एक्सप्लोरर

मैं राहुल गांधी से पूछना चाहता हूं, जब भीमराव आंबेडकर चुनाव लड़े तो क्यों खिलाफ थी कांग्रेस: रामविलास पासवान

केंद्रीय मंत्री और लेजेपी प्रमुख रामविलास पासवान ने कांग्रेस समेत विपक्षी दलों के दलित समर्थक होने के दावों पर सवाल उठाया है. उन्होंने 14 सवाल दागकर राहुल गांधी से इसका जवाब मांगे हैं.

नयी दिल्लीः केंद्रीय मंत्री और लेजेपी प्रमुख रामविलास पासवान ने कांग्रेस समेत विपक्षी दलों के दलित समर्थक होने के दावों पर सवाल उठाया है. उन्होंने 14 सवाल दागकर भारत की सबसे पुरानी पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी से इसका जवाब मांगे हैं.

केंद्रीय मंत्री ने दलित समुदाय और पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, "मैं राहुल गांधी से पूछना चाहता हूं कि दलितों के आदर्श बी आर आंबेडकर ने जब दो बार लोकसभा का चुनाव लड़ा था तो उनकी पार्टी खिलाफ क्यों खड़ी हुई थी. क्यों संसद के केंद्रीय कक्ष में आंबेडकर की कोई तस्वीर नहीं थी, जबकि नेहरू परिवार के तीन सदस्यों की तस्वीरें थीं. क्यों उनकी पार्टी ने सत्ता में रहने पर आंबेडकर को भारत रत्न नहीं दिया जबकि फिल्मी सितारों को भारत रत्न दिया गया."

ओबीसी आयोग को कांग्रेस ने संवैधानिक दर्जा क्यों नहीं दिया: पासवान

पासवान ने दलितों और आदिवासियों की चिंताएं दूर करने के लिये संसद में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) विधेयक को जल्द पारित कराने के लिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ भी की. एलजेपी प्रमुख ने अपने अन्य सवालों में पूछा कि,"क्यों ओबीसी आयोग को कांग्रेस के शासनकाल में संवैधानिक दर्जा नहीं दिया गया. आंबेडकर का जिस स्थान पर जन्म हुआ और जहां वह रहे और लंदन में क्यों किसी स्मारक का निर्माण नहीं किया गया. आंबेडकर की मृत्यु लंदन में हुई थी."

हमें दलित विरोधी क्यों कहा जाता है: पासवान

एससी-एसटी अधिनियम में संशोधन विधेयक पारित कराने के लिये प्रधानमंत्री को बधाई देते हुए पासवान ने कहा, "हमें भरोसा था कि विधेयक पारित होगा, लेकिन यह इतनी जल्दी होगा कि कैबिनेट की बैठक संसद सत्र के दौरान ही बुलाई जाएगी और इसके बाद लोकसभा और राज्यसभा में विधेयक को पारित करा दिया जाएगा, इसकी उम्मीद नहीं थी. मैं अब विपक्षी पार्टियों से पूछना चाहता हूं कि क्यों हमें दलित विरोधी कहा जाता है."

पासवान ने मायावती पर लगाया ये आरोप

दलित नेता ने बीएसपी प्रमुख मायावती पर भी दोहरा मानदंड अपनाने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के दुरुपयोग पर अक्तूबर 2007 में दिशा-निर्देश जारी किया था और कहा था कि पुलिस इस कानून के तहत दी गई शिकायत की जांच करने के बाद ही मामला दर्ज करे.

समाजवादी पार्टी भी दलित विरोधी है: पासवान

समाजवादी पार्टी से सवाल पूछते हुए पासवान ने कहा, "जब सभी पार्टियां दलितों के लिये पदोन्नति में आरक्षण के लिये एक विधेयक के पक्ष में थीं तो सपा ने इसका विरोध क्यों किया. सभी विपक्षी पार्टियों की तरह वह (सपा) भी और महागठबंधन भी दलित विरोधी है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
CJP Protest Live Updates: 'राजा की जान तोते में होती है', CJP के आशुतोष रांका का PM मोदी पर निशाना
LIVE: 'राजा की जान तोते में होती है', CJP के आशुतोष रांका का PM मोदी पर निशाना
'ये शांति भंग...', क्या अब प्रदर्शन नहीं करेंगे CJP के नेता? दावों पर आया पार्टी का बयान
'ये शांति भंग...', क्या अब प्रदर्शन नहीं करेंगे CJP के नेता? दावों पर आया पार्टी का बयान
'वह चाहते हैं कि...', खरगे ने CEC ज्ञानेश कुमार और सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
'वह चाहते हैं कि...', खरगे ने CEC ज्ञानेश कुमार और सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

वीडियोज

2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
'वह चाहते हैं कि...', खरगे ने CEC ज्ञानेश कुमार और सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
'वह चाहते हैं कि...', खरगे ने CEC ज्ञानेश कुमार और सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
Embed widget