एक्सप्लोरर

Patiala Violence: शिवसेना नेता की बर्खास्तगी के बाद गिरफ्तारी, पटियाला में कर्फ्यू | 10 बड़ी बातें

Patiala Clash: ‘खालिस्तान मुर्दाबाद मार्च’ का आयोजन ‘शिवसेना (बाल ठाकरे)’ नेता हरीश सिंगला ने किया था. मार्च आर्य समाज चौक से शुरू हुआ, जिसमें ‘खालिस्तान मुर्दाबाद’ के नारे लगाये गए.

Patiala Violence Updtaes: पटियाला हिंसा के मामले में शिवसेना से निष्कासित किए गए हरीश सिंगला को पटियाला पुलिस ने हिरासत में लिया है. पटियाला मामले में शिवसेना ने अपने ही नेता को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल बताते हुए बर्खास्त कर दिया था. पंजाब के पटियाला में शुक्रवार को एक ‘खलिस्तान विरोधी मार्च’ को लेकर दो समूहों के बीच हुए पथराव में दो लोग घायल हो गए. स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए पुलिस को हवा में गोलियां चलानी पड़ीं. यह झड़प काली माता मंदिर के बाहर उस समय हुई जब ‘शिवसेना (बाल ठाकरे)’ नाम के एक संगठन के सदस्यों ने ‘खालिस्तान मुर्दाबाद मार्च’ निकालना शुरू किया.

  1. राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग ने पंजाब के पटियाला में हुई ‘सांप्रदायिक झड़प’ की घटना का संज्ञान लेते हुए शुक्रवार को राज्य सरकार से विस्तृत् रिपोर्ट तलब की. आयोग की ओर से प्रदेश के मुख्य सचिव अनिरूद्ध तिवारी को लिखे गए पत्र में कहा गया है कि राज्य सरकार सात दिनों के भीतर रिपोर्ट दे.
  2. पुलिस ने बताया कि निहंगों सहित कुछ सिख लोगों ने संगठन के कार्यक्रम के खिलाफ एक और मार्च निकाला. काली माता मंदिर के पास दोनों गुट आमने-सामने आ गए और एक दूसरे पर पथराव कर दिया. पुलिस के अनुसार शहर में स्थिति को और बिगड़ने से रोकने के लिए मंदिर के द्वारों को बंद कर दिया गया और बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात कर दिये गये.
  3. पुलिस के मुताबिक पथराव में एक पुलिसकर्मी समेत दो लोग घायल हो गये. शिवसेना के एक नेता ने कहा कि संगठन ने मार्च 29 अप्रैल को ‘खालिस्तान के स्थापना दिवस’ के मौके पर ‘सिख फॉर जस्टिस’ की घोषणा के जवाब में मार्च निकालने की योजना बनाई थी. 
  4. पटियाला के पुलिस महानिरीक्षक राकेश अग्रवाल ने पटियाला में बातचीत के दौरान कहा कि स्थिति अब नियंत्रण में है. उन्होंने कहा, हमने बाहर से पुलिस बल बुलाया है. शांति समिति की बैठक बुलाई गई है. उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शांति बहाल करना प्राथमिकता है.
  5. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि वह राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) के संपर्क में हैं. मान ने एक ट्वीट में कहा, पटियाला में झड़प की घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है. मैंने डीजीपी से बात की है. क्षेत्र में शांति बहाल कर दी गई है. सीएम ने ट्वीट किया पटियाला में हुई घटना पर DGP और सभी बड़े अधिकारियों की मीटिंग बुलाई. मामले की तुरंत जांच के निर्देश दिए हैं.
  6. आईजी ने कहा कि यह घटना इसलिए हुई क्योंकि चंद शरारती तत्वों ने कुछ अफवाहें फैलाई थीं. हमने स्थिति को नियंत्रित किया है. हम पटियाला शहर में फ्लैग मार्च कर रहे हैं. उन्होंने कहा, कुछ अफवाहों के कारण तनाव बढ़ गया था, लेकिन स्थिति अब नियंत्रण में है.
  7. ‘खालिस्तान मुर्दाबाद मार्च’ का आयोजन ‘शिवसेना (बाल ठाकरे)’ नेता हरीश सिंगला ने किया था. मार्च आर्य समाज चौक से शुरू हुआ, जिसमें सेना के कार्यकर्ताओं ने ‘खालिस्तान मुर्दाबाद’ के नारे लगाये. सिंगला ने कहा कि ‘सिख फॉर जस्टिस’ के गुरपतवंत पन्नू ने 29 अप्रैल को खालिस्तान के स्थापना दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी. उन्होंने कहा, उन्हें जवाब देने के लिए सेना ने 29 अप्रैल को ‘खालिस्तान मुर्दाबाद मार्च’ निकालने का भी फैसला किया था.
  8. पंजाब के पटियाला में हई सांप्रदायिक हिंसा (Communal Violence) को लेकर अब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा पटियाला से आने वाले विजुअल आपको विचलित कर सकते हैं. राहुल गांधी ने कहा, 'मैं इस बात को दोहरा रहा हूं, सीमावर्ती पंजाब जैसे संवेदनशील राज्य में किसी प्रयोग की जरूरत नहीं है यहां पर शांति और सद्भाव सबसे ज्यादा जरूरी है.' 
  9. पटियाला में हुई हिंसा के बाद शहर में कर्फ्यू लगा दिया गया है. ये कर्फ्यू शाम 7 बजे से सुबह 6 बजे तक के लिए लगाया गया है. पटियाला पुलिस ने कहा है कि हिंसा के मामले में FIR भी दर्ज होंगी और गिरफ्तारियां भी की जाएंगी.
  10. आम आदमी पार्टी (आप) ने शुक्रवार को पंजाब के पटियाला में दो समूहों के बीच हुई झड़प की निंदा की और कहा कि वह किसी को भी राज्य में शांति एवं सौहार्द बिगाड़ने नहीं देगी. पंजाब में सत्तारूढ़ पार्टी ने यह भी कहा कि सभी उपद्रवियों को न्याय के कठघरे में लाकर दंडित किया जाना चाहिए.

ये भी पढ़ें:

Matoshree Hanuman Chalisa Row: नवनीत और रवि राणा की जमानत का इन तर्कों के साथ कोर्ट में जोरदार विरोध करेगी उद्धव सरकार

Bhima Koregaon Violence: NCP अध्यक्ष शरद पवार ने दायर किया कोरेगांव-भीमा हिंसा मामले में एफिडेविट, 5-6 मई को होगी पूछताछ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget