एक्सप्लोरर

Gujarat Assembly Election: आज सोनिया गांधी से मिल सकते हैं पाटीदार नेता नरेश पटेल, गुजरात चुनाव में मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

Gujarat Election: गुजरात में इस साल के अंत तक होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गईं हैं. इस बीच खबर आ रही है कि आज पाटीदार नेता नरेश पटेल कांग्रेस आलाकमान से मिल सकते हैं.

Gujarat Election 2022: गुजरात में इस साल के अंत तक होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गईं हैं. हर दल अभी से अपनी टीम को मजबूत बनाने में लगी है. इसी कड़ी में कांग्रेस भी जुटी है. चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर कांग्रेस को सत्ता में वापस लाने के लिए तमाम योजनाएं बना रहे हैं. इस बीच खबर आ रही है कि आज पाटीदार नेता नरेश पटेल कांग्रेस आलाकमान से मिल सकते हैं और जल्द ही वह कांग्रेस भी जॉइन कर सकते हैं.

1 मई को है राहुल गांधी का दौरा

रिपोर्ट के मुताबिक नरेश पटेल आज शाम सोनिया गांधी से मुलाकात कर सकते हैं. दोनों की मीटिंग के दौरान प्रशांत किशोर के भी मौजूद रहने की संभावना है. चर्चा है कि गुजरात विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पाटीदार नेता नरेश पटेल को बड़ी जिम्मेदारी दे सकती है. बता दें कि 1 मई को राहुल गांधी का गुजरात दौरा है. राहुल दाहोद में आदिवासी सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे.

स्टाफ ने बताया निजी दौरा 

दूसरी तरफ नरेश पटेल के निजी स्टाफ का कहना है कि वह निजी दौरे पर एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए दिल्ली आए थे और अब वापस गुजरात जा रहे हैं, सोनिया गांधी के साथ नरेश पटेल की मुलाकात की संभावना को भी स्टाफ ने गलत बताया है.

कौन हैं नरेश पटेल

नरेश पटेल सक्रिय राजनीति में नहीं हैं, लेकिन उनका प्रभाव गुजरात की राजनीति में बहुत है. वह श्री खोडलधाम ट्रस्ट (एसकेटी) के अध्यक्ष और गुजरात में पाटीदार समुदाय के एक प्रभावशाली सदस्य हैं. श्री खोडलधाम ट्रस्ट (एसकेटी) राजकोट से लगभग 60 किलोमीटर दूर कागवाड़ में, लेउवा पाटीदार समुदाय की संरक्षक देवी खोडियार मंदिर का प्रबंधन करता है. ऐसे में नरेश पटेल का प्रभाव सौराष्ट्र क्षेत्र के 11 जिलों के अलावा सूरत में भी काफी है. वह कई बार राजनीति में आने की इच्छा जता चुके हैं. यह गुजरात में उनके प्रभाव का ही असर है कि उन्हें अपने साथ जोड़ने के लिए सभी राजनीतिक दल कोशिश कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें

फिर दिखने लगी BJP और JDU में दूरियां, अमित शाह आज बिहार दौरे पर, लेकिन CM नीतीश कुमार से नहीं मिलेंगे

Hanuman Chalisa Controversy: घर के बाहर शिवसैनिकों के उत्पात के बाद नवनीत का उद्धव ठाकरे पर हमला, कहा- 'सीएम हालात खराब करने में मास्टरमाइंड'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget