एक्सप्लोरर

Patna Opposition Meet: 'वर्कर खून बहा रहे, लीडर सेटिंग कर रहे', पटना की बैठक पर बीजेपी का तंज, बताया TMC का मतलब

Suvendu Adhikari On Patna Meet: पटना में विरोधी दलों की बैठक में 15 दलों के नेता जुटे थे. इसमें पश्चिम बंगाल में एक दूसरे खिलाफ हिंसा का आरोप लगाने जैसे विरोधी भी शामिल थे.

Patna Opposition Meet: पटना में नीतीश कुमार के बुलावे विपक्षी दलों के नेता शुक्रवार (23 जून) को पटना में जुटे थे. इस बैठक में पश्चिम बंगाल में एक दूसरे की धुर विरोधी पार्टियों के नेता एक मंच पर दिखाई दिए थे, जिसे लेकर राज्य में प्रमुख विपक्षी दल बीजेपी ने हमला बोला है. पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने टीएमसी, कम्युनिष्ट और कांग्रेस को एक ही बताया है. अधिकारी ने ट्वीट कर कहा, टीएमसी = तृणमूल + मार्क्सवादी + कांग्रेस.

पटना में विपक्षी दलों की बैठक में पश्चिम बंगाल में सत्ताधारी टीएमसी की नेता और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी शामिल हुई थीं. इसके साथ ही कांग्रेस नेता राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे और पश्चिम बंगाल में 35 साल सत्ता में रही सीपीआईएम के महासचिव सीताराम येचुरी भी पहुंचे थे. ममता बनर्जी इन नेताओं के साथ एक फ्रेम में भी नजर आई थी. खास बात ये है कि पश्चिम बंगाल में ये पार्टियां एक दूसरे पर हमलावर रहती हैं. हाल ही में पंचायत चुनाव के दौरान एक दूसरे के खिलाफ हिंसा का आरोप तक लगाया है.

अधिकारी बोले- तो बंगाल में दोस्ताना मैच चल रहा ?

पटना बैठक में इन नेताओं के एक साथ आने पर निशाना साधते हुए बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी ने लिखा, पश्चिम बंगाल में कांग्रेस और सीपीएम मिलकर तृणमूल की बी टीम बन जाती हैं. दिल्ली में तृणमूल और सीपीएम साथ आ जाती हैं और कांग्रेस की बी टीम बन जाती हैं. केरल में कांग्रेस बनाम सीपीएम हो जाता है. 

अधिकारी ने आगे कहा, वास्तव में ये बहुत कन्फ्यूजिंग है. तो क्या ये पार्टियां पश्चिम बंगाल में एक दूसरे के खिलाफ दोस्ताना मैच खेल रही हैं. इसके साथ ही सुवेंदु अधिकारी ने पटना बैठक की दो तस्वीरें भी शेयर की हैं, जिसमें एक में ममता बनर्जी और राहुल गांधी बात करते नजर आ रहे हैं, जबकि दूसरी तस्वीर में ममता बनर्जी और सीताराम येचुरी एक फ्रेम में दिखाई दिए हैं.

कार्यकर्ता खून बहा रहे, नेता सेटिंग कर रहे- सुवेंदु 

बीजेपी नेता ने लिखा, बेचारे कांग्रेस और सीपीएम कार्यकर्ता जमीन पर अपना खून और पसीना बहा रहे हैं. वहीं, उनके टॉप लीडर पटना में सेटिंग कर रहे हैं. कौन उन्हें बेवकूफ बना रहा है, उनका राज्य का नेतृत्व या फिर आलाकमान. उन्होंने आगे लिखा, इस तरह ये सिद्ध होता है कि बीजेपी ही इकलौती पार्टी है जो पश्चिम बंगाल में भ्रष्ट तृणमूल के दांतों और नाखूनों से लड़ रही है.

यह भी पढ़ें

Election 2024: पटना की मीटिंग से पहले बीजेपी के खिलाफ कब-कब एकजुट हुआ विपक्ष, जानें क्या रहा नतीजा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
शोरगुल में सिमटा मॉनसून सत्र! आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार
शोरगुल में सिमटा मॉनसून सत्र! आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget