पिता की जान बचाई थी.

ये भी पढ़ें :-

तेजस्वी यादव ने राज्यवासियों के नाम लिखा पत्र, स्वास्थ्य व्यवस्था पर हमला बोलते हुए जनता से की ये अपील 

मुख्यमंत्रियों के साथ पीएम मोदी की बैठक में सीएम केजरीवाल का बयान हुआ LIVE, पीएम ने जताई आपत्ति, CMO ने दी सफाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आप क्रोनोलॉजी समझिए...', CJP प्रोटेस्ट के दौरान नड्डा की PC को लेकर भड़के जयराम रमेश, कहा- 'समस्या...'
'आप क्रोनोलॉजी समझिए...', CJP प्रोटेस्ट के दौरान नड्डा की PC को लेकर भड़के जयराम रमेश
Explained: धर्मेंद्र प्रधान को क्यों नहीं गंवा सकती मोदी सरकार? जबकि एक इस्तीफे पर थम जाएगा CJP आंदोलन
धर्मेंद्र प्रधान को क्यों बचा रही मोदी सरकार? जबकि एक इस्तीफे पर थम जाएगा CJP आंदोलन
सबरीमला मंदिर में सोना चोरी के मामले में SIT का बड़ा एक्शन, TDB के पूर्व अध्यक्ष हिरासत में लिया
सबरीमला मंदिर में सोना चोरी के मामले में SIT का बड़ा एक्शन, TDB के पूर्व अध्यक्ष हिरासत में लिया
CJP Protest LIVE: प्रदर्शनकारी छात्रों के सपोर्ट में आए सुप्रीम कोर्ट के वकील, कानून मंत्री ने बताया- कहां बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट
LIVE: प्रदर्शनकारी छात्रों के सपोर्ट में आए सुप्रीम कोर्ट के वकील, कानून मंत्री ने बताया- कहां बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट

वीडियोज

त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
दिल्ली प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग? याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने तुरंत सुनवाई के लिए भरी हामी
दिल्ली प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग? याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने तुरंत सुनवाई के लिए भरी हामी
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
CJP Protest Viral Video : क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
Embed widget